Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Threads and Craft Unveils 'Ananta Kriti', a New Platform for Handcrafted Fashion, Artisans and Independent Labels

  • fischer Earthquake-Proof Retrofitting Solutions Tested to Offer Stability Under Seismic Influence

  • Vibe Drive Unveils One of Chennai's First Fully Integrated Automotive Destination

  • Total Cost of Ownership: The New Maths of Car Ownership in India

  • Bisleri's Bottles for Change Facilitates a Waste Collection Drive During Pune Wari Pilgrimage 2026

धर्मशालाहिमाचल प्रदेश
Home›धर्मशाला›हिमाचल: आधार से जुड़ेगा 10वीं-12वीं का सर्टिफिकेट, शिक्षा बोर्ड की नई पहल

हिमाचल: आधार से जुड़ेगा 10वीं-12वीं का सर्टिफिकेट, शिक्षा बोर्ड की नई पहल

By hinditvnews
April 24, 2026
132
0
hpbose

हिमाचल: आधार कार्ड के साथ जुड़ेगा 10वीं-12वीं का सर्टिफिकेट, प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड शुरू करेगा व्यवस्था

हिंदी टीवी, धर्मशाला। Published by: Megha Jain Updated Fri, 24 Apr 2026

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं के सर्टिफिकेट को आधार कार्ड से लिंक करने की नई व्यवस्था शुरू करने जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के सर्टिफिकेटों को आधार कार्ड से जोड़ेगा। सर्टिफिकेटों के आधार कार्ड से जुड़ने के बाद जहां डुप्लीकेट सर्टिफिकेट हासिल करने में आसानी होगी, वहीं फर्जी सर्टिफिकेटों की संभावना कम हो जाएगी। जानकारी के अनुसार शिक्षा बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं के सर्टिफिकेट को आधार कार्ड से लिंक करने की नई व्यवस्था शुरू करने जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य प्रमाण पत्रों की सुरक्षा बढ़ाना और डुप्लीकेट सर्टिफिकेट प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल बनाना है।

नई व्यवस्था लागू होने के बाद विद्यार्थियों को अपने प्रमाण पत्रों के लिए बार-बार बोर्ड कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आधार से लिंक होने के बाद छात्र घर बैठे ही ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड के अनुसार इस डिजिटल पहल से फर्जी सर्टिफिकेट पर भी रोक लगेगी और दस्तावेजों की सत्यता सुनिश्चित होगी। इसके साथ ही खोए या क्षतिग्रस्त सर्टिफिकेट के मामले में विद्यार्थियों को तुरंत डुप्लीकेट कॉपी मिल सकेगी। बोर्ड जल्द ही इस सेवा के लिए आधिकारिक पोर्टल पर सुविधा उपलब्ध करवाएगा, जहां छात्र अपने आधार नंबर के माध्यम से लॉगिन कर प्रमाण पत्र हासिल कर सकेंगे।

पीडीएफ और हार्ड कापी दोनों में मिलेगा सर्टिफिकेट
सर्टिफिकेट के आधार कार्ड से लिंक होने के बाद विद्यार्थी इसे पीडीएफ और हार्ड कापी दोनों के रूप में हासिल कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें आवेदन करते समय ही ऑप्शन भरनी होगी। पीडीएफ पर क्लिक करने पर पीडीएफ मिलेगी, जबकि हार्ड कापी हासिल करने के लिए अपना पूरा विवरण देना होगा। इसके बाद शिक्षा बोर्ड अभ्यर्थी के दर्शाए पते पर सर्टिफिकेट की कापी भेजेगा। इन दोनों ही तरीकों से सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए अलग-अलग फीस रहेगी।

डीएलएड पार्ट-1 और 2 की री-अपीयर परीक्षाएं 4 जून से
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड की री-अपीयर परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार वर्ष 2024-26 (पार्ट-1) और 2023-25 (पार्ट-2) बैच के विद्यार्थियों की परीक्षाएं जून में आयोजित की जाएंगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि डीएलएड पार्ट-1 (बैच 2024-26) की री-अपीयर परीक्षा 4 से 18 जून तक आयोजित होंगी, जबकि डीएलएड पार्ट-2 (बैच 2023-25) की परीक्षा 4 से 16 जून तक चलेगी। परीक्षाएं सुबह 10 से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।

स्कूल शिक्षा बोर्ड छात्रों की सुविधा के लिए 10वीं-12वीं के सर्टिफिकेटों को आधार कार्ड से लिंक करने जा रहा है। इस सुविधा से विद्यार्थियों घर बैठे ही थोड़ा सा शुल्क देने के बाद पीडीएफ या हार्ड कापी प्राप्त कर सकेंगे। – डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला
Share :
TagsHimachal Class 10 and 12 Certificates to be Linked with Aadhaar Cards Hp Board to Introduce the Systemhimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

Quint Digital Launches Time Out India and ...

Next Article

हिमाचल: चंबा में फर्जी डॉक्टर पकड़ा, दवा ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Mukesh Agnihotri
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh News: हिमाचल सरकार ने बदला बड़सर पेयजल योजना का स्रोत, लागत में आई 70 करोड़ की कमी

    September 4, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    शिमलासिरमौरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: फर्जी दस्तावेजों पर केसीसी ऋण घोटाले में पूर्व बैंक मैनेजर को 3 साल की सजा

    February 2, 2026
    By hinditvnews
  • Pm Modi
    PM MODIराष्ट्रीय

    ‘देश का अभिन्न हिस्सा था, है और रहेगा’, PM मोदी के अरुणाचल दौरे से तिलमिलाया चीन; भारत ने दी नसीहत

    March 12, 2024
    By hinditvnews
  • Cabinate
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: सीएम धामी ने बैंकर्स को ऋण-जमा अनुपात बढ़ाने के दिए निर्देश

    July 9, 2026
    By hinditvnews
  • Anurag Thakur
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    कांग्रेस सरकार से जनता तो क्या उनके अपने विधायक भी खुश नहीं’, ऊना में अनुराग ठाकुर बोले- मोदी सरकार ही

    March 10, 2024
    By hinditvnews
  • Darbhanga
    bihar

    बिहार: तरौनी गांव में राम विवाह की झांकी निकालने के दौरान दो गुटों में झड़प

    December 7, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Rana
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विधानसभा उपचुनाव: दो राणाओं की अदला-बदली से असमंजस में मतदाता

  • Toll
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Bilaspur: टोल वसूलने की व्‍यवस्‍था चालकों की जेब पर पड़ रही भारी

  • Aag
    किन्नौरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal:किन्नौर के जंगलों में आग ने मचाया तांडव

Timeline

  • July 28, 2026

    Threads and Craft Unveils 'Ananta Kriti', a New Platform for Handcrafted Fashion, Artisans and Independent Labels

  • July 28, 2026

    fischer Earthquake-Proof Retrofitting Solutions Tested to Offer Stability Under Seismic Influence

  • July 28, 2026

    Vibe Drive Unveils One of Chennai's First Fully Integrated Automotive Destination

  • July 28, 2026

    Total Cost of Ownership: The New Maths of Car Ownership in India

  • July 28, 2026

    Bisleri's Bottles for Change Facilitates a Waste Collection Drive During Pune Wari Pilgrimage 2026

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Threads and Craft Unveils 'Ananta Kriti', a New Platform for Handcrafted Fashion, Artisans and Independent ...

    By hinditvnews
    July 28, 2026
  • Fischer Earthquake Proof Retrofitting Solutions Tested To Offer Stability Under Seismic Influence

    fischer Earthquake-Proof Retrofitting Solutions Tested to Offer Stability Under Seismic Influence

    By hinditvnews
    July 28, 2026
  • Vibe Drive Unveils One Of Chennai's First Fully Integrated Automotive Destination

    Vibe Drive Unveils One of Chennai's First Fully Integrated Automotive Destination

    By hinditvnews
    July 28, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.