Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Fortis Hospital Mulund Inaugurates Adult Vaccination Clinic to Strengthen Preventive Healthcare

  • Kauvery Hospital Conducts Basic Life Support and Defibrillator Training Program for Southern Railway Staff at Tirunelveli Railway Station

  • Futurance Phase 7, HDFC Life's Flagship Event to Accelerate Innovation in Insurance, Concludes

  • INR 3 Crore Funding Grabbed by Galgotias University Student-Led Startup Cybergenix Security Pvt Ltd

  • TVS Motor Company Ranked No. 1 Globally for Shareholder Value Creation in 'Durable Consumer Goods' by WirtschaftsWoche And Boston Consulting Group

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›लखनऊ: नेशनल इंटरवेंशनल काउंसिल का शुभारंभ, सीएम योगी बोले- दिनचर्या बदलने से परिणाम मिलते हैं

लखनऊ: नेशनल इंटरवेंशनल काउंसिल का शुभारंभ, सीएम योगी बोले- दिनचर्या बदलने से परिणाम मिलते हैं

By hinditvnews
April 10, 2026
67
0
Yogi

UP: लखनऊ में नेशनल इंटरवेंशनल काउंसिल का शुभारंभ, सीएम योगी बोले-हमारी दिनचर्या बदली तो परिणाम हमारे सामने हैं

हिंदी टीवी, लखनऊ । Published by: Megha Jain Updated Fri, 10 Apr 2026

लखनऊ में नेशनल इंटरवेंशनल काउंसिल 2026 का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि आज हमारी दिनचर्या बदली है तो परिणाम और चुनौतियां हमारे सामने हैं।

राजधानी लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय में शुक्रवार को नेशनल इंटरवेंशनल काउंसिल 2026 का शुभारंभ हुआ। समारोह कार्डियोलॉजी सोसायटी ऑफ इंडिया की तरफ से आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया।

इस मौके पर सीएम ने कहा कि हमारे देश में प्राचीनकाल से ही समय पर जगना, सोना और संतुलित आहार लेना हमारी दिनचर्या का हिस्सा रहा है। लेकिन, दिनचर्या बदली, लाइफस्टाइल बदली तो परिणाम भी हमारे सामने हैं और चुनौतियां भी। सरकार स्वास्थ्य अवसंरचना और किफायती उपचार के विस्तार पर काम कर रही है। दूसरी ओर, समाज को बीमारियों से पहले ही सुरक्षित करने की रणनीति यानी ‘बचाव’ को प्राथमिकता देना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यही द्विस्तरीय दृष्टिकोण आने वाले भारत की स्वास्थ्य सुरक्षा का आधार बनेगा और ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना को वास्तविकता में बदलने की दिशा तय करेगा।

नियमित दिनचर्या हमेशा से स्वस्थ जीवन का आधार रही है

उन्होंने कहा कि नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज आज समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है। जबकि, भारत की परंपरा में संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या हमेशा से स्वस्थ जीवन का आधार रही है। बदलती जीवनशैली के चलते उत्पन्न चुनौतियों के बीच अब स्वास्थ्य के दो प्रमुख आयाम-बचाव और उपचार स्पष्ट रूप से सामने हैं।

सीएम ने आगे कहा कि जिस तेजी से नॉन-कम्युनिकेबल बीमारियां बढ़ रही हैं। समाज का बड़ा वर्ग इसकी चपेट में आ रहा है, वह गंभीर चिंता का विषय है। पहले गंभीर बीमारी का मतलब पूरे परिवार के लिए आर्थिक संकट होता था, क्योंकि न पर्याप्त स्वास्थ्य संस्थान थे और न ही विशेषज्ञों की उपलब्धता। लेकिन, पिछले वर्षों में स्थिति में बड़ा बदलाव आया है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के माध्यम से आज देश के लगभग 55-60 करोड़ लोगों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सुरक्षा मिल रही है।

 

1400 करोड़ रुपये उपचार के लिए जनता को उपलब्ध कराए गए

उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2025 में मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से लगभग 1400 करोड़ रुपये उपचार के लिए जनता को उपलब्ध कराए गए, जो सरकार की संवेदनशीलता का प्रमाण है। हाल ही में शिक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्कर्स, एएनएम तथा मिड-डे मील से जुड़े रसोइयों को भी इस योजना में कवर किया गया है। ताकि, समाज का एक बड़ा वर्ग अब स्वास्थ्य सुरक्षा के दायरे में आ गया है।

एक दशक पहले उत्तर प्रदेश में केवल 17 सरकारी मेडिकल कॉलेज संचालित थे, जो 25 करोड़ की आबादी के लिए बेहद अपर्याप्त थे। आज इनकी संख्या बढ़कर 81 हो गई है। 2 एम्स भी संचालित हैं। हर जिले में आईसीयू की स्थापना, अनेक स्थानों पर कैथ लैब की शुरुआत, निजी क्षेत्र में सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों का तेजी से विस्तार और पुराने मेडिकल कॉलेजों के इंफ्रास्ट्रक्चर का सुदृढ़ीकरण स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती दे रहा है।

अधिक स्मार्टफोन के उपयोग ने नई बीमारियों को जन्म दिया

सीएम ने उदाहरण देते हुए बताया कि केजीएमयू में प्रतिदिन 12 से 14 हजार, एम्स दिल्ली में 16 से 17 हजार और एसजीपीजीआई में 10 से 12 हजार तक ओपीडी होती है। ऐसी स्थिति में प्रत्येक मरीज को पर्याप्त समय और गुणवत्तापूर्ण उपचार दे पाना कठिन हो जाता है। भविष्य में यह दबाव और बढ़ने की आशंका है।

उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली, विशेषकर प्रतिदिन 4 से 6 घंटे स्मार्टफोन के उपयोग ने नई बीमारियों को जन्म दिया है। वहीं डायबिटीज का तेजी से बढ़ता प्रसार भी बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है। इन परिस्थितियों में केवल सरकारी प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि व्यापक जन जागरुकता अत्यंत आवश्यक है।

सीएम ने आगे कहा कि आज की सबसे बड़ी चुनौती बदलती जीवनशैली और खान-पान में बढ़ती मिलावट है। अतीत में लोग समय पर सोते-जागते और संतुलित आहार लेते थे, जबकि आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है।

 

Share :
TagsCM Yogi inaugurated National Interventional Council in Lucknowhindi newslucknow newsuttar pradesh news
Previous Article

पंजाब: सीएम मान ने प्रह्लाद जोशी से ...

Next Article

मेरठ: सेंट्रल मार्केट विवाद, सेक्टर-2 में पलायन ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Snowfall In shimla
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: फिर बिगड़ा मौसम, रोहतांग सहित लाहौल घाटी में बर्फबारी

    January 6, 2025
    By hinditvnews
  • Igmc
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल अस्पतालों में मुफ्त टेस्ट बंद, पर्ची के भी लगेंगे पैसे

    April 4, 2025
    By hinditvnews
  • 08 02 2024 Railway Line 23648598
    उत्तराखण्ड

    Haridwar: यूपी आरपीएफ सिपाही ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, एक महीने पहले हुई थी तैनाती

    March 20, 2025
    By hinditvnews
  • cm sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: रिटायर्ड कर्मचारियों की 30% ग्रेच्युटी व लीव इनकैशमेंट जारी आदेश

    April 25, 2026
    By hinditvnews
  • shimlatrain
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    किसान आंदोलन: कालका से शिमला आने वाली छह ट्रेनें ढाई घंटे तक लेट, यात्री हुए परेशान

    May 12, 2024
    By hinditvnews
  • Bome
    पंजाब

    पंजाब: आतंकी की बम से खुद ही मौत, पाकिस्तान से आया था विस्फोटक

    May 28, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Weather
    manaliWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Weather: हिमाचल में अटल टनल में बर्फबारी

  • शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: औद्याेगिक बिजली उपभोक्ताओं की एक रुपये सब्सिडी बंद, घरेलू को 300 यूनिट तक ही मिलेगी

  • Medicine
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बनीं संक्रमण, बुखार, बीपी समेत 38 दवाओं के सैंपल फेल

Timeline

  • May 25, 2026

    Fortis Hospital Mulund Inaugurates Adult Vaccination Clinic to Strengthen Preventive Healthcare

  • May 25, 2026

    Kauvery Hospital Conducts Basic Life Support and Defibrillator Training Program for Southern Railway Staff at Tirunelveli Railway Station

  • May 25, 2026

    Futurance Phase 7, HDFC Life's Flagship Event to Accelerate Innovation in Insurance, Concludes

  • May 25, 2026

    INR 3 Crore Funding Grabbed by Galgotias University Student-Led Startup Cybergenix Security Pvt Ltd

  • May 25, 2026

    TVS Motor Company Ranked No. 1 Globally for Shareholder Value Creation in 'Durable Consumer Goods' by WirtschaftsWoche And Boston Consulting Group

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Fortis Hospital Mulund Inaugurates Adult Vaccination Clinic To Strengthen Preventive Healthcare

    Fortis Hospital Mulund Inaugurates Adult Vaccination Clinic to Strengthen Preventive Healthcare

    By hinditvnews
    May 25, 2026
  • Kauvery Hospital Conducts Basic Life Support And Defibrillator Training Program For Southern Railway Staff At Tirunelveli Railway Station

    Kauvery Hospital Conducts Basic Life Support and Defibrillator Training Program for Southern Railway Staff at ...

    By hinditvnews
    May 25, 2026
  • Futurance Phase 7, Hdfc Life's Flagship Event To Accelerate Innovation In Insurance, Concludes

    Futurance Phase 7, HDFC Life's Flagship Event to Accelerate Innovation in Insurance, Concludes

    By hinditvnews
    May 25, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.