यूपी: हॉस्टल के कमरे में मृत मिली एमबीबीएस छात्रा, सहमीं साथी छात्राएं

यूपी: अंदर से बंद था हॉस्टल का कमरा, खोला तो ऐसे हाल में मिली एमबीबीएस छात्रा; सहम गईं साथी छात्राएं
हिंदी टीवी, मुजफ्फरनगर। Published by: Megha Jain Updated Tue, 20 Oct 2026
मुजफ्फरनगर में मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रा ने आत्महत्या कर ली। छात्रा का शव कॉलेज के हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटका मिला। शुरूआती जांच में सामने आया कि छात्रा सोमवार सुबह से ही बेचैन थी।
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना थाना क्षेत्र के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की छात्रा शगुन सैनी (24) ने हॉस्टल के कमरे में पंखे से फंदे पर लटककर जान दे दी। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। कमरे का गेट तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। कॉलेज प्रबंधन के साथ पुलिस देर रात तक मामले की जांच में जुथी रही।
सहम गईं छात्राएं, आसपास के कमरे खाली
देर रात आत्महत्या के मामले में छात्राएं सहम गई। जिस कमरे में शगुन ने आत्महत्या की, उसके आसपास की छात्राओं को दूसरे कमरों में भेजा गया। देर रात तक गम का माहौल है।
देर रात आत्महत्या के मामले में छात्राएं सहम गई। जिस कमरे में शगुन ने आत्महत्या की, उसके आसपास की छात्राओं को दूसरे कमरों में भेजा गया। देर रात तक गम का माहौल है।














