Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

  • Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

  • Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping Offers

  • Manipal University Jaipur Hosts International Conference on Sports Sciences, Focuses on India's Olympic Vision 2036

  • International Hardware Fair India 2026 Concludes with 140+ Exhibitors and Participants from 30+ Countries

कांगड़ाधर्मशालाहिमाचल प्रदेश
Home›कांगड़ा›Himachal: कांगड़ा के गुप्त गंगा पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

Himachal: कांगड़ा के गुप्त गंगा पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

By hinditvnews
April 30, 2026
171
0
Rahul

हिमाचल: कांगड़ा के गुप्त गंगा पहुंचे राहुल गांधी, सीएम सुक्खू सीएम समेत कई कांग्रेसी दिग्गजों ने किया स्वागत

हिंदी टीवी न्यूज, धर्मशाला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 30 Apr 2026

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कांगड़ा के गुप्ता गंगा पहुंच गए हैं। राहुल गांधी कांगड़ा के गुप्त गंगा में तीन राज्यों के कांग्रेस जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वीरवार को कांगड़ा शहर के समीप गुप्ता गंगा में आयोजित तीन राज्यों के जिला कांग्रेस अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। जिसके लिए आज राहुल गांधी कांगड़ा पहुंच चुके हैं। गगल एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने उनका स्वागत किया। वीरवार को पीले रंग की टीशर्ट पहने राहुल गांधी ने कई सियासी संकेत दिए हैं।

गौर हो कि वीरवार के दिन पीले कपड़ों का अध्यात्म में अपना महत्व है। इसके साथ ही हिमाचल में मां बगलामुखी का मंदिर भी पीले रंग की पहचान बनाए है। राहुल गुप्त गंगा में हिमाचल, पंजाब और जेएंडके के अस्सी जिला अध्यक्षों के साथ इंट्रेक्शन करने पहुंचे हैं। पिछले नौ दिनों से यह शिविर जारी है। राहुल के स्वागत के लिए हिमाचल समेत नज़दीकी राज्यों के कई कांग्रेसी दिग्गज पहुंच चुके हैं।

कांग्रेस के कांगड़ा में जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शिरकत करेंगे। कांगड़ा में करीब 4 घंटे तक कार्यक्रम और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद वह वापस दिल्ली लौटेंगे। कांगड़ा में पहुंचने के बाद करीब 45 मिनट तक चलने वाले इस नाश्ते के दौरान वह जिला अध्यक्षों से अनौपचारिक बातचीत कर संगठनात्मक फीडबैक लेंगे। इसके बाद वह प्रशिक्षण शिविर में औपचारिक रूप से जिला अध्यक्षों को संबोधित करेंगे।

यह सत्र करीब ढाई घंटे तक चलेगा, जिसमें संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति और जमीनी स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने पर चर्चा होगी। राहुल गांधी का दोपहर का भोजन भी जिला अध्यक्षों के साथ ही होगा। इसके बाद वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे, जिसमें प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात और आगामी रणनीति पर मंथन किया जाएगा।

राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांगड़ा जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अशोक रतन ने बताया कि दौरे के मद्देनजर करीब 4,000 पुलिस जवानों को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया है और पूरा पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर है।

वहीं, जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने दौरे के दौरान सुरक्षा को देखते हुए कांगड़ा, धर्मशाला और शाहपुर उपमंडलों में पैराग्लाइडिंग, ड्रोन उड़ान, हॉट एयर बैलूनिंग सहित सभी प्रकार की हवाई गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। प्रशासन के अनुसार यह निर्णय वीवीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर लिया गया है। दौरे के दौरान मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य विशिष्ट अतिथियों के आने की संभावना है, जिससे सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

आदेशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिला पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां जरूरत पड़ने पर ड्रोन या अन्य हवाई निगरानी उपकरणों का उपयोग कर सकेंगी, लेकिन इसके लिए पूर्व में प्रशासन को सूचना देना अनिवार्य होगा।

Share :
TagsDharamshala newshimachal pradeshHimachal Rahul Gandhi Arrives at Gupt Ganga in Kangra Welcomed by CM Sukhu and Several Congress Stalwartshindi news
Previous Article

हिमाचल: प्रदेश में 75 से कम छात्रों ...

Next Article

उत्तराखंड कांग्रेस: सैलजा का 5 दिवसीय गढ़वाल ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हाईकोर्ट का फैसला: मुकदमे का आधार खत्म तो नौकरी से नहीं रोक सकते

    July 29, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल हाईकोर्ट: बिजली प्रोजेक्ट टेकओवर की समय सीमा तय करे सरकार

    August 21, 2026
    By hinditvnews
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: विमल नेगी मौत मामले में हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, सरकार ने दी दो रिपोर्ट

    May 21, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: लाहौल-स्पीति में बर्फबारी, कुल्लू में बारिश, अंधड़-ओलावृष्टि का अलर्ट

    April 19, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीमौसमलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: छह जिलों में सामान्य से 100 फीसदी कम बारिश

    October 23, 2024
    By hinditvnews
  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: एचपीयू सहायक प्रोफेसर की 12वीं की फर्जी मार्कशीट, एफआईआर दर्ज

    February 17, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Happy janmasthmi 2023 hindi tv news
    धार्मिक यात्राहिमाचल प्रदेश

    Krishna Janmashtami 2023 Wishes

  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: किराया न देने पर PWD रेस्ट हाउस अटैच करने के आदेश

  • 02 11 2023 physical assault 23571058
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal:पंजाब की मॉडल से शिमला में दुराचार

Timeline

  • November 3, 2026

    Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

  • November 3, 2026

    Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

  • November 3, 2026

    Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping Offers

  • November 3, 2026

    Manipal University Jaipur Hosts International Conference on Sports Sciences, Focuses on India's Olympic Vision 2036

  • November 3, 2026

    International Hardware Fair India 2026 Concludes with 140+ Exhibitors and Participants from 30+ Countries

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

    Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

    By hinditvnews
    November 3, 2026
  • Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

    Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

    By hinditvnews
    November 3, 2026
  • Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping Offers

    Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping ...

    By hinditvnews
    November 3, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.