Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • सुखबीर बादल का एलान: अकाली सरकार बनने पर उद्योगों को ₹5 प्रति यूनिट बिजली

  • राजस्थान: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डॉक्टर दंपती से 76 लाख ठगे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • राजस्थान: आसाराम की पैरोल याचिका का निस्तारण, हाईकोर्ट ने कहा- निर्देश की जरूरत नहीं

  • काशी को मिलेगी तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर

  • यूपी: पीलीभीत के दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ तैनाती रद्द, प्रतीक्षारत किए गए

Chandigarh Newsपंजाब
Home›Chandigarh News›ऑनलाइन सट्टा रैकेट: IT सर्च में दुबई लिंक, पंजाब-हरियाणा के पुलिस अफसर संदेह में

ऑनलाइन सट्टा रैकेट: IT सर्च में दुबई लिंक, पंजाब-हरियाणा के पुलिस अफसर संदेह में

By hinditvnews
September 19, 2025
353
0
Cybercrime

ऑनलाइन सट्टा: आईटी की सर्च में दुबई के सबसे ज्यादा लिंक, चंडीगढ़-पंजाब और हरियाणा के पुलिस अधिकारी भी शामिल

हिंदी टीवी न्यूज़, चंडीगढ़ Published by: Megha Jain Updated Fri, 19 Sep 2025

चंडीगढ़ आयकर विभाग ने चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली के कई हिस्सों में रेड की है। रेड में इनकम टैक्स चंडीगढ़ के 250 से अधिकारी शामिल हैं। बीते रोज चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल व अन्य कुल 35 जगहों पर रेड की गई थी।

ऑपरेशन एंड गेम के तहत उत्तर भारत में आयकर चंडीगढ़ की इन्वेस्टिगेशन टीम ने अब तक के सबसे बड़े ऑनलाइन बेटिंग यानी सट्टेबाजी के नेटवर्क को पर्दाफाश किया है।

वीरवार को चंडीगढ़ आयकर विभाग की टीम चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली के कई हिस्सों में रेड करती रही। बताया जा रहा है कि यह रेड अभी एक या दो दिन और चलेगी। आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस रेड के दौरान बरामद इलेक्ट्रानिक डिवाइस व अन्य सबूतों में बड़ा खुलासा हुआ है।
इस ऑनलाइन बेटिंग के नेटवर्क में चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के कई पुलिसकर्मी और अफसर भी शामिल हैं। इनकम टैक्स के अधिकारी के अनुसार अब तक करोड़ों रुपये कैश, ज्वेलरी, इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस, सोना और लग्जरी गाड़ियां जब्त की गई हैं। अधिकारी ने बताया कि बेटिंग के नेटवर्क में शामिल इन आरोपियों की चल व अचल संपत्तियों को अटैच और फ्रीज करने की प्रक्रिया जारी है। रेड खत्म होने के बाद इनकी असल वैल्यूशन यानी कीमत पता लगाई जाएगी।

सूत्रों की मानें तो इस ऑनलाइन बेटिंग के नेटवर्क में अब एक नया नाम प्रीमियम बेट डॉट कॉम जुड़ा है। इस नेटवर्क को भी इनकम टैक्स की टीम खंगाल रही है।

इनकम टैक्स के अधिकारी ने बताया कि इसकी वैल्यूशन करोड़ों में होगी। इस पूरे नेटवर्क में अब तक 500 करोड़ के टैक्स चोरी के सबूत मिले हैं। इनकम टैक्स के अधिकारियों की मानें तो एक हजार करोड़ तक टैक्स चोरी की फिगर पहुंच सकती है।

रेड के दूसरे दिन तक कुल 45 आरोपियों को दबोचा

इनकम टैक्स चंडीगढ़ की टीमों ने वीरवार को 12 जगहों पर रेड की। बीते रोज और बुधवार तक विभाग ने इस ऑनलाइन बेटिंग से जुड़े नेटवर्क के कुल 45 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हिरासत में लिये गये इन आरोपियों की पूछताछ पर अन्य जगहों पर रेड और रिकवरी जारी है।

अधिकारियों ने कहा कि भारी मात्रा में नकदी, सोना, गहने, प्रॉपर्टी के दस्तावेज, इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस व लग्जरी गाड़ियां सीज की जा रही है, ऐसे में यह रेड लगातार चल सकती है। इनकम टैक्स के अधिकारियों की मानें तो इस सट्टेबाजी के नेटवर्क में कई हवाला ऑपरेटर भी शामिल हैं, जोकि ऑफलाइन तरीके से बेटिंग से आने वाले पैसों को विदेश में हवाला के जरिए सेटल करते थे। यहां तक कि ऑनलाइन बेटिंग से कमाए जाने वाले पैसों को शेल कंपनियों से इनके मास्टरमाइंड तक पहुंचते थे, इनसे जुड़े इनकम टैक्स को सबूत मिले हैं।

कई क्रिकेट स्ट्टेबाज, बुकी, क्लबों के हिस्सेदार भी हिरासत में

शहर के कई स्ट्टेबाज, बुकी और सेक्टर-7, 8, 9 और 26 के कई नाइट क्लबों में हिस्सेदार भी इस ऑनलाइन बेटिंग के नेटवर्क में दबोचे गए हैं। इनकम टैक्स के अधिकारियों ने बताया कि इन स्ट्टेबाजों की मध्यमार्ग व शहर के अन्य प्राइम लोकेशन पर एससीओ, रेजिडेंशियल और बूथ जैसी प्रॉपर्टी भी जांच में सामने आई है। इन सभी प्रॉपर्टी को सीज करने के लिए इनकम टैक्स विभाग ने चंडीगढ़ प्रशासन के एस्टेट ऑफिस, पंचकूला और मोहाली प्रशासन से संपर्क किया है। इन प्रॉपर्टी को जब्त किया जा रहा है।

देश के 8 राज्यों के अलावा दुबई, मलेशिया, अर्मेनिया में भी नेटवर्क

अब तक की रेड और जांच में यह सामने आया है कि देश के 8 राज्यों में जिसमें चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के अलावा दुबई, मलेशिया, अमेर्निया में भी नेटवर्क है। इस नेटवर्क से जुड़े भी इलेिक्ट्रॉनिक डिवाइस रूपी सबूत और ऑनलाइन साफ्टवेयर का डाटा बरामद हुआ है, इन सबूतों की जांच जारी है।

Share :
Tagschandigarh newsharyana newshindi newsOnline betting IT searches reveal most Dubai links including police officers Chandigarh Punjab Haryana
Previous Article

UP: खाने देने के लिए खोलते थे ...

Next Article

राजस्थान में एपरेन्टिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम शुरू, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Rawat
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: हरीश रावत का आरोप: गैरसैंण की आत्मा मार रही सरकार

    June 9, 2026
    By hinditvnews
  • Buransh
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बदल रहा मौसम, सेब पौधों पर पत्ते और बुरांश में खिल गए फूल

    February 11, 2025
    By hinditvnews
  • Chamba
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: डलहौजी में पर्यटकों की भारी भीड़, होटल ऑक्यूपेंसी 80% पहुंची

    June 11, 2026
    By hinditvnews
  • cbi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    KCCB लोन घोटाला: सीबीआई करेगी तफ्तीश, प्रबंधन ने लिखा पत्र

    January 15, 2025
    By hinditvnews
  • Death
    उत्तर प्रदेश

    यूपी: हॉस्टल के कमरे में मृत मिली एमबीबीएस छात्रा, सहमीं साथी छात्राएं

    October 20, 2026
    By hinditvnews
  • Accident
    दिल्ली

    दिल्ली फ्लाईओवर हादसा: बाइक टकराई, दो युवकों की मौत

    April 27, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • cbi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: सीबीआई ने ट्राई के वरिष्ठ अधिकारी किया गिरफ्तार

  • Weatherहिमाचल प्रदेश

    शिमला में झमाझम बरसे बादल, राज्य में भूस्खलन से 65 सड़कें बाधित, इतने दिन जारी रहेगी बारिश

  • Cm
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: प्रदेश में विद्यार्थियों की शून्य संख्या वाले 99 स्कूल होंगे बंद, 460 मर्ज

Timeline

  • October 31, 2026

    सुखबीर बादल का एलान: अकाली सरकार बनने पर उद्योगों को ₹5 प्रति यूनिट बिजली

  • October 31, 2026

    राजस्थान: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डॉक्टर दंपती से 76 लाख ठगे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • October 31, 2026

    राजस्थान: आसाराम की पैरोल याचिका का निस्तारण, हाईकोर्ट ने कहा- निर्देश की जरूरत नहीं

  • October 31, 2026

    काशी को मिलेगी तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर

  • October 31, 2026

    यूपी: पीलीभीत के दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ तैनाती रद्द, प्रतीक्षारत किए गए

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Badal

    सुखबीर बादल का एलान: अकाली सरकार बनने पर उद्योगों को ₹5 प्रति यूनिट बिजली

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Arrest

    राजस्थान: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डॉक्टर दंपती से 76 लाख ठगे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • राजस्थान: आसाराम की पैरोल याचिका का निस्तारण, हाईकोर्ट ने कहा- निर्देश की जरूरत नहीं

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.