Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • उत्तराखंड: हरीश रावत ईडी पूछताछ में पहुंचे, साथ लाई मां की तस्वीर

  • हिमाचल: सीमेंट महंगा, 10 रुपये प्रति बैग बढ़े दाम

  • पालमपुर: महिला को 7 दिन डिजिटल अरेस्ट रख 15 लाख ठगे, मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाया

  • एम्स बिलासपुर: पहली बार गैस्ट्रो ओपीडी, कार्डियो में नई तैनाती; 2.80 करोड़ की मशीन खरीदी

  • हिमाचल पुलिस की चेतावनी: QR कोड स्कैन करते ही खाली हो सकता है खाता

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Uttarakhand: 2035 तक उत्तराखंड में 869 करोड़ यूनिट बढ़ेगी बिजली मांग

Uttarakhand: 2035 तक उत्तराखंड में 869 करोड़ यूनिट बढ़ेगी बिजली मांग

By hinditvnews
May 12, 2026
129
0
Bijli

उत्तराखंड: 2035 तक प्रदेश में 869 करोड़ यूनिट बढ़ेगी बिजली की मांग, उपलब्धता सुनिश्चित करने की योजना पर काम

हिंदी टीवी,  देहरादून। Published by: Megha Jain Updated Tue, 12 May 2026

साल 2035-36 तक उत्तराखंड की पीक बिजली मांग 4100 मेगावाट के स्तर को पार कर सकती है। वित्त वर्ष 2026-27 में उत्तराखंड की पीक बिजली मांग 2883 मेगावाट रहने का अनुमान है, जो 2030-31 तक बढ़कर 3332 मेगावाट और 2035-36 तक 4113 मेगावाट तक पहुंच जाएगी।

उत्तराखंड में अगले 10 साल में बिजली की मांग 869 करोड़ यूनिट तक बढ़ जाएगी। इस मांग की पूर्ति करने के लिए राज्य में उपलब्धता सुनिश्चित करने की योजना पर काम हो रहा है। इसके लिए केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) की तर्ज पर अब उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग लॉन्ग-टर्म नेशनल रिसोर्स एडिक्वेसी प्लान (2026-27 से 2035-36) तैयार करने में जुटा है।

सीईए की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2035-36 तक राज्य की पीक बिजली मांग 4100 मेगावाट के स्तर को पार कर सकती है। वित्त वर्ष 2026-27 में उत्तराखंड की पीक बिजली मांग 2883 मेगावाट रहने का अनुमान है, जो 2030-31 तक बढ़कर 3332 मेगावाट और 2035-36 तक 4113 मेगावाट तक पहुंच जाएगी। राज्य की वार्षिक ऊर्जा आवश्यकता 2026-27 में 1,755.7 करोड़ यूनिट से बढ़कर 2035-36 तक 2,635.2 करोड़ यूनिट होने की उम्मीद है।

रिपोर्ट में इस बात पर भी जोर दिया गया है कि मांग केवल दिन में ही नहीं बल्कि रात के समय (नॉन-सोलर घंटों) में भी चुनौतीपूर्ण होगी। साल 2026-27 के लिए अनुमान है कि सोलर घंटों के दौरान उत्तराखंड की कोइन्सिडेंट पीक मांग 2651 मेगावाट होगी जबकि नॉन-सोलर घंटों (रात-शाम) में यह बढ़कर 2763 मेगावाट हो जाएगी।यह अंतर दर्शाता है कि राज्य को रात के समय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त संसाधनों की योजना बनानी होगी। नियामक आयोग के सचिव नीरज सती ने बताया कि राज्य के रिसोर्स एडिक्वेसी प्लान पर काम शुरू किया जा चुका है।

Share :
Tagsdehradun newshindi newsuttarakhand newsUttarakhand News By 2035 demand for electricity will increase by 869 crore units in the state
Previous Article

Himachal: आचार संहिता: चुनाव प्रचार में मंत्री ...

Next Article

Chandigarh: पीएम की अपील से सराफा बाजार ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh: पड़ोसी राज्यों को बिजली बैंकिंग बंद, बोर्ड ने पुरानी व्यवस्था रोकी

    May 22, 2026
    By hinditvnews
  • Panchayat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 61 पंचायत समिति सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

    May 19, 2026
    By hinditvnews
  • Delhi Vidhan
    दिल्ली

    Delhi Assembly: 18 घंटे 18 मिनट चली कार्यवाही, कैग रिपोर्ट पर स्पीकर का बड़ा बयान

    March 4, 2025
    By hinditvnews
  • Premchand
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: भूमि रजिस्ट्री पेपरलेस, मिलेगी वर्चुअल सुविधा

    February 11, 2025
    By hinditvnews
  • 23 01 2024 Musk 23636058 103348239
    राष्ट्रीय

    ताकतवर देश पावर नहीं छोड़ना चाहते, UNSC में भारत का स्थायी सदस्य न होना बकवास’: एलन मस्क ने शक्तिशाली देशों ...

    January 23, 2024
    By hinditvnews
  • Nitish Kumar
    बिहार

    Bihar Politics : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक राज्यपाल से मिलने पहुंचे, बिहार में सियासी हलचल तेज

    January 23, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Dead body
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: ज्वालामुखी मंदिर में खुद को आग लगाने वाले श्रद्धालु की मौत

  • Teacher
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    TET अपडेट: 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को परीक्षा से छूट

  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: कर्मचारी को 2018 से वरिष्ठता लाभ देने का हाईकोर्ट का आदेश

Timeline

  • September 26, 2026

    उत्तराखंड: हरीश रावत ईडी पूछताछ में पहुंचे, साथ लाई मां की तस्वीर

  • September 26, 2026

    हिमाचल: सीमेंट महंगा, 10 रुपये प्रति बैग बढ़े दाम

  • September 26, 2026

    पालमपुर: महिला को 7 दिन डिजिटल अरेस्ट रख 15 लाख ठगे, मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाया

  • September 26, 2026

    एम्स बिलासपुर: पहली बार गैस्ट्रो ओपीडी, कार्डियो में नई तैनाती; 2.80 करोड़ की मशीन खरीदी

  • September 26, 2026

    हिमाचल पुलिस की चेतावनी: QR कोड स्कैन करते ही खाली हो सकता है खाता

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rawat

    उत्तराखंड: हरीश रावत ईडी पूछताछ में पहुंचे, साथ लाई मां की तस्वीर

    By hinditvnews
    September 26, 2026
  • Cement

    हिमाचल: सीमेंट महंगा, 10 रुपये प्रति बैग बढ़े दाम

    By hinditvnews
    September 26, 2026
  • Cybercrime

    पालमपुर: महिला को 7 दिन डिजिटल अरेस्ट रख 15 लाख ठगे, मनी लॉन्ड्रिंग का डर ...

    By hinditvnews
    September 26, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.