Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Glomo Secures Visa's Principal Membership, Becomes India's First Non-Bank Acquirer to Join the Network

  • Boult Earbuds in India 2026: Five Reasons They are the Smartest Budget Pick

  • How India's Luxury Malls Are Transforming Retail Experiences: The Phoenix Palladium Story

  • CreditAccess Grameen Limited – First Quarter FY26-27 Results

  • Hollywood's Preferred Luxury Destination in India: Phoenix Palladium Mumbai Hosts the Odyssey Premiere

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: पुलिस-होमगार्ड भर्ती को चुनाव आयोग की मंजूरी नहीं

Himachal: पुलिस-होमगार्ड भर्ती को चुनाव आयोग की मंजूरी नहीं

By hinditvnews
May 14, 2026
78
0
Ayog

Himachal News: पुलिस और होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया को अनुमति से चुनाव आयोग का इन्कार

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 14 May 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश सरकार को 700 पुलिस जवानों और 800 होमगार्ड जवानों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति नहीं दी है।

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों के चुनावों के चलते लागू आदर्श आचार संहिता का असर अब सरकारी भर्तियों पर भी दिखाई देने लगा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश सरकार को 700 पुलिस जवानों और 800 होमगार्ड जवानों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति नहीं दी है। आयोग से मंजूरी नहीं मिलने के कारण फिलहाल यह भर्ती टाल दी गई है।

प्रदेश में शहरी निकायों तथा पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों के चलते 31 मई तक आदर्श आचार संहिता लागू है। आयोग का मानना है कि चुनाव अवधि के दौरान सरकार ऐसा कोई बड़ा निर्णय या घोषणा नहीं कर सकती, जिससे मतदाताओं या चुनाव प्रक्रिया पर प्रभाव पड़ने की आशंका हो।

इसी आधार पर पुलिस और होमगार्ड भर्ती को भी आचार संहिता के दायरे में रखा गया है। सूत्रों के अनुसार अब यह भर्ती प्रक्रिया अगले महीने शुरू किए जाने की संभावना है। भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं को फिलहाल कुछ और समय प्रतीक्षा करनी होगी। उधर, पंचायतीराज संस्थाओं के लिए हुए नामांकन पत्रों की जांच के बाद अब उम्मीदवार पर्चे वापस ले सकेंगे। कुछ स्थानों पर निर्विरोध चुनाव कराने को लेकर भी प्रयास तेज हो गए हैं। इसके लिए प्रत्याशियों को मनाने की कोशिशें जारी हैं।

ससुर के सरकारी भूमि पर अतिक्रमण से बहू का नामांकन रद्द
पंचायतीराज चुनाव में करीब 14 वर्ष पुराने सरकारी भूमि अतिक्रमण का मामला बहू के नामांकन पर भारी पड़ गया। मझोग सुल्तानी पंचायत में प्रधान पद के लिए मैदान में उतरी चंद्रेश कुमारी का नामांकन रद्द कर दिया गया। वहीं, शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उनके ससुर द्वारा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया गया था। उधर, चंद्रेश कुमारी के पति चंद्रशेखर ने इसे साजिश करार दिया है।

पंचायत चुनाव : 742 नामांकन रद्द प्रदेश में 85,462 उम्मीदवार मैदान में
हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी हो गई है। हिमाचल में चुनाव के लिए 86204 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे, जिनमें से जांच के दौरान 742 नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। अब 85,462 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। 14 और 15 मई को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि रहेगी। 15 मई को ही प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। सबसे अधिक नामांकन कांगड़ा जिले में दाखिल हुए, जहां 19,682 नामांकन पत्र जमा हुए थे। इनमें से 254 नामांकन पत्र रद्द किए गए और अब 19,428 प्रत्याशी मैदान में हैं।

मंडी जिले में 14,619 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे, जिनमें से 54 खारिज हुए और 14565 उम्मीदवार शेष हैं। शिमला जिले में 8662 नामांकन पत्रों में से 49 खारिज किए गए, जिसके बाद 8613 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। बिलासपुर में 4,210 में से 15, चंबा में 8479 में से 36, हमीरपुर में 5375 में से 32, किन्नौर में 1428 में से 23, लाहौल-स्पीति में 493 में से 3, कुल्लू में 5817 में से 26, सिरमौर में 5970 में से 46, सोलन में 5629 में से 38 तथा ऊना में 5840 में से 166 नामांकन पत्र खारिज किए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
Share :
TagsHimachal News Election Commission Refuses Permission for Police and Home Guard Recruitment Processhimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

एम्स बिलासपुर: गंभीर बीमारियों की जांच के ...

Next Article

हिमाचल में 17 मई मतदान, शुक्रवार 3 ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Male Doctor In The Hospital
    दिल्ली

    दिल्ली: LHMC में डॉक्टरों की भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 23 जनवरी

    December 31, 2025
    By hinditvnews
  • Goma
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मंत्री गोमा डीसी मंडी पर भड़के, विशेषाधिकार हनन का नोटिस

    January 30, 2026
    By hinditvnews
  • Phone
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: आईफोन के लिए नाबालिग ने मां के गहने चुराए, 3 लाख का लोन लिया

    April 7, 2026
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल हाईकोर्ट ने बेदखली और अतिक्रमण के मामलों के शीघ्र निपटान के दिए आदेश

    January 6, 2025
    By hinditvnews
  • WEATHER
    हरियाणा

    Haryana Weather: बरसात से ठंडक बढ़ी, तेज हवाओं ने ठिठुराया

    February 20, 2025
    By hinditvnews
  • Nayab
    हरियाणा

    सोनीपत: सीएम नायब सैनी का दौरा, भटगांव गोशाला को 602 गोशालाओं का अनुदान

    March 3, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Vasuki
    manaliकिन्नौरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: वासुकी और सांगला झील का आकार बढ़ा, बाढ़ का खतरा

  • Kuldeep
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Politics: निर्दलियों पर संविधान के अनुसार लेंगे फैसला

  • Wine
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Apple Wine HP: सेब से अब हार्ड वाइन बनाएगा एचपीएमसी

Timeline

  • July 24, 2026

    Glomo Secures Visa's Principal Membership, Becomes India's First Non-Bank Acquirer to Join the Network

  • July 24, 2026

    Boult Earbuds in India 2026: Five Reasons They are the Smartest Budget Pick

  • July 24, 2026

    How India's Luxury Malls Are Transforming Retail Experiences: The Phoenix Palladium Story

  • July 24, 2026

    CreditAccess Grameen Limited – First Quarter FY26-27 Results

  • July 24, 2026

    Hollywood's Preferred Luxury Destination in India: Phoenix Palladium Mumbai Hosts the Odyssey Premiere

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Glomo Secures Visa's Principal Membership, Becomes India's First Non Bank Acquirer To Join The Network

    Glomo Secures Visa's Principal Membership, Becomes India's First Non-Bank Acquirer to Join the Network

    By hinditvnews
    July 24, 2026
  • Boult Earbuds In India 2026: Five Reasons They Are The Smartest Budget Pick

    Boult Earbuds in India 2026: Five Reasons They are the Smartest Budget Pick

    By hinditvnews
    July 24, 2026
  • How India's Luxury Malls Are Transforming Retail Experiences: The Phoenix Palladium Story

    By hinditvnews
    July 24, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.