हिमाचल बोर्ड: सर्टिफिकेट पर क्यूआर कोड से असली-नकली की पहचान

Himachal News: हिमाचल बोर्ड पहली बार अंकित करेगा क्यूआर कोड, स्कैन करते ही चलेगा पता सर्टिफिकेट असली या नकली
हिंदी टीवी न्यूज, धर्मशाला। Published by: Megha Jain Updated Tue, 28 Apr 2026
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड पहली बार 10वीं और 12वीं के सर्टिफिकेट पर क्यूआर कोड अंकित करेगा।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करने से पहले विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी डिजिटल सुविधा शुरू करने की तैयारी की है। बोर्ड पहली बार 10वीं और 12वीं के सर्टिफिकेट पर क्यूआर कोड अंकित करेगा।
कोड स्कैन करते ही परीक्षार्थी का एकेडमिक रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएगा, जिससे सर्टिफिकेट की सत्यता चंद सेकंड में जांची जा सकेगी। अब तक किसी सर्टिफिकेट की सत्यता जांचने के लिए संस्थानों को लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था, लेकिन नई प्रणाली लागू होने के बाद मोबाइल या स्कैनर से तुरंत वेरिफिकेशन संभव होगी।















