Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड अफसर से ठगे 33 लाख, मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी

  • Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

  • हरियाणा: महिला कांग्रेस में जिला नेतृत्व की तलाश, 20 सितंबर तक संगठन सृजन अभियान

  • हरिद्वार: सड़क किनारे मिला नवजात, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

  • हरिद्वार: जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी, महिला बंदी के पति पर आरोप

हरियाणा
Home›हरियाणा›मेरठ के उलट हत्याकांड: पत्नी के प्रेमी को पीटकर गड्ढे में जिंदा गाड़ा

मेरठ के उलट हत्याकांड: पत्नी के प्रेमी को पीटकर गड्ढे में जिंदा गाड़ा

By hinditvnews
March 26, 2025
280
0
Rohtak

मेरठ से ठीक उलट है यह हत्याकांड: यहां पत्नी के प्रेमी को सुलाया मौत की नींद; पीटा…फिर गड्ढे में जिंदा गाड़ा

हिंदी टीवी न्यूज़, रोहतक Published by: Megha Jain  Updated Wed, 26 Mar 2025

एएसपी वाईवीआर शशी शेखर ने बताया पैंतावास गांव के राजकरण पर पुलिस को संदेह था। इसके बाद उस पर नजर रखनी शुरू की गई। हालांकि भनक लगते ही राजकरण और अमित भाग गए, लेकिन हरदीप उनके हत्थे चढ़ गया। हरदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जगदीप से मारपीट की बात कबूली।

उत्तर प्रदेश के मेरठ के सौरभ हत्याकांड के बाद एक के बाद एक कई ऐसी बर्बर हत्याएं सामने आ चुकी हैं। अब हरियाणा के रोहतक में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने पति की नहीं बल्कि एक पति ने बीवी के प्रेमी को दिल दहलाने वाली मौत दी है। हत्यारोपी ने पहले युवक को बेरहमी से पीटा फिर उसे गड्ढे में जिंदा दफना दिया। पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया है।

गांव से आई एक कॉल से खुला फिजियोथेरेपिस्ट हत्याकांड
बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के फिजियोथेरेपिस्ट जगदीप हत्याकांड का खुलासा गांव में शुरू हुई महज एक चर्चा के चलते हो सका। दरअसल, पैंतावास गांव में करीब 20 दिन पहले कहीं से चर्चा उठी कि रोहतक के किसी युवक को अगवा कर जिंदा दफन किया गया है। यह बात एक ग्रामीण ने फोन कर पुलिस को बता दी। इसके बाद पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

एएसपी वाईवीआर शशी शेखर ने मंगलवार को जगदीप हत्याकांड का खुलासा किया। बताया कि कुछ दिन पहले सीआईए- 1 के एएसआई विनोद कुमार के पास सूचना आई कि रोहतक से एक युवक का अपहरण किया गया है। इसके बाद सीआईए प्रभारी कुलदीप कादियान ने टीम के साथ जिलेभर में अपहरण की घटनाओं की जानकारी जुटाई। लेकिन, कोई सूचना पुष्ट नहीं हो पाई।

दो दिन बाद एक व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि करीब ढाई माह पहले रोहतक से अगवा एक युवक की हत्या कर उसका शव चरखी दादरी जिले के पैंतावास गांव में दबाया गया है। इसके बाद सीआईए ने ढाई माह पहले लापता लोगों की कुंडली खंगालनी शुरू की तो जगदीप के बारे में पता चला।

इसके बाद टीम ने जगदीप के ताऊ ईश्वर और बीएमयू से जानकारी जुटाई। पुलिस वहां भी गई, जहां जगदीप रहता था। जगदीप के मकान में आने जाने वाले लोगों और रिश्तेदारों से सूचना जुटाई गई तो पैंतावास गांव तक कड़ी जुड़ती चली गई।

राजकरण पर पुलिस को हुआ संदेह
एएसपी वाईवीआर शशी शेखर ने बताया पैंतावास गांव के राजकरण पर पुलिस को संदेह था। इसके बाद उस पर नजर रखनी शुरू की गई। हालांकि भनक लगते ही राजकरण और अमित भाग गए, लेकिन हरदीप उनके हत्थे चढ़ गया। हरदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जगदीप से मारपीट की बात कबूली और कहा वह मारपीट के बाद गांव के बाहर ही उनको छोड़कर चला गया था।

इसके बाद राजकरण ने धर्मपाल को बुलाया था। धर्मपाल का नाम सामने आया तो पुलिस ने उसे तत्काल उठा लिया। धर्मपाल अधेड़ व्यक्ति है और मोबाइल का कम प्रयोग करता है। उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

राजकरण को पत्नी और जगदीप की दोस्ती की लग गई थी भनक
एएसपी ने बताया कि राजकरण मुख्य आरोपी है। उसे अपनी पत्नी और जगदीप की दोस्ती की भनक लग गई थी। इसके बाद उसने जगदीप की हत्या की साजिश रची। योजना के तहत उसने गांव के धर्मपाल और प्रदीप से नल लगवाने का बहाना बनाकर बाबा कालू वाला डेरे के पास गड्ढ़ा खुदवाया। 24 दिसंबर को राजकरण गांव के अमित और हरदीप के साथ रोहतक की जनता कॉलोनी पहुंचा और शाम 8 बजे जगदीप का अपहरण कर लिया। अगवा करने के बाद कार में जगदीप के हाथ बांधे और गांव के जंगल तक बुरी तरह पीटते हुए ले गए।

हरदीप ने हत्या से मना किया तो धर्मपाल को बुलाया
एएसपी ने बताया गांव में पहुंचने के बाद भी जगदीप की बुरी तरह पिटाई की गई। इस दौरान हरदीप ने हत्या कर शव दबाने से इन्कार कर दिया तो राजकरण ने गांव के धर्मपाल को बुलाया। हालांकि जब तक वह आया तब तक राजकरण की पिटाई से जगदीप निढाल हो चुका था। धर्मपाल के आने के बाद राजकरण और अमित ने जगदीप को जिंदा ही गड्ढे में दबा दिया।

 

Share :
Tagsharyana newshindi newsRohtak Murder Case Missing Physiotherapist case solved by a call from villagerohtak news
Previous Article

दिल्ली चुनाव: आतिशी के निर्वाचन को चुनौती, ...

Next Article

“अच्छी खबर: बांद्रा-उदयपुर एक्सप्रेस अब रोज चलेगी, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Bijli
    Rajasthan

    बीकानेर: 29 करोड़ का बिजली बिल देख परिवार हैरान, ऊर्जा मंत्री ने जांच के आदेश दिए

    February 18, 2025
    By hinditvnews
  • Azad
    उत्तराखण्ड

    हरिद्वार: नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का काफिला पुलिस ने रोका

    June 30, 2026
    By hinditvnews
  • Death Ll
    कांगड़ा

    हिमाचल: गले में फंसे बादाम से बच्चे की मौत, एंबुलेंस देर से पहुंची

    May 23, 2025
    By hinditvnews
  • Weather
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड मौसम: दो दिन रहेगा खराब मौसम, कोहरे और शीतलहर का अलर्ट, बदरीनाथ धाम में जमे झरने

    December 16, 2024
    By hinditvnews
  • Chitta
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Chitta smuggler: जंगल में अकेला रहता था पिंटू

    November 19, 2024
    By hinditvnews
  • Jogindra
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    HP Govt Jobs: जोगिंद्रा सहकारी बैंक सोलन में 32 पदों की भर्ती, मंजूरी मिली

    February 25, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • 25 2 380x214
    हिमाचल प्रदेश

    Karwa Chauth 2023 Date: सुहागिनें इस दिन रखेंगी करवा चौथ का व्रत, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

  • Shimla1
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: शिमला में सील्ड और प्रतिबंधित सड़कों पर नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना

  • 09 11 2023 high court himachal pradesh 23577120
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    आचार संहिता की आड़ में रोके गए नियुक्ति और पदोन्नतियों से जुड़े मामले

Timeline

  • September 14, 2026

    डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड अफसर से ठगे 33 लाख, मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी

  • September 13, 2026

    Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

  • September 13, 2026

    हरियाणा: महिला कांग्रेस में जिला नेतृत्व की तलाश, 20 सितंबर तक संगठन सृजन अभियान

  • September 13, 2026

    हरिद्वार: सड़क किनारे मिला नवजात, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

  • September 13, 2026

    हरिद्वार: जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी, महिला बंदी के पति पर आरोप

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Cyber crime

    डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड अफसर से ठगे 33 लाख, मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की ...

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre Bookings Begin at Croma

    Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; ...

    By hinditvnews
    September 13, 2026
  • Congress 1

    हरियाणा: महिला कांग्रेस में जिला नेतृत्व की तलाश, 20 सितंबर तक संगठन सृजन अभियान

    By hinditvnews
    September 13, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.