Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Piston Raises USD 15 Million to Scale the Infrastructure Layer for Logistics Commerce

  • New Holland Launched 'Super Safar', A Customer-Led Journey Across Haryana and Punjab

  • Ai+ Smartphone Takes Over Rajouri Garden Metro Station in Landmark Delhi Metro Association

  • Crompton Brings Style and Durability Outdoors with its New WallSmile Outdoor Deco Wall Light Range

  • PayU Unveils AI-Powered Fraud Liability Protect; Enabling Safer, Higher-Conversion International Card Payments for Indian Merchants

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: देश में पहली बार मटन का स्वाद देने वाली मशरूम हो रही तैयार, शोध की सफलता के बाद आएगी बाजार में

Himachal: देश में पहली बार मटन का स्वाद देने वाली मशरूम हो रही तैयार, शोध की सफलता के बाद आएगी बाजार में

By hinditvnews
January 25, 2024
418
0
Mashroom

केंद्रीय मशरूम अनुसंधान केंद्र सोलन के वैज्ञानिक देश की पहली ऐसी मशरूम के शोध कार्य में जुटे हैं, जो चिकन-मटन का स्वाद देगी।मांसाहार से परहेज करने वाले शाकाहारी लोग चिकन-मटन का स्वाद मशरूम से ही ले सकेंगे, जिनके लिए जल्द ही बाजार में ऐसी मशरूम मिलेगी। केंद्रीय मशरूम अनुसंधान केंद्र सोलन के वैज्ञानिक देश की पहली ऐसी मशरूम के शोध कार्य में जुटे हैं, जो चिकन-मटन का स्वाद देगी। यह मशरूम मांसाहार न खाने वालों के लिए बेहतर विकल्प होगा। इस मशरूम को वेगनमीट का नाम दिया है। वैज्ञानिकों का दावा है कि इसमें चिकन-मटन से अधिक मात्रा में प्रोटीन होगा, जबकि फैट कम होगा। यह रंग और आकार में मटन की तरह दिखेगी। इसमें सोडियम और कोलेस्ट्रॉल भी कम होगा, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होगा। इस मशरूम को माइसिलियम समेत अन्य कई तकनीक से तैयार करने पर शोध चल रहा है।खुंब निदेशालय के निदेशक डॉ. वीपी शर्मा ने बताया कि कुछ लोग मांसाहार के शौकीन होने के बाद भी इसमें अधिक फैट के कारण इसका सेवन नहीं कर पाते। अब सभी लोग चिकन-मटन का स्वाद मशरूम के रूप में चख सकते हैं। इससे उनका स्वास्थ्य भी सही रहेगा। डीएमआर की ओर से पहले भी कई औषधीय गुणों से भरपूर मशरूम पर शोध किया जा चुका है। यह मशरूम अन्य सभी मशरूमों को तैयार करने, स्वाद, रंग और आकार में अलग होगी। भारत के अलावा कई अन्य देश भी इस मशरूम पर कार्य कर रहे हैं। हालांकि संबंधित देशों ने इसे तैयार करने की विधि का खुलासा नहीं किया है। इस कारण डीएमआर की ओर से भी इस शोध पर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की जा रही है। विशेषज्ञों का दावा है कि यह मशरूम प्रोटीन से भरपूर होगी। डॉ. वीपी शर्मा ने बताया कि डॉ. बृजलाल अत्री और डॉ. अनुराधा श्रीवास्तव की टीम इस पर कार्य कर रही है।
डीएमआर कई तरह के मशरूम कर चुका तैयार
इससे पहले भी डीएमआर की ओर से एक लाख रुपये प्रति किलो बिकने वाली कीड़ा जड़ी मशरूम, नीम और तुलसी के भूसे पर औषधीय गुणों से भरपूर मशरूम, कैंसर से लड़ने वाली टरकीटेल, 45 दिन में तैयार होने वाली शटाखें, याददाश्त तेज करने वाली हैरोशियम मशरूम समेत अन्य कई मशरूम को तैयार करने में सफलता हासिल की है। निदेशालय की ओर से जंगली मशरूमों पर भी शोध किया जा रहा है, जिसमें जंगलों में पाई जाने वाली गुच्छी मशरूम को कमरे में तैयार करने पर भी सफलता हासिल की है।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi news
Previous Article

Himachal News: अप्रैल से महंगी हो सकती ...

Next Article

हिमाचल: बिना फूड लाइसेंस चल रहे शराब ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: 5 दिन बारिश-बर्फबारी, 5 जिलों के लिए येलो अलर्ट

    March 8, 2025
    By hinditvnews
  • shimla
    Weatherमौसमशिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिवबावड़ी आपदा: एक साल बाद नहीं बदले हालात, भूस्खलन का फिर सता रहा डर

    July 9, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल HC सख्त: नदी-खड्डों में कचरा फेंकने पर रोक

    July 25, 2026
    By hinditvnews
  • apple market
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Apple Price: गाला सेब ने बढ़ाईं उम्मीदें, भुंतर मंडी में ₹240 किलो भाव

    July 17, 2026
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: आज वित्त आयोग संग बैठक, सरकार रखेगी प्रस्ताव, बदरी-केदार जाएगी टीम

    May 19, 2025
    By hinditvnews
  • Court
    उत्तर प्रदेशप्रयागराज

    हाईकोर्ट: सास ने बहू से मासिक भरण-पोषण की याचिका दाखिल की

    September 26, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Weather update
    manaliकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमपात और बारिश के बाद बढ़ी ठिठुरन, गेहूं किसानों की हुई बल्ले-बल्ले

  • Meeting
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: आपदा प्रबंधन के लिए अर्ली वार्निंग सिस्टम और किराये के हेलिकॉप्टर

  • hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: छात्र आंदोलन के बाद HPU ने फीस में 10% कटौती, हॉस्टल शुल्क बढ़ोतरी वापस ली

Timeline

  • September 11, 2026

    Piston Raises USD 15 Million to Scale the Infrastructure Layer for Logistics Commerce

  • September 11, 2026

    New Holland Launched 'Super Safar', A Customer-Led Journey Across Haryana and Punjab

  • September 11, 2026

    Ai+ Smartphone Takes Over Rajouri Garden Metro Station in Landmark Delhi Metro Association

  • September 11, 2026

    Crompton Brings Style and Durability Outdoors with its New WallSmile Outdoor Deco Wall Light Range

  • September 11, 2026

    PayU Unveils AI-Powered Fraud Liability Protect; Enabling Safer, Higher-Conversion International Card Payments for Indian Merchants

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Piston Raises USD 15 Million to Scale the Infrastructure Layer for Logistics Commerce

    Piston Raises USD 15 Million to Scale the Infrastructure Layer for Logistics Commerce

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • New Holland Launched 'Super Safar', A Customer Led Journey Across Haryana and Punjab

    New Holland Launched 'Super Safar', A Customer-Led Journey Across Haryana and Punjab

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Ai+ Smartphone Takes Over Rajouri Garden Metro Station in Landmark Delhi Metro Association

    Ai+ Smartphone Takes Over Rajouri Garden Metro Station in Landmark Delhi Metro Association

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.