Uttar Pradesh: रायबरेली में राहुल गांधी के बयान पर राजनीतिक बवाल।

रायबरेली में राहुल गांधी ने पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह को लेकर कह दी ऐसी बात, मच गया राजनीतिक बवाल
हिंदी टीवी न्यूज, रायबरेली । Published by: Megha Jain Updated Wed, 20 May 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रायबरेली में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अर्थव्यवस्था को बेचने, महंगाई बढ़ने और अंबानी के माध्यम से मोदी की फंडिंग का आरोप लगाया।
रायबरेली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पर तीखा हमला बोला है। रायबरेली में राहुल गांधी ने पीएम मोदी और गृहमंत्री पर विवादित बयान देते हुए उन्हें गद्दार कहा है।
उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेच दिया है। अब आर्थिक तूफान आ रहा है और नरेंद्र मोदी और हिंदुस्तान की सरकार आपको नहीं बचा पाएगी। वे आपसे कहेंगे, रोएंगे और कहेंगे कि मेरी गलती नहीं है। मैं आपको बता रहा हूं, गलती सिर्फ नरेंद्र मोदी, अमित शाह और RSS की है क्योंकि इन्होंने इसे (संविधान) खत्म किया है।”
उन्होंने कहा, ‘चुनाव से पहले कहा गया कि पेट्रोल, गैस की कोई कमी नहीं है। पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ेंगे। आज जब पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं तो अंबानी पेट्रोल हिंदुस्तान से बाहर भेज रहे हैं। अंबानी रूस से पेट्रोल खरीदकर बाहर बेचते हैं और उस पैसे से वे नरेंद्र मोदी की फंडिंग करते हैं। यह सच्चाई है।’
राहुल गांधी ने पीएम मोदी की अपील पर भी हमला बोला। कहा, “नरेंद्र मोदी कहते हैं कि विदेश मत जाएं, सोना न खरीदें, इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदें। आने वाले समय में किसान के पास खाद नहीं होगा। देखिए कुछ महीनों में महंगाई कहां जाती है, पेट्रोल, डीज़ल, तेल, गैस, दाल, चावल के दाम कहां जाते हैं। खुलकर प्रधानमंत्री कहते हैं कि सोना मत खरीदें, विदेश न जाएं और खुद हज़ारों करोड़ रुपये के जहाज़ में विदेश जाते हैं।”















