Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Enjoy Cherry Blossom Viewing with Naruto at SHINOBI-ZATO "Celebrate Spring with Naruto Cherry Blossom Viewing Party"

  • India's Recognition as Destination of the Year 2027 is a Defining Opportunity for Inbound Tourism: Hotel Association of India

  • Monumental Painting of Krishna Debuts at Miami Art Week, "DARSHAN" Curated by Entrepreneurs Sathi Roy and Annie Winger

  • REVA University Confers Degrees on 4,582 Graduates at its 11th Annual Convocation

  • हिमाचल: स्कूलों में घटे 16 हजार विद्यार्थी, 420 में शिक्षकों की कमी, 112 में बिजली नहीं

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: HP पंचायत चुनाव अधिसूचना, अप्रैल के तीसरे हफ्ते में

Himachal: HP पंचायत चुनाव अधिसूचना, अप्रैल के तीसरे हफ्ते में

By hinditvnews
April 10, 2026
211
0
Panchayat

HP Panchayat Election: अप्रैल के तीसरे हफ्ते में जारी हो सकती है चुनाव की अधिसूचना

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Fri, 10 Apr 2026

 राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत चुनाव में बुजुर्ग मतदाताओं को घर बैठे वोट डालने की सुविधा देने को लेकर असमंजस की स्थिति में है।

हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत चुनाव में बुजुर्ग मतदाताओं को घर बैठे वोट डालने की सुविधा देने को लेकर असमंजस की स्थिति में है। आयोग इस व्यवस्था को लागू करने पर गंभीरता से विचार कर रहा है, लेकिन इसके लिए अतिरिक्त संसाधनों की आवश्यकता एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है। राज्य में पंचायतों के 22 हजार वार्डों में इस सुविधा को लागू करना प्रस्तावित है, जिससे वरिष्ठ नागरिकों को मतदान केंद्र तक आने में होने वाली परेशानी से राहत मिल सके। हालांकि, इस प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ, प्रशिक्षण और समय की आवश्यकता होगी। आयोग के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि पंचायत चुनाव 31 मई से पहले संपन्न करवाए जाने हैं। ऐसे में सीमित समय के भीतर नई व्यवस्था लागू करना आसान नहीं माना जा रहा है। यही कारण है कि आयोग इस विषय पर विभिन्न स्तरों पर मंथन कर रहा है और सभी पहलुओं का गहन अध्ययन किया जा रहा है। यदि यह सुविधा लागू होती है तो बुजुर्ग और असहाय मतदाताओं के लिए यह एक बड़ी राहत साबित हो सकती है। वहीं, चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए भी आयोग को विशेष सतर्कता बरतनी होगी।

विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में रहती है यह व्यवस्था
80 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों से घर बैठे मत डलवाने की यह व्यवस्था विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में रहती है। इसी प्रावधान को राज्यों के चुनाव आयोग भी लागू करते हैं। कई राज्य इस व्यवस्था को लागू कर चुके हैं। राज्य चुनाव आयोग भी इसे लागू करना चाह रहा है मगर यह संभव नहीं हो पाया है।

अप्रैल के तीसरे हफ्ते में जारी हो सकती है चुनाव की अधिसूचना
पंचायत चुनाव की अधिसूचना अप्रैल के तीसरे हफ्ते में जारी हो सकती है। 20 अप्रैल तक पहले चरण के चुनाव के लिए मतदाता सूचियों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। मतदान की प्रक्रिया 15 मई के बाद हो सकती है। चुनाव तीन चरणों में करवाए जाने संभावित हैं।

पंचायत और नगर निकाय चुनाव अलग-अलग चरणों में कराने की तैयारी
प्रदेश राज्य चुनाव आयोग प्रदेश में पंचायत और नगर निकाय चुनावों के लिए अलग-अलग शेड्यूल जारी कर सकता है। सूत्रों के अनुसार दोनों चुनाव एक ही दिन कराने के बजाय अलग चरणों में करवाने की योजना है, ताकि चुनावी ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों का बेहतर प्रबंधन किया जा सके। आयोग जल्द ही संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव कार्यक्रम को अंतिम रूप देगा। चुनावी प्रक्रिया के तहत मतदान से करीब 28 से 30 दिन पहले आचार संहिता लागू करने का प्रावधान है। ऐसे में हिमाचल दिवस के बाद चुनाव कार्यक्रम घोषित होने की संभावना जताई जा रही है। पंचायतों और शहरी निकायों के लिए आरक्षण रोस्टर पहले ही जारी हो चुका है, जबकि मतदाता सूचियों को अपडेट करने का कार्य जारी है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार 31 मई से पहले प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsnotification for the himachal Panchayat elections could be issued in the third week of Aprilshimla news
Previous Article

Andaman & Nicobar Tourism and Surfing Federation ...

Next Article

हिमाचल: बागी पूर्व कांग्रेस विधायकों को HC ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Aiims
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मरीजों के लिए खुशखबरी, एम्स बिलासपुर में हाईटेक सर्जरी

    December 22, 2025
    By hinditvnews
  • Supreem court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सुप्रीम कोर्ट की विशेष खंडपीठ अतिक्रमण मामलों की सुनवाई करेगी, यथास्थिति बनाए रखने के आदेश

    March 7, 2025
    By hinditvnews
  • Badri
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: बदरीनाथ में 6 इंच ताजी बर्फ, ठंड बढ़ी, टीम का दौरा रद्द

    February 18, 2025
    By hinditvnews
  • 448 252 22382835 Thumbnail 16x9 Hp1
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Sanjauli Masjid Controversy: सीएम सुक्खू बोले- यहां सभी धर्मों का होता है सम्मान, कानून के तहत होगी कार्रवाई

    September 6, 2024
    By hinditvnews
  • Bijli
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: मौसम नरम रहने से बिजली की मांग घटी, निगम का दावा- नहीं हुई कटौती

    May 24, 2025
    By hinditvnews
  • Hemkund sahib
    उत्तराखण्ड

    हेमकुंड साहिब: पंज प्यारों की अगुवाई में घांघरिया रवाना हुए श्रद्धालु, कल खुलेंगे कपाट

    May 24, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Dead body
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कुल्लू: एसएसबी शमशी में पेड़ गिरने से राजस्थान प्रशिक्षु की मौत

  • Solan
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सोलन की क्रस्ना लैब में बड़ी लापरवाही, पोते की रिपोर्ट में दादा का नाम

  • Accident
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    क्रिसमस के दिन बिलासपुर में बड़ा हादसा

Timeline

  • November 21, 2026

    Enjoy Cherry Blossom Viewing with Naruto at SHINOBI-ZATO "Celebrate Spring with Naruto Cherry Blossom Viewing Party"

  • November 21, 2026

    India's Recognition as Destination of the Year 2027 is a Defining Opportunity for Inbound Tourism: Hotel Association of India

  • November 21, 2026

    Monumental Painting of Krishna Debuts at Miami Art Week, "DARSHAN" Curated by Entrepreneurs Sathi Roy and Annie Winger

  • November 21, 2026

    REVA University Confers Degrees on 4,582 Graduates at its 11th Annual Convocation

  • November 21, 2026

    हिमाचल: स्कूलों में घटे 16 हजार विद्यार्थी, 420 में शिक्षकों की कमी, 112 में बिजली नहीं

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Enjoy Cherry Blossom Viewing with Naruto at SHINOBI ZATO "Celebrate Spring with Naruto Cherry Blossom Viewing Party"

    Enjoy Cherry Blossom Viewing with Naruto at SHINOBI-ZATO "Celebrate Spring with Naruto Cherry Blossom Viewing ...

    By hinditvnews
    November 21, 2026
  • India's Recognition as Destination of the Year 2027 is a Defining Opportunity for Inbound Tourism: Hotel Association of India

    India's Recognition as Destination of the Year 2027 is a Defining Opportunity for Inbound Tourism: ...

    By hinditvnews
    November 21, 2026
  • Monumental Painting of Krishna Debuts at Miami Art Week, "DARSHAN" Curated by Entrepreneurs Sathi Roy and Annie Winger

    Monumental Painting of Krishna Debuts at Miami Art Week, "DARSHAN" Curated by Entrepreneurs Sathi Roy ...

    By hinditvnews
    November 21, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.