चंडीगढ़: पेट्रोल-डीजल 3 रुपये महंगा, नए रेट से लोग परेशान

Petrol-Diesel Price Hike: तीन रुपये की बढ़ोतरी से लोग हलकान, चंडीगढ़ में अब कितने में भरेगी गाड़ी की टंकी
हिंदी टीवी, चंडीगढ़। Published by: Megha Jain Updated Fri, 15 May 2026
पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम तीन-तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं। वैश्विक बाजार में ऊर्जा की कीमतों में बढ़ोतरी का भार अब ग्राहकों के कंधों पर आ गया है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा के दामों में हुई भारी बढ़ोतरी के बाद तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बहुत बड़ा इजाफा कर दिया है।
पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम तीन-तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं। वैश्विक बाजार में ऊर्जा की कीमतों में बढ़ोतरी का भार अब ग्राहकों के कंधों पर आ गया है। यह भारी बढ़ोतरी लाखों वाहन चालकों और आम जनता के लिए एक बहुत ही बड़ा झटका है।
चंडीगढ़ में गुरुवार को पेट्रोल के दाम 94.30 रुपये थे। अब ये लगभग 97.24 रुपये हो गए हैं। वहीं गुरुवार के डीजल के दाम 82.45 रुपये थे जो अब बढ़कर 85.25 रुपये हो गए है। लोगों का कहना है कि ये बढ़ोतरी जेब पर भारी पड़ेगी।















