Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • सुखबीर बादल का एलान: अकाली सरकार बनने पर उद्योगों को ₹5 प्रति यूनिट बिजली

  • राजस्थान: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डॉक्टर दंपती से 76 लाख ठगे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • राजस्थान: आसाराम की पैरोल याचिका का निस्तारण, हाईकोर्ट ने कहा- निर्देश की जरूरत नहीं

  • काशी को मिलेगी तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर

  • यूपी: पीलीभीत के दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ तैनाती रद्द, प्रतीक्षारत किए गए

चंबाधार्मिकहिमाचल प्रदेश
Home›चंबा›मणिमहेश 37364 पहुंचा भक्तों का आंकड़ा

मणिमहेश 37364 पहुंचा भक्तों का आंकड़ा

By hinditvnews
September 10, 2023
609
0
manimahesh yatra 2023

उत्तर भारत की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा के लिए एक दिन के भीतर ही पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने अपना पंजीकरण करवाया है। इसी के साथ शनिवार को यात्रा के लिए पंजीकृत श्रद्धालुओं का आंकड़ा 37364 तक पहुंच गया है। लिहाजा आगामी दिनों में इस आंकड़े में ओर इजाफा होगा, जबकि छह हजार से अधिक यात्रियों ने मणिमहेश मार्ग के गूहीनाला से ऊपर की तरफ रुख कर लिया है। कुल मिलाकर मौसम का साथ मिलने के बाद मणिमहेश यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का आंकड़ा बढऩे लगा है। मणिमहेश मंदिर न्यास के सदस्य सचिव एवं एसडीएम भरमौर कुलवीर सिंह राणा ने बताया कि शुक्रवार शाम तक मणिमहेश यात्रा के कुल पंजीकृत श्रद्धालुओं का आंकड़ा 32151 रहा था, जिसके बाद मणिमहेश मंदिर न्यास की ओर से जारी किए गए आंकड़े के तहत शनिवार शाम तक यह आंकड़ा 37364 तक पहुंच गया है। इस हिसाब से इस अवधि के भीतर मणिमहेश यात्रा के लिए 5213 श्रद्धालुओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है।

बता दें कि मणिमहेश यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस मर्तबा मणिमहेश मंदिर न्यास की ओर से रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। साथ ही रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन के अलावा भरमौर उपमंडल के पांच स्थानों समेत जिला के प्रवेश द्वारों पर भी पंजीकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं, ताकि यात्रा में आने वाले हर श्रद्धालु को दर्ज किया जा सके। मणिमहेश मंदिर न्यास की ओर से पंजीकृत यात्रियों के यात्रा में प्रवेश का पता लगाने के लिए गूहीनाला में क्यूआर कोड स्कैन करने के लिए केंद्र स्थापित किया, जिससे पता चल सके कि यात्रा के लिए पंजीकरण करवाने वाले श्रद्धालुओं में से कितनों ने डल झील की ओर रुख कर लिया है। इसके अलावा मणिमहेश यात्रा डल झील से लौट कर आने वाले श्रद्धालुओं की दोबारा स्कैनिंग कर यात्रियों की वापसी का पता लगाया जा रहा है। लिहाजा मणिमहेश मंदिर न्यास की ओर से पंजीकरण को लेकर की गई इस व्यवस्था से यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का एक आंकड़ा मिल पा रहा है। एसडीएम भरमौर कुलवीर सिंह राणा ने कहा कि शनिवार शाम तक यात्रा के लिए पंजीकृत यात्रियों का आंकड़ा 37364 तक पहुंच गया है। उनका कहना है कि यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। कुलवीर सिंह राणा का कहना है कि राधाअष्टमी के पावन स्नान के लिए भी प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वह बेखौफ होकर मणिमहेश यात्रा के लिए आएं।

Share :
Tagsmani mahesh yatramani mahesh yatra 2023
Previous Article

हिमाचल में बढ़ रहा वीआईपी नंबरों का ...

Next Article

आदित्य एल-1 ने बढ़ाया सूर्य की तरफ ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Mani mahesh yatra new update
    धार्मिक यात्राहिमाचल प्रदेश

    Manimahesh Yatra: बर्फ के बीच डल झील में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

    September 7, 2023
    By hinditvnews
  • mani mahesh yatra 2023
    धार्मिकधार्मिक यात्राहिमाचल प्रदेश

    New Rules Registration for Manimahesh Yatra 2023- क्यूआर कोड होगा स्कैन #Ghumog

    August 24, 2023
    By hinditvnews
  • Mani mahesh yatra new update
    धार्मिक यात्राहिमाचल प्रदेश

    पवित्र मणिमहेश यात्रा का शाही स्नान

    September 5, 2023
    By hinditvnews
  • Download (66)
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    कालका-शिमला नेशनल हाईवे: चक्कीमोड़ के लिए ड्राइंग तैयार, एसजेवीएन देगा अंतिम मंजूरी

    February 20, 2024
    By hinditvnews
  • himachal school news
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: नए सत्र से स्कूलों की समयसारिणी और छुट्टियों में बदलाव की तैयारी

    August 30, 2023
    By hinditvnews
  • Upweatther
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    “Himachal Weather: हिमाचल में 7 दिन रहेगा साफ मौसम, 11 जगहों पर पारा माइनस में”

    December 14, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Manali
    manaliकुल्लूहिमाचल प्रदेश

    मनाली पर्यटन: बारिश से होटल खाली, सितंबर से उम्मीद

  • Chunav
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    निकाय चुनाव: 22 निकायों में भाजपा, 19 में कांग्रेस समर्थित जीते

  • Aag
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: रामपुर के ध्वालसा में मकान जला, लाखों का नुकसान अनुमानित

Timeline

  • October 31, 2026

    सुखबीर बादल का एलान: अकाली सरकार बनने पर उद्योगों को ₹5 प्रति यूनिट बिजली

  • October 31, 2026

    राजस्थान: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डॉक्टर दंपती से 76 लाख ठगे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • October 31, 2026

    राजस्थान: आसाराम की पैरोल याचिका का निस्तारण, हाईकोर्ट ने कहा- निर्देश की जरूरत नहीं

  • October 31, 2026

    काशी को मिलेगी तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर

  • October 31, 2026

    यूपी: पीलीभीत के दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ तैनाती रद्द, प्रतीक्षारत किए गए

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Badal

    सुखबीर बादल का एलान: अकाली सरकार बनने पर उद्योगों को ₹5 प्रति यूनिट बिजली

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Arrest

    राजस्थान: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डॉक्टर दंपती से 76 लाख ठगे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • राजस्थान: आसाराम की पैरोल याचिका का निस्तारण, हाईकोर्ट ने कहा- निर्देश की जरूरत नहीं

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.