Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • PMI Industry Roundtable Highlights Construction Talent Gap in South Asia to Nearly Double by 2035

  • Crompton Enters House Wires

  • Solinas Featured in Harvard Business School Publication for Transforming Water and Sanitation Across Cities and Industries

  • Kauvery Hospital Performs Complex Robotic Colorectal Cancer Surgeries on High-Risk Obese Patients, Enables 4-Day Recovery

  • EasyShiksha Expands Access to Industry-Oriented Online Internships with Certificates, Empowering Students Across India

मंडीहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›मंडी›नगर निकाय चुनाव: भाजपा ने मंडी के 15 और पालमपुर के 2 वार्डों में प्रत्याशी घोषित किए

नगर निकाय चुनाव: भाजपा ने मंडी के 15 और पालमपुर के 2 वार्डों में प्रत्याशी घोषित किए

By hinditvnews
April 29, 2026
53
0
Rajeev Bindal

नगर निकाय चुनाव: भाजपा ने मंडी एमसी के 15 और पालमपुर के दो वार्डों में घोषित किए प्रत्याशी

हिंदी टीवी न्यूज एजेंसी, मंडी/पालमपुर/सुजानपुर। Published by: Megha Jain Updated Wed, 29 Apr 2026

पालमपुर, मंडी, धर्मशाला और सोलन नगर निगम सहित अन्य क्षेत्रों के नगर पंचायत और नगर परिषद चुनावों के लिए 29-30 अप्रैल और 2 मई को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे।

हिमाचल प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के लिए बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पालमपुर, मंडी, धर्मशाला और सोलन नगर निगम सहित अन्य क्षेत्रों के नगर पंचायत और नगर परिषद चुनावों के लिए 29-30 अप्रैल और 2 मई को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे। 4 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 6 मई को नामांकन वापसी होगी। इसी दिन शाम को चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे। 17 मई को सुबह 7:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक मतदान होगा। नगर पंचायत और नगर परिषदों में मतों की गणना 17 मई को मतदान पूरा होने के बाद शुरू होगी। नगर निगम की मतगणना 31 मई को होगी।

उधर, विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा करनी शुरू कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मंडी नगर निगम चुनाव के लिए पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा की है। भाजपा ने खलियार (अनारक्षित) वार्ड से रणवीर सिंह, पुरानी मंडी (महिला) में सरिता हांडा, पड्डल (महिला) निर्मल वर्मा, नेला (महिला) मंजू देवी, मंगवाई (महिला)  कृष्णा ठाकुर, सनयारड़ (अनुसूचित जाति) वीरेंद्र सिंह आर्य, तल्याहड़ (अनारक्षित) जितेंद्र सिंह, पैलेस कॉलोनी-1 (महिला) गुरदीप कौर, पैलेस कॉलोनी-2 (सामान्य) सुमन ठाकुर, सुहड़ा (अनुसूचित जाति महिला) नेहा कुमारी, समखेतर (अनारक्षित) जितेंद्र शर्मा, भगवाहन (अनारक्षित) गगन कश्यप, थनेहड़ा (महिला) रजनी शर्मा, बैहना (अनुसूचित जाति) गुरबचन सिंह व  दोहंदी (अनुसूचित जाति महिला) से रीता देवी को प्रत्याशी बनाया गया है।

पालमपुर में भाजपा ने दो प्रत्याशी किए घोषित
पालमपुर नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने राजपुर वार्ड से किरना देवी व होल्टा से लता देवी को प्रत्याशी बनाया गया है।

सुजानपुर में कांग्रेस ने सात वार्ड में तय किए प्रत्याशी, दो असमंजस बरकरार
नगर परिषद सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है।  यह घोषणा सुजानपुर के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने प्रभारी राजकुमार शर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, मधुसूदन अवस्थी व सुमन अटवाल की उपस्थिति में की गई है। नौ वार्ड वाले इस निकाय में सात वार्ड में प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं, जबकि दो वार्ड में नाम तय नहीं हो सके हैं। घोषित प्रत्याशियों में वार्ड नंबर 1 से पूर्व पार्षद रमेश कुमार, वार्ड नंबर 2 से पूर्व अध्यक्ष मनोज ठाकुर, वार्ड नंबर 3 से ज्योतिका ठाकुर, वार्ड नंबर 5 से पूर्व पार्षद अनिता कुमारी, वार्ड नंबर 6 से बिंदू शर्मा, वार्ड नंबर 7 से नीलम धीमान, वार्ड नंबर 8 से पूर्व अध्यक्ष बीना धीमान को उम्मीदवार बनाया गया है। वार्ड नंबर 4 व 9 से प्रत्याशियों की घोषणा शीघ्र होने की उम्मीद है। ब्लाॅक कांग्रेस सुजानपुर के अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने कहा कि सुजानपुर शहर के विकास में कांग्रेस पार्टी  का अहम योगदान रहा है तथा आने वाले समय में भी कांग्रेस पार्टी सुजानपुर के समग्र विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे एकजुट होकर प्रत्येक प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित करें, ताकि विकास की गति को और तेज किया जा सके।

 

Share :
Tagshamirpurhimachal pradeshhindi newsMunicipal Body Elections: BJP Announces Candidates for 15 Wards in Mandi MC and Two in Palampur
Previous Article

Bilaspur: नैना देवी से लौटते श्रद्धालुओं की ...

Next Article

हरियाणा: सीएम नायब सैनी ने जारी किया ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Bhang
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: भांग की खेती पर शोध के लिए सरकार खर्च करेगी 3 करोड़

    April 3, 2025
    By hinditvnews
  • Accident
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: निजी बस पर मलबा गिरा, खाई में गिरने से बाल-बाल बची, दो घायल

    February 22, 2025
    By hinditvnews
  • Accident
    उत्तराखण्ड

    गंगोत्री हाईवे हादसा: धरासू के पास बस पलटी, अफरातफरी मची

    May 23, 2025
    By hinditvnews
  • Earthquake
    दिल्ली

    दिल्ली-एनसीआर में 4.0 तीव्रता का भूकंप, तेज झटकों से दहशत

    February 17, 2025
    By hinditvnews
  • Train
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: होली के लिए वेटिंग शुरू, बिहार-UP ट्रेनों में भारी भीड़

    February 27, 2025
    By hinditvnews
  • Dawai
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal: राज्य में बनी 57 समेत 196 दवाओं के सैंपल फेल

    May 21, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Vikramadityasingh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: हिमाचल में नगर निकाय दुकानों का किराया बढ़ेगा

  • Hp
    manalinahanकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: स्कूल नेशनल की पहली मेजबानी, तैयारियों पर चर्चा

  • shimla
    हिमाचल प्रदेश

    शिमला के मशोबरा खंड के ग्राम पंचायत नाला में संतंत्रता दिवस खूब धूम धाम से मनाया गया

Timeline

  • June 12, 2026

    PMI Industry Roundtable Highlights Construction Talent Gap in South Asia to Nearly Double by 2035

  • June 12, 2026

    Crompton Enters House Wires

  • June 12, 2026

    Solinas Featured in Harvard Business School Publication for Transforming Water and Sanitation Across Cities and Industries

  • June 12, 2026

    Kauvery Hospital Performs Complex Robotic Colorectal Cancer Surgeries on High-Risk Obese Patients, Enables 4-Day Recovery

  • June 12, 2026

    EasyShiksha Expands Access to Industry-Oriented Online Internships with Certificates, Empowering Students Across India

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Pmi Industry Roundtable Highlights Construction Talent Gap In South Asia To Nearly Double By 2035

    PMI Industry Roundtable Highlights Construction Talent Gap in South Asia to Nearly Double by 2035

    By hinditvnews
    June 12, 2026
  • Crompton Enters House Wires

    Crompton Enters House Wires

    By hinditvnews
    June 12, 2026
  • Solinas Featured In Harvard Business School Publication For Transforming Water And Sanitation Across Cities And Industries

    Solinas Featured in Harvard Business School Publication for Transforming Water and Sanitation Across Cities and ...

    By hinditvnews
    June 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.