Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • SWITCH Mobility Pledges to Accelerate its Shift to Zero-Emission Mobility on India's 80th Independence Day

  • Handloom Hackathon 2026 Concludes with Breakthrough Innovations to Modernize India's USD 5 Billion Handloom Industry

  • Finkurve Financial Services Delivers Strong Q1 FY27 Performance with AUM Growing 134.5% YoY to INR 1,270.4 Cr and PAT Rising 65.8% YoY

  • ASBL is Redefining What it Means to Be the Best Builder in Hyderabad

  • Asian Paints Celebrates the Spirit of India Through the Colours We Call Our Own, this Independence Day

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: बिजली सब्सिडी KYC में गड़बड़ी: एक कंज्यूमर आईडी पर जुड़े कई नाम

Himachal: बिजली सब्सिडी KYC में गड़बड़ी: एक कंज्यूमर आईडी पर जुड़े कई नाम

By hinditvnews
May 16, 2026
125
0
Meeter

बिजली सब्सिडी मामला: 100 फीसदी केवाईसी के लिए एक ही कंज्यूमर आईडी में जोड़ दिए कई नाम, जांच में आईं गड़बड़ियां

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Sat, 16 May 2026

बिजली बोर्ड की ओर से 100 फीसदी केवाईसी और राशन कार्ड लिंकिंग अभियान के दौरान बड़े स्तर पर डाटा गड़बड़ियां सामने आई हैं।

हिमाचल प्रदेश में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को दी जा रही सब्सिडी तकनीकी खामियों की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। बिजली बोर्ड की ओर से 100 फीसदी केवाईसी और राशन कार्ड लिंकिंग अभियान के दौरान बड़े स्तर पर डाटा गड़बड़ियां सामने आई हैं। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि कई उपभोक्ताओं की एक ही कंज्यूमर आईडी में कई नाम जोड़ दिए गए, जबकि कई मामलों में एक ही उपभोक्ता के नाम पर अलग-अलग राशन कार्ड दर्ज कर दिए गए। इससे हजारों पात्र उपभोक्ताओं की सब्सिडी रुक गई है और बिजली बिल बढ़ गए हैं।

बोर्ड के प्रबंध निदेशक आदित्य नेगी ने संबंधित अधिकारियों से डाटा एकत्रीकरण और सॉफ्टवेयर अपडेटिंग के दौरान हुई गलतियों पर विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही बिजली मीटरों की राशन कार्ड से लिंकिंग की पूरी प्रक्रिया की रिपोर्ट भी तलब की गई है। सरकार ने अप्रैल 2026 से एक परिवार को अधिकतम दो घरेलू बिजली मीटरों पर ही सब्सिडी देने का प्रावधान लागू किया है। इसका उद्देश्य वास्तविक जरूरतमंद उपभोक्ताओं तक राहत पहुंचाना था, लेकिन तकनीकी त्रुटियों के कारण पात्र उपभोक्ता भी सब्सिडी से वंचित हो रहे हैं। बोर्ड के दफ्तरों में इन दिनों शिकायतों की बाढ़ आ गई है। उपभोक्ता बढ़े हुए बिजली बिल और सब्सिडी बंद होने की शिकायत लेकर कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं।

सॉफ्टवेयर लिंकिंग में सामने आईं बड़ी खामियां

बोर्ड अधिकारियों के अनुसार नई सब्सिडी नीति लागू करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे सॉफ्टवेयर में डाटा अपडेटिंग के दौरान कई त्रुटियां हुई हैं। खासतौर पर राशन कार्ड और बिजली कनेक्शन की लिंकिंग में गड़बड़ियों के कारण सिस्टम उपभोक्ताओं की सही पात्रता तय नहीं कर पा रहा। कई परिवारों को डुप्लीकेट मानकर स्वतः ही सब्सिडी सूची से बाहर कर दिया गया।

वेबसाइट पर बनेगा अलग लिंक

बढ़ती शिकायतों के बीच बोर्ड प्रबंधन ने अब समाधान की दिशा में कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन परिवारों के पास वैध रूप से दो बिजली मीटर हैं, उनके लिए बोर्ड की वेबसाइट पर अलग और स्पष्ट लिंक उपलब्ध कराया जाए, जिससे उपभोक्ता स्वयं जानकारी अपडेट कर सकें। साथ ही डाटा की दोबारा जांच और सॉफ्टवेयर सुधार की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

दस्तावेज सत्यापन कराने की अपील

बिजली बोर्ड ने प्रभावित उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने नजदीकी बिजली कार्यालय में जाकर राशन कार्ड, आधार और बिजली कनेक्शन संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन करवाएं, जिससे पात्रता सही तरीके से दर्ज हो सके और सब्सिडी का लाभ बहाल किया जा सके।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsHP electricity subsidy case: Multiple names linked to a single consumer ID to achieve 100 percent KYC complianshimla news
Previous Article

Himachal: पेट्रोल-डीजल महंगा: हिमाचल की पर्यटन और ...

Next Article

हिमाचल: ससुर के अतिक्रमण पर बहू की ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cm
    manaliकुल्लूहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश: मनाली में चंपई सोरेन के पोते की मौत, दोस्तों संग घूमने आया था

    February 25, 2026
    By hinditvnews
  • Hemkund
    उत्तराखण्ड

    Chamoli: हेमकुंड साहिब यात्रा: आज खुलेंगे गुरुद्वारे के कपाट, उमड़े श्रद्धालु

    May 23, 2026
    By hinditvnews
  • Sonipat
    हरियाणा

    Sonipat: फ्रिज और एसी स्पेयर पार्टस की दुकान में लगी आग

    October 22, 2024
    By hinditvnews
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    Horoscopeमंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP High Court: मंडी के धर्मपुर में पेड़ कटान पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट सख्त

    December 28, 2024
    By hinditvnews
  • Sukkhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    प्यारी बहना योजना: 18-20 साल की युवतियां बाहर, नहीं मिलेंगे 1500 रुपये

    June 16, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    मोहाली: दोस्त की हत्या के दोषी को चार साल बाद उम्रकैद

    July 7, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Murder
    manaliशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Manali Hotel Murder: 8 दिन से लापता, पुलिस के पास हुई थी गुमशुदगी दर्ज

  • Sukkhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सीएम सुक्खू ने समर्थकों के साथ मनाया जन्मदिन

  • Shimla news
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    Una: बंगाणा में तालाब से मिला नवजात शव, इलाके में मचा हड़कंप

Timeline

  • August 15, 2026

    SWITCH Mobility Pledges to Accelerate its Shift to Zero-Emission Mobility on India's 80th Independence Day

  • August 14, 2026

    Handloom Hackathon 2026 Concludes with Breakthrough Innovations to Modernize India's USD 5 Billion Handloom Industry

  • August 14, 2026

    Finkurve Financial Services Delivers Strong Q1 FY27 Performance with AUM Growing 134.5% YoY to INR 1,270.4 Cr and PAT Rising 65.8% YoY

  • August 14, 2026

    ASBL is Redefining What it Means to Be the Best Builder in Hyderabad

  • August 14, 2026

    Asian Paints Celebrates the Spirit of India Through the Colours We Call Our Own, this Independence Day

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • SWITCH Mobility Pledges to Accelerate its Shift to Zero Emission Mobility on India's 80th Independence Day

    SWITCH Mobility Pledges to Accelerate its Shift to Zero-Emission Mobility on India's 80th Independence Day

    By hinditvnews
    August 15, 2026
  • Handloom Hackathon 2026 Concludes with Breakthrough Innovations to Modernize India's USD 5 Billion Handloom Industry

    Handloom Hackathon 2026 Concludes with Breakthrough Innovations to Modernize India's USD 5 Billion Handloom Industry

    By hinditvnews
    August 14, 2026
  • Finkurve Financial Services Delivers Strong Q1 FY27 Performance with AUM Growing 134.5% YoY to INR 1,270.4 Cr and PAT Rising 65.8% YoY

    Finkurve Financial Services Delivers Strong Q1 FY27 Performance with AUM Growing 134.5% YoY to INR ...

    By hinditvnews
    August 14, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.