Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

  • Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

  • Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

  • BRICS+ Dialogue 2026 Brings Global South Leaders Together to Advance Partnerships in Women's Leadership, Innovation, Startups and Healthcare ahead of BRICS Summit 2026

  • Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal News: ध्यान दें! गिरि खड्ड में सफेद तरल पदार्थ, पानी दूषित

Himachal News: ध्यान दें! गिरि खड्ड में सफेद तरल पदार्थ, पानी दूषित

By hinditvnews
October 3, 2024
332
0
Shimla

Himachal News: ध्यान दें! गिरि खड्ड में सफेद तरल पदार्थ, पानी दूषित; लोगों में मचा हड़कंप, जांच की मांग

हिंदी टीवी, शिमला Published by: Megha Jain Updated Thu, 03 Oct 2024

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गिरि खड्ड का पानी सफेद और झाग वाला हो गया है। जल शक्ति विभाग ने पुलिस और जिला प्रशासन को भी इसकी शिकायत कर दी है। जांच के लिए वीरवार को टीमें मौके पर बुलाई हैं।

राजधानी की दूसरी सबसे बड़ी पेयजल परियोजना गिरि के पानी में तरल पदार्थ बहाने के बाद जिले के कई इलाकों के लिए इससे पानी की आपूर्ति बंद कर दी है। शिमला शहर की आपूर्ति पर भी इससे असर पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि पराला क्षेत्र के आसपास किसी प्रोसेसिंग प्लांट का तरल पदार्थ गिरि में बहाया गया है। इससे पानी सफेद और झाग वाला हो गया है।

जल शक्ति विभाग ने पुलिस और जिला प्रशासन को भी इसकी शिकायत कर दी है। जांच के लिए वीरवार को टीमें मौके पर बुलाई हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार बुधवार दोपहर के समय अचानक गिरि खड्ड में पानी के साथ सफेद तरल पदार्थ भी बहता देखा गया। लोगों ने इसकी सूचना जल शक्ति विभाग को दी।

गिरि खड्ड से पानी ठियोग, मतियाना क्षेत्र के लिए लिफ्ट होता है। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने जैसे ही तरल पदार्थ गिरि में बहते देखा तो तुरंत अधिकारियों को इसकी सूचना दी। विभाग ने पीने के लिए इस्तेमाल होने वाले इस पानी में सफेद तरल पदार्थ देखकर तुरंत इसकी आपूर्ति बंद करवा दी। साथ ही जिला प्रशासन और पुलिस को भी इसकी शिकायत दे दी है। अब जांच के बाद ही पता चलेगा कि पानी बहाया गया तरल पदार्थ क्या था। क्या यह सेहत के लिए घातक है या नहीं इसका भी जांच के बाद ही पता चल पाएगा। हालांकि किसी भी तरह का केमिकल और अन्य पदार्थ खड्डों तथा नदियों में फेंकना अपराध की श्रेणी में आता है।

 

शहर के लिए फिलहाल आपूर्ति जारी
गिरि पेयजल परियोजना से शिमला शहर के लिए भी पानी की आपूर्ति होती है। इसमें जिस क्षेत्र में पानी में यह तरल पदार्थ देखा गया है, उससे चंद किलोमीटर आगे शिमला के लिए पानी की आपूर्ति देने के लिए पंपिंग स्टेशन बने हैं। हालांकि पेयजल कंपनी का कहना है कि अभी इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। क्लोरिनेशन के बाद ही पानी की आपूर्ति शिमला शहर के लिए दी जाती है। इसके अलावा पानी के सैंपल भी लिए जा रहे हैं। जल शक्ति विभाग ने पुलिस को पत्र लिख दिया है। कंपनी भी एहतियात के तौर पर इस बारे में जिला प्रशासन और पुलिस को सूचित करेगी। कंपनी के कम्युनिकेशन एक्सपर्ट साहिल शर्मा का कहना है कि अभी गिरि पंपिंग स्टेशन पर पानी दूषित होने की सूचना नहीं है।

शिमला में भी हड़कंप जांच की मांग
गिरि पेयजल परियोजना के पानी में सफेद तरल पदार्थ बहने के वीडियो देखने के बाद शिमला शहर में भी हड़कंप मच गया है। लोगों ने पानी में छोड़े गए तरल पदार्थ की तुरंत जांच करने की मांग की है। हालांकि कम्पनी का कहना है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। वहीं, लोगों का कहना है कि इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। यह लोगों की सेहत  के लिए घातक भी साबित हो सकता है।

गिरि के पानी में सफेद तरल पदार्थ छोड़े जाने की सूचना के बाद इससे पानी की आपूर्ति रोक दी है। इससे वीरवार को कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित रह सकती है- महबूब शेख, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग  

Share :
TagsHimachal News White liquid in Giri Khad water contaminated panic among peoplehimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

Himachal: साढ़े चार साल की उम्र में ...

Next Article

Himachal News: हिमाचल में प्रदूषण प्रमाणपत्र बनवाने ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: डीपीई से प्रवक्ता बने शिक्षकों की वरिष्ठता पर कोर्ट का बड़ा फैसला

    July 23, 2026
    By hinditvnews
  • Mashroom
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल खुंब अनुसंधान निदेशालय: स्प्लिट गिल मशरूम पर शोध सफल

    September 11, 2024
    By hinditvnews
  • Download (66)
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    कालका-शिमला नेशनल हाईवे: चक्कीमोड़ के लिए ड्राइंग तैयार, एसजेवीएन देगा अंतिम मंजूरी

    February 20, 2024
    By hinditvnews
  • Uttarakhand Roadways
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: पिछले 2 दशक से घाटे में चल रही उत्तराखंड रोडवेज को हुआ जबरदस्‍त मुनाफा, रिकॉर्ड 56 करोड़ की कमाई

    January 24, 2024
    By hinditvnews
  • Chamba
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: डलहौजी में पर्यटकों की भारी भीड़, होटल ऑक्यूपेंसी 80% पहुंची

    June 11, 2026
    By hinditvnews
  • Cricket
    cricketखेल

    PAK vs BAN Live: बारिश से टॉस में देरी, बांग्लादेश के खिलाफ सम्मान बचाने उतरेगी पाकिस्तान

    February 27, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Gas Cylinder
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal: भटोलीकलां में एलपीजी सिलिंडर फटा, मकान के दो कमरे ढहे,

  • Rafting
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kullu News: कुल्लू में ब्यास की लहरों पर रिवर राफ्टिंग का रोमांच

  • Charging
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HRTC: दिल्ली रूट पर इलेक्ट्रिक बसों के लिए बनेंगे चार्जिंग स्टेशन

Timeline

  • September 12, 2026

    Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

  • September 12, 2026

    Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

  • September 12, 2026

    Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

  • September 12, 2026

    BRICS+ Dialogue 2026 Brings Global South Leaders Together to Advance Partnerships in Women's Leadership, Innovation, Startups and Healthcare ahead of BRICS Summit 2026

  • September 12, 2026

    Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

    Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

    Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

    Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease ...

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.