Himachal: हिमाचल में दो दिन साफ मौसम, 19 मई से फिर बारिश के आसार

Himachal Weather: हिमाचल में दो दिन माैसम साफ, 19 मई से फिर बारिश होने के आसार
हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Sun, 17 May 2026
प्रदेश में दो दिन माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम के फिर करवट बदलने के आसार हैं।
हिमाचल प्रदेश में दो दिन माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम के फिर करवट बदलने के आसार हैं। उधर, अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। जबकि कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। रविवार को राजधानी शिमला व अन्य भागों में माैसम साफ बना रहा।
22 और 23 मई को कई भागों में बारिश के आसार















