Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • SWITCH Mobility Pledges to Accelerate its Shift to Zero-Emission Mobility on India's 80th Independence Day

  • Handloom Hackathon 2026 Concludes with Breakthrough Innovations to Modernize India's USD 5 Billion Handloom Industry

  • Finkurve Financial Services Delivers Strong Q1 FY27 Performance with AUM Growing 134.5% YoY to INR 1,270.4 Cr and PAT Rising 65.8% YoY

  • ASBL is Redefining What it Means to Be the Best Builder in Hyderabad

  • Asian Paints Celebrates the Spirit of India Through the Colours We Call Our Own, this Independence Day

cricketखेलधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›cricket›Dharamshala: पंजाब के फैन, कोहली की बल्लेबाजी देखने पहुंचे

Dharamshala: पंजाब के फैन, कोहली की बल्लेबाजी देखने पहुंचे

By hinditvnews
May 18, 2026
124
0
Dharamshala

Dharamshala IPL Match: पंजाब किंग्स के प्रशंसक, पर विराट कोहली की बल्लेबाजी देखने आए

 हिंदी टीवी न्यूज, धर्मशाला। Published by: Megha Jain Updated Mon, 18 May 2026

आरसीबी के साथ पंजाब किंग्स के प्रशंसक भी कोहली की बल्लेबाजी देखने पहुंचे।

धौलाधार की वादियों में स्थित धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को विराट कोहली का क्रेज प्रशंसकों के सिर चढ़कर बोला। आरसीबी के साथ पंजाब किंग्स के प्रशंसक भी कोहली की बल्लेबाजी देखने पहुंचे। स्टेडियम में पंजाब किंग्स की जर्सी पहन कर मैच देख रहे कई क्रिकेट प्रेमी बोले कि हम पंजाब को स्पोर्ट करते हैं लेकिन बल्लेबाजी कोहली की देखने आए हैं। पूर्वाह्न 11:00 बजे से ही स्टेडियम के बाहर दर्शकों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। जैसे-जैसे मैच का समय नजदीक आता गया, वैसे-वैसे क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह भी चरम पर पहुंचता गया। टॉस होने तक स्टेडियम के आधे से ज्यादा स्टैंड दर्शकों से भर चुके थे। हाथों में टीमों के झंडे, चेहरे पर टीमों के रंग और मोबाइल कैमरों के साथ युवा, बच्चे और परिवार मैच के हर पल को यादगार बनाने में जुटे दिखे। सबसे ज्यादा उत्साह उस समय देखने को मिला, जब अभ्यास सत्र के लिए खिलाड़ी मैदान में उतरे।

जैसे ही विराट कोहली मैदान में पहुंचे, पूरा स्टेडियम कोहली-कोहली से गूंज उठा। दर्शकों ने सीटियों, तालियों के साथ उनका स्वागत किया। वहीं किंग्स के खिलाड़ियों को भी अपने समर्थकों से भरपूर समर्थन मिला। खिलाड़ियों ने भी हाथ हिलाकर दर्शकों का अभिवादन किया, जिससे फैंस का उत्साह और बढ़ गया। मैच शुरू होते ही हर गेंद पर रोमांच बढ़ता गया। बल्लेबाज के बल्ले से जैसे ही चौका निकलता, पूरा स्टेडियम तालियों और शोर से गूंज उठता। छक्का लगते ही दर्शक अपनी सीटों से खड़े होकर झूमने लगते। विकेट गिरने पर भी क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह देखने लायक था। दिन का मैच होने के कारण इस मैच में भीड़ भी काफी अधिक थी। स्टेडियम में क्रिकेट प्रेमी मैच की दूसरी पारी शुरू होने तक पहुंचते रहे। मैच समाप्त होने तक धर्मशाला स्टेडियम के लगभग सभी स्टैंड पूरी तरह से पैक हो चुके थे।

होम ग्राउंड धर्मशाला में पंजाब की हार की हैट्रिक

पंजाब किंग्स को अपने होम ग्राउंड धर्मशाला में लगातार तीसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। टॉस जीतने के बावजूद टीम मैच में वापसी नहीं कर सकी। शुरुआती ओवरों में भुवनेश्वर कुमार की ओर से दिए गए झटकों से पंजाब की बल्लेबाजी पूरी तरह दबाव में आ गई और टीम अंत तक उबर नहीं पाई। पंजाब किंग्स के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और भुवनेश्वर कुमार की लगातार स्विंग होती गेंदों को समझ ही नहीं सके। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद मध्यक्रम पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई लेकिन कोई भी बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल सका।

कोहली ने धर्मशाला में लगाया दूसरा अर्धशतक

कोहली अपना जलवा पूरी तरह से बिखेर गए। मैच के दौरान विराट कोहली जब भी बैटिंग के लिए खड़े हो रहे थे, तो पूरा स्टेडियम कोहली… कोहली से गूंजा रहा था। वहीं दूसरी ओर कोहली ने भी दर्शकों का पूरा मनोरंजन किया। विराट कोहली ने 12वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। कोहली ने धर्मशाला में आईपीएल में खेले मुकाबला में दूसरा अर्धशतक लगाया। इससे पहले कोहली ने 11 और 92 रन की पारी खेली थी। वहीं रविवार को पंजाब के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कोहली ने मैच के दौरान 58 रन की पारी खेली। इसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे।

धर्मशाला स्टेडियम में नई पिच भी पंजाब को नहीं दिला सकी जीत

रविवार को पंजाब किंग्स और आरसीबी का मैच नई पिच पर करवाया गया लेकिन नई पिच भी पंजाब किंग्स को राहत नहीं दिला सकी। पंजाब किंग्स के हारने का सिलसिला लगातार जारी रहा। वहीं पंजाब किंग्स की टीम पर अब प्ले ऑफ में पहुंचने का भी संकट बन गया है। पंजाब किंग्स और आरसीबी के मैच के दौरान क्रिकेट प्रेमी मैच की अंतिम गेंद तक स्टेडियम में ही डटे रहे।

स्टेडियम के बाहर क्रिकेट प्रेमियों को तिब्बती युवा कांग्रेस के सदस्यों ने पर्चे बांटे। इन पर्चों में तिब्बत के 11वें पंचेन लामा गेदुन चोकी न्यिमा के कथित अपहरण और उनकी रिहाई की मांग उठाई गई। इनमें दावा किया गया कि छह वर्ष की आयु में पंचेन लामा और उनके परिवार को चीनी अधिकारियों ने हिरासत में लिया था, जिसके बाद से उनकी स्थिति सार्वजनिक नहीं की गई। तिब्बती युवा कांग्रेस की ओर से वितरित इन परचों में चीन पर मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं। साथ ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस मामले में हस्तक्षेप करने और चीन पर दबाव बनाने की अपील की गई।

Share :
Tagsbut they came to watch Virat Kohli bat.Dharamshala IPL Match: Punjab Kings fansDharamshala newshimachal pradeshhindi news
Previous Article

Himachal: बसाल में मतदान बहिष्कार, नगर निगम ...

Next Article

Kangra: कांगड़ा-मंडी में कांग्रेस, सोलन-ऊना में भाजपा ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Us Plane Carrying Deported Indians Lands In Amritsar
    Chandigarh Newsपंजाब

    73 साल की बुजुर्ग महिला हरजीत कौर को अमेरिका से डिपोर्ट, 33 साल बाद लौटाई पंजाब

    September 26, 2025
    By hinditvnews
  • Hp
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: अब जमीन की होगी ई-केवाईसी

    January 10, 2025
    By hinditvnews
  • Ritu
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होगा बजट सत्र, 521 सवालों से गरमाएगा सदन

    February 17, 2025
    By hinditvnews
  • Kavindera Gupta
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: राज्यपाल की ईंधन संरक्षण पहल, राजभवन घोषित ‘ईंधन संरक्षण क्षेत्र’

    May 13, 2026
    By hinditvnews
  • 13 02 2024 Ec 23651967
    राष्ट्रीय

    One Nation, one Election: कोविंद समिति ने राज्य चुनाव आयुक्तों के साथ किया मंथन, कई बड़े चुनाव अधिकारी रहे मौजूद

    February 13, 2024
    By hinditvnews
  • Spu
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    एसपीयू मंडी: प्रवेश परीक्षा अब 28-31 मई को

    May 6, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Vasuki
    manaliकिन्नौरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: वासुकी और सांगला झील का आकार बढ़ा, बाढ़ का खतरा

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP High Court: हिमाचल भवन दिल्ली की संपत्ति जब्त करने का मामला

  • Baldev
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Soldier Martyr : बलदेव चंद शहीद — पिता को कहा ‘ऑपरेशन अभी जारी है

Timeline

  • August 15, 2026

    SWITCH Mobility Pledges to Accelerate its Shift to Zero-Emission Mobility on India's 80th Independence Day

  • August 14, 2026

    Handloom Hackathon 2026 Concludes with Breakthrough Innovations to Modernize India's USD 5 Billion Handloom Industry

  • August 14, 2026

    Finkurve Financial Services Delivers Strong Q1 FY27 Performance with AUM Growing 134.5% YoY to INR 1,270.4 Cr and PAT Rising 65.8% YoY

  • August 14, 2026

    ASBL is Redefining What it Means to Be the Best Builder in Hyderabad

  • August 14, 2026

    Asian Paints Celebrates the Spirit of India Through the Colours We Call Our Own, this Independence Day

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • SWITCH Mobility Pledges to Accelerate its Shift to Zero Emission Mobility on India's 80th Independence Day

    SWITCH Mobility Pledges to Accelerate its Shift to Zero-Emission Mobility on India's 80th Independence Day

    By hinditvnews
    August 15, 2026
  • Handloom Hackathon 2026 Concludes with Breakthrough Innovations to Modernize India's USD 5 Billion Handloom Industry

    Handloom Hackathon 2026 Concludes with Breakthrough Innovations to Modernize India's USD 5 Billion Handloom Industry

    By hinditvnews
    August 14, 2026
  • Finkurve Financial Services Delivers Strong Q1 FY27 Performance with AUM Growing 134.5% YoY to INR 1,270.4 Cr and PAT Rising 65.8% YoY

    Finkurve Financial Services Delivers Strong Q1 FY27 Performance with AUM Growing 134.5% YoY to INR ...

    By hinditvnews
    August 14, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.