Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Bitcoin and Ethereum: Five Key Steps for Investors to Navigate the Next Phase

  • Smile Train India Brings Smile Walls to Communities Across the Country for World Smile Day

  • Oxford University Press and Canva Join Hands to Empower Future-Ready Learners

  • Gurjinder Singh Gavy Congratulates Pargat Singh on Appointment as Punjab Congress President, Extends Best Wishes to Sachin Pilot

  • The Millennium Group of Schools Announces Winners of Millennium AI Creators Championship 2026, Celebrating Young India's Responsible AI Creators

cricketखेल
Home›cricket›WTC प्वाइंट्स टेबल: पाकिस्तान की हार से भारत को झटका, बांग्लादेश ने सीरीज में किया क्लीन स्वीप।

WTC प्वाइंट्स टेबल: पाकिस्तान की हार से भारत को झटका, बांग्लादेश ने सीरीज में किया क्लीन स्वीप।

By hinditvnews
May 20, 2026
179
0
Cricket

WTC Points Table: हारा पाकिस्तान, पर नुकसान भारत को हुआ! टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश ने PAK का किया सूपड़ा साफ

हिंदी टीवी न्यूज,  सिलहट । Published by: Megha Jain Updated Wed, 20 May 2026

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराकर इतिहास रच दिया। सिलहट टेस्ट में 78 रन की जीत के साथ बांग्लादेश ने पाकिस्तान का सूपड़ा साफ किया। हालांकि इस नतीजे का असर भारत पर पड़ा, जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 अंक तालिका में छठे स्थान पर खिसक गया।

बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। सिलहट में खेले गए दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 78 रन से हराकर सीरीज अपने नाम की। इस ऐतिहासिक जीत के बाद बांग्लादेश को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 अंक तालिका में बड़ा फायदा हुआ, जबकि भारत को नुकसान झेलना पड़ा।

सिलहट टेस्ट में बांग्लादेश का दबदबा
दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने पहली पारी में 278 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम 232 रन पर सिमट गई। इसके बाद बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 390 रन बनाकर पाकिस्तान के सामने 437 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान 358 रन ही बना सका और मैच 78 रन से हार गया। इस मुकाबले में लिटन दास को पहली पारी में 126 रन और दूसरी पारी में 69 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि सीरीज में सबसे ज्यादा 253 रन बनाने वाले मुशफिकुर रहीम प्लेयर ऑफ द सीरीज बने। बांग्लादेश ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 104 रन से शिकस्त दी थी।

बांग्लादेश और पाकिस्तान की पहली पारी

  • बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 278 रन बनाए। लिटन दास ने 16 चौके और दो छक्के की मदद से 126 रन की पारी खेली।
  • इसके अलावा तंजीद हसन तमीम ने 26, मोमिनुल हक ने 22 और कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 29 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से खुर्रम शहजाद ने चार और मोहम्मद अब्बास ने तीन विकेट लिए।
  • जवाब में पाकिस्तान की पहली पारी 232 रन पर सिमट गई। बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए। साजिद खान ने 38 रन की पारी खेली।
  • बांग्लादेश की ओर से नाहिद राणा और तैजुल इस्लाम ने तीन-तीन विकेट लिए। तस्कीन अहमद और मेहदी हसन मिराज को दो-दो विकेट मिले।
  • पहली पारी के आधार पर बांग्लादेश को दूसरी पारी में 46 रन की बढ़त मिली।

बांग्लादेश और पाकिस्तान की दूसरी पारी

  • बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 390 रन बनाए। महमुदुल हसन जॉय ने 52 रन और मोमिनुल हक ने 30 रन की पारी खेली।
  • लिटन दास ने 69 रन बनाए। मुशफिकुर रहीम ने 12 चौके और एक छक्के की मदद से 137 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से खुर्रम शहजाद ने चार और साजिद खान ने तीन विकेट लिए।
  • हसन अली को दो विकेट मिले, जबकि अब्बास ने एक विकेट लिया। दूसरी पारी में बांग्लादेश की कुल बढ़त 436 रन की हुई और पाकिस्तान के सामने 437 रन का लक्ष्य था।
  • जवाब में पाकिस्तान की दूसरी पारी 358 रन पर सिमट गई। कप्तान शान मसूद ने 71 रन और बाबर आजम ने 47 रन की पारी खेली।
  • सलमान आगा ने 71 रन और मोहम्मद रिजवान ने 94 रन बनाए। साजिद खान ने 28 रन की पारी खेली।
  • बांग्लादेश की ओर से तैजुल इस्लाम ने छह विकेट लिए। वहीं, नाहिद राणा को दो विकेट मिले। शोरिफुल इस्लाम और मेहदी मिराज को एक-एक विकेट मिला।

पाकिस्तान का लगातार खराब प्रदर्शन
यह लगातार दूसरी टेस्ट सीरीज है जिसमें बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराया है। बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार चार टेस्ट मैच जीत लिए हैं। इससे पहले उसने पहली बार पाकिस्तान को उसी की सरजमीं पर 2-0 से क्लीन स्वीप किया था और अब घरेलू मैदान पर भी उसका सूपड़ा साफ कर दिया। यह उस टीम के लिए बड़ी उपलब्धि है, जो कभी टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ संघर्ष करती नजर आती थी। बांग्लादेश ने दिखाया कि वह अब टेस्ट क्रिकेट में बड़ी टीमों को चुनौती देने की क्षमता रखता है।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप टेबल में भारत को नुकसान
इस सीरीज के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 अंक तालिका में बड़ा बदलाव देखने को मिला। बांग्लादेश की टीम लगातार दो जीत से चौथे स्थान पर पहुंच गई, जबकि भारत छठे नंबर पर खिसक गया। भारत का अंक प्रतिशत 48.15 है, जबकि बांग्लादेश का प्रतिशत 58.33 तक पहुंच चुका है। पाकिस्तान की टीम तालिका में आठवें स्थान पर है। उसका अंक प्रतिशत 8.33 है। ऑस्ट्रेलिया फिलहाल 87.50 अंक प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है, जबकि न्यूजीलैंड दूसरे और दक्षिण अफ्रीका तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। भारतीय टीम के लिए अब आगामी टेस्ट सीरीज काफी अहम होने वाली हैं।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 अंक तालिका

स्थान टीम मैच जीत हार ड्रॉ अंक अंक प्रतिशत
1 ऑस्ट्रेलिया 8 7 1 0 84 87.50
2 न्यूजीलैंड 3 2 0 1 28 77.78
3 दक्षिण अफ्रीका 4 3 1 0 36 75.00
4 श्रीलंका 2 1 0 1 16 66.67
5 बांग्लादेश 4 2 1 1 28 58.33
6 भारत 9 4 4 1 52 48.15
7 इंग्लैंड 10 3 6 1 38 31.67
8 पाकिस्तान 4 1 3 0 4 8.33
9 वेस्टइंडीज 8 0 7 1 4 4.17
Share :
Tagscricket newshindi newsIndia Slip Further In Standingssports newsWTC Points Table: Bangladesh Whitewash Pakistan 2-0
Previous Article

Uttar Pradesh: रायबरेली में राहुल गांधी के ...

Next Article

BRICS Chamber of Commerce & Industry Formally ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Uttarakhand Roadways
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: पिछले 2 दशक से घाटे में चल रही उत्तराखंड रोडवेज को हुआ जबरदस्‍त मुनाफा, रिकॉर्ड 56 करोड़ की कमाई

    January 24, 2024
    By hinditvnews
  • Jaipur
    JaipurRajasthan

    जयपुर: नगर निगम हैरिटेज में समितियों का गठन, सियासी संतुलन के साथ सरकार ने निभाया वादा

    April 7, 2025
    By hinditvnews
  • Snow1
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    Weather: हिमाचल में कल से फिर बिगड़ सकता है मौसम, 12-13 मार्च को बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट

    March 10, 2024
    By hinditvnews
  • Pathan
    Chandigarh Newsपंजाब

    हरमीत पठानमाजरा गिरफ्तार: दुष्कर्म केस में फरार, पटियाला पुलिस ने ग्वालियर से पकड़ा

    March 25, 2026
    By hinditvnews
  • Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: रोहड़ू एसडीएम कार्यालय और न्यायिक परिसर को बम से उड़ाने की धमकी, मामला दर्ज

    May 6, 2026
    By hinditvnews
  • Lorence
    CHANDIGHARपंजाब

    बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुंबई पुलिस लेगी लॉरेंस की कस्टडी

    October 18, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Mm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Politics: सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा से मिले उपमुख्‍यमंत्री मुकेश

  • Jonny
    खेलधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    इंग्लैंड क्रिकेटर Jonny Bairstow ने धर्मशाला मैदान को बताया बेहतर

  • Vimal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विमल नेगी केस: पेन ड्राइव से छेड़छाड़ की पुष्टि, ASI बना आरोपी

Timeline

  • October 3, 2026

    Bitcoin and Ethereum: Five Key Steps for Investors to Navigate the Next Phase

  • October 3, 2026

    Smile Train India Brings Smile Walls to Communities Across the Country for World Smile Day

  • October 3, 2026

    Oxford University Press and Canva Join Hands to Empower Future-Ready Learners

  • October 3, 2026

    Gurjinder Singh Gavy Congratulates Pargat Singh on Appointment as Punjab Congress President, Extends Best Wishes to Sachin Pilot

  • October 3, 2026

    The Millennium Group of Schools Announces Winners of Millennium AI Creators Championship 2026, Celebrating Young India's Responsible AI Creators

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bitcoin and Ethereum: Five Key Steps for Investors to Navigate the Next Phase

    By hinditvnews
    October 3, 2026
  • Smile Train India Brings Smile Walls to Communities Across the Country for World Smile Day

    Smile Train India Brings Smile Walls to Communities Across the Country for World Smile Day

    By hinditvnews
    October 3, 2026
  • Oxford University Press and Canva Join Hands to Empower Future Ready Learners

    Oxford University Press and Canva Join Hands to Empower Future-Ready Learners

    By hinditvnews
    October 3, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.