धर्मशाला IPL मैच: प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी पंजाब, RCB से भिड़ंत

Dharamshala IPL Match: प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए आरसीबी से टकराएंगे पंजाब किंग्स
हिंदी टीवी, धर्मशाला। Published by: Megha Jain Updated Sat, 16 May 2026
17 मई को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू (आरसीबी) के बीच होने वाला मुकाबला बेहद अहम है।
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 अब अपने सबसे रोमांचक सफर पर पहुंच चुका है। प्लेऑफ की जंग कड़ी होगी। हर मैच के साथ अंक तालिका की तस्वीर बदल रही है। 17 मई को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू (आरसीबी) के बीच होने वाला मुकाबला बेहद अहम है। दोनों टीमें जीत दर्ज करने के लिए मैदान में उतरेंगी। धर्मशाला स्टेडियम में अब तक पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच दो मुकाबले खेले गए हैं। दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीते हैं। पहला मुकाबला 2013 में खेला गया था।
इसमें पंजाब ने आरसीबी पर 111 रनों से रिकार्ड जीत दर्ज की थी। 2024 में आरसीबी ने पंजाब से बदला लेते हुए मैच में जीत दर्ज की थी। अब धर्मशाला में होने वाला यह तीसरा मुकाबला दोनों टीमों के लिए प्रतिष्ठा के साथ-साथ अंक तालिका के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। पंजाब किंग्स जहां प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेगी, वहीं आरसीबी अपनी शानदार लय को बरकरार रखते हुए शीर्ष स्थान पर पकड़ मजबूत करना चाहेगी। आरसीबी इस सीजन में 12 में से आठ मैच जीतकर पहले स्थान पर पहुंच गई है। पंजाब की टीम 12 में से लगातार पांच मैच हराकर 13 अंकों के साथ चौथे स्थान पहुंच गई है। शुक्रवार को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया।















