Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • From Achievement to Possibility: Class 12 Student Achievers Make Somaiya Vidyavihar University Proud

  • Parimatch Sports Becomes Official Sponsor of Colombo Kaps for LPL 2026

  • Gold Coast Films Launches Bharat Runway Tour

  • Hair Drama Co. Joins Global Luxury Houses at Nordstrom in Landmark U.S. Retail Debut

  • Major General Gaurav Gautam Inspires NCC Cadets at Galgotias University to Combine Discipline, Patriotism and Modern Technology in Service of the Nation

हरियाणा
Home›हरियाणा›Haryana: हिसार में घरेलू विवाद में शिक्षिका की प्रेस से वारकर हत्या

Haryana: हिसार में घरेलू विवाद में शिक्षिका की प्रेस से वारकर हत्या

By hinditvnews
May 2, 2026
91
0
Murder

Haryana: हिसार में घरेलू कलह में शिक्षिका की सिर में प्रेस से वारकर हत्या, सिर व छाती पर मिले चोट के निशान

हिंदी टीवी न्यूज,हिसार (हरियाणा)। Published by: Megha Jain Updated Sat, 02 May 2026

शालू ने बताया कि सौरभ शादी के बाद से सोनिया को दहेज के लिए तंग करने लगा था। सौरभ प्रॉपर्टी सहित टूर ट्रैवलिंग आदि कई काम करता है। वह मेरी बहन को कहता था कि तू यहां मेरी प्रॉपर्टी के चक्कर में ही रुकी हुई है। सौरव का अपने भाई नितिन व भाभी वंदना के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था।

हिसार के सेक्टर 13 में शुक्रवार शाम घरेलू कलह में शिक्षिका की प्रेस मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद से उसका पति फरार है। शिक्षिका के फोन न उठाने पर उसका भाई ससुराल आया तो उसे घर में बहन का शव पड़ा मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। सीन ऑफ क्राइम व फोरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची और सबूत एकत्रित किए। शिक्षिका के भाई ने सिविल लाइन थाने में जीजा, उसके भाई, भाभी और जीजा की मां के खिलाफ शिकायत दी है। पोस्टमार्टम शनिवार को किया जाएगा।

संत नगर निवासी शालू ने बताया कि वर्ष 2016 में मेरी बहन सोनिया (36) की शादी सेक्टर 13 निवासी सौरभ आनंद के साथ हुई थी। दोनों की 9 साल की बेटी है। शुक्रवार को उसकी बेटी की स्कूल की छुट्टी थी। इस वजह से सोनिया वीरवार उसे मेरे घर छोड़ गई थी और कह रही थी कि शुक्रवार को वह भी यहां आ जाएगी। शुक्रवार शाम तक सोनिया नहीं आई तो मैंने सोनिया का फोन मिलाया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।

मैंने जीजा का फोन मिलाया और उसका फोन भी स्विच ऑफ मिला। इस पर मैंने अपने सौरभ को फोन करके कहा कि वह सोनिया के घर जाकर आए। इसके बाद भाई सौरभ यहां पहुंचा। जब उसने अंदर वाले कमरे में जाकर देखा तो बहन शव पड़ा था और उसके पास एक प्रेस भी पड़ी थी। भाई सौरभ ने बताया कि जब मैं यहां घर पहुंचा तो सोनिया के जेठ-जेठानी ऊपर वाले फ्लोर थे और सास भी अंदर ही थी।

जेठ जेठानी के साथ प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर चल रहा था विवाद
शालू ने बताया कि सौरभ शादी के बाद से सोनिया को दहेज के लिए तंग करने लगा था। सौरभ प्रॉपर्टी सहित टूर ट्रैवलिंग आदि कई काम करता है। वह मेरी बहन को कहता था कि तू यहां मेरी प्रॉपर्टी के चक्कर में ही रुकी हुई है। सौरव का अपने भाई नितिन व भाभी वंदना के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था लेकिन सौरव इस विवाद के लिए भी मेरी बहन को ही जिम्मेदार ठहराता है। जीजा सौरभ की काफी प्रॉपर्टी है। उनकी दो दुकानें मार्केट में हैं जो बंद पड़ी हैं। शालू ने बताया कि मेरे मम्मी पापा संत नगर में सोनिया की शादी के समय भी किराये के मकान में रहते थे और आज भी किराये के मकान में ही रह रहे हैं। मेरे पिता हरीश का दो माह पहले ही निधन हुआ है। जीजा कभी भी मेरी बहन को खर्च के लिए पैसे नहीं देता था।

राहगीर ने बहन को बचाया था
शालू ने बताया कि जनवरी माह की एक रात को सौरभ व सोनिया का झगड़ा हो गया। सौरभ उसकी बहन का गला दबाने लगा। इस पर उनकी बेटी बाहर गली में आकर चिल्लाने लगी कि मेरी मम्मी को बचाओ। वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने सोनिया को बचाया। इसके बाद सोनिया पुलिस स्टेशन पहुंची। उस समय ससुराल वालों ने राजीनामा कर लिया।

सोमवार से लापता था जीजा सौरभ
शालू ने बताया कि सोमवार को बहन से झगड़ा करने के बाद जीजा सौरभ कहीं चला गया। जब वह नहीं आया तो सोनिया ने वीरवार शाम को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई तो कुछ ही देर में वह घर आ गया।

गाली दे रहा था एक व्यक्ति
पड़ोसी अमित ने बताया कि मैं यहां से गुजर रहा था तो आंटी गेट का दरवाजा पकड़कर खड़ी थी और अंदर से एक व्यक्ति गाली गलौज कर रहा था जबकि एक अन्य व्यक्ति ऊपर छत पर खड़ा हुआ था, वह मेरा जानकार था। मैं यह सोचकर थोड़ी देर खड़ा हो गया कि कुछ गड़बड़ न हो जाए। इसी बीच ऊपर छत पर खड़े व्यक्ति ने गाली गलौज करने वाले को ऊपर बुलाया। फिर मैंने सोचा कि भाइयों का झगड़ा है। यह यहां लगे सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हुआ होगा।

4 से 5 बजे के बीच हुई हत्या
फारेंसिक टीम के मुताबिक यह हत्या 4 से 5 बजे के बीच हुई है। फिलहाल टीम ने मौके से सभी साक्ष्य जुटा लिए हैं। अभी हत्या कैसे हुई है, यह जांच का विषय है। वहीं पुलिस महिला के जेठ-जेठानी व सास को हिरासत में लिया है।

मौके पर लगे हुए हैं सीसीटीवी
घर के अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। हालांकि सोनिया के परिजनों का कहना है कि ये सीसीटीवी बंद पड़े हैं। परिजनों ने बताया कि घर के अंदर भी सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है।

अधिकारी के अनुसार
पुलिस को सूचना मिली थी तो सीन ऑफ क्राइम व फोरेंसिक टीम ने सैंपल एकत्रित कर लिए गए हैं। बयान दर्ज कर लिए है। पोस्टमार्टम में ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। मौके से एक प्रेस मिली है। इस मामले की जांच एसएचओ कर्मजीत खुद कर रहे हैं। -किशोरी लाल, डीएसपी।

Share :
Tagsharyana newshindi newsHissar NewsTeacher Murdered in Hisar Domestic Dispute Struck on Head with Iron Injury Marks Found on Head and Chest
Previous Article

पॉक्सो केस: स्कूल प्रवक्ता को 6 साल ...

Next Article

Chandigarh University Student Sarvesh Gupta Tops IIT ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Supreem Court
    दिल्लीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    सुप्रीम कोर्ट: ओबीसी मुख्यालय स्थानांतरण सरकार का नीतिगत फैसला

    February 10, 2026
    By hinditvnews
  • Paneer
    उत्तराखण्ड

    देहरादून: FDA की कार्रवाई, कार में लाया जा रहा 500 किलो मिलावटी पनीर जब्त

    May 28, 2025
    By hinditvnews
  • Rajasthan
    JaipurRajasthan

    राजस्थान: विधानसभा को बम से उड़ाने की तीसरी धमकी, परिसर खाली कराया गया

    April 27, 2026
    By hinditvnews
  • Army
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: रविवार को बलिदानी अक्षय कुमार की पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंचेगी

    December 7, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल में दो दिन साफ मौसम, 19 मई से फिर बारिश के आसार

    May 18, 2026
    By hinditvnews
  • Cm Sukhu News
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Operation Sindoor: हिमाचल में सुरक्षा कड़ी,सीमा पर तनाव

    May 9, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Sheedeshwari Mata Temple Solan Police Line
    धार्मिकधार्मिक यात्राशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Solan News: सिद्धेश्वरी देवी मंदिर

  • 16 10 2023 Himachal Weather 23557263
    मौसमहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: मौसम के बदले रंग, पहाड़ियों में बर्फबारी होने से तापमान गिरा; जानिए आज कहां होगी बारिश

  • Una
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kisan Andolan: किसान आंदोलन का असर, ऊना आने वाली 8 ट्रेनें रद्द

Timeline

  • August 1, 2026

    From Achievement to Possibility: Class 12 Student Achievers Make Somaiya Vidyavihar University Proud

  • August 1, 2026

    Parimatch Sports Becomes Official Sponsor of Colombo Kaps for LPL 2026

  • August 1, 2026

    Gold Coast Films Launches Bharat Runway Tour

  • August 1, 2026

    Hair Drama Co. Joins Global Luxury Houses at Nordstrom in Landmark U.S. Retail Debut

  • August 1, 2026

    Major General Gaurav Gautam Inspires NCC Cadets at Galgotias University to Combine Discipline, Patriotism and Modern Technology in Service of the Nation

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • From Achievement To Possibility: Class 12 Student Achievers Make Somaiya Vidyavihar University Proud

    From Achievement to Possibility: Class 12 Student Achievers Make Somaiya Vidyavihar University Proud

    By hinditvnews
    August 1, 2026
  • Parimatch Sports Becomes Official Sponsor Of Colombo Kaps For Lpl 2026

    Parimatch Sports Becomes Official Sponsor of Colombo Kaps for LPL 2026

    By hinditvnews
    August 1, 2026
  • Gold Coast Films Launches Bharat Runway Tour

    Gold Coast Films Launches Bharat Runway Tour

    By hinditvnews
    August 1, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.