Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Haryana: कैथल में शादी समारोह में डीजे पर विवाद, चाकू मारकर युवक की हत्या

  • उत्तराखंड: दिव्यांग कोटे से भर्ती 100 शिक्षकों की होगी मेडिकल जांच

  • Uttarakhand: ऋषिकेश बाईपास निर्माण की राह आसान, वन भूमि हस्तांतरण की अड़चन दूर

  • हिमाचल: तीन दिन कोहरे का अलर्ट, ताबो में बढ़ी कड़ाके की ठंड

  • हरियाणा में HRTC चालक-परिचालक से मारपीट, बहिष्कार की चेतावनी

Chandigarh Newsपंजाब
Home›Chandigarh News›दिलजीत दोसांझ के घर और मेयर दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, जांच शुरू

दिलजीत दोसांझ के घर और मेयर दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, जांच शुरू

By hinditvnews
May 25, 2026
145
0
Diljit

दिलजीत दोसांझ के घर को उड़ाने की धमकी: अधिकारियों को आया ईमेल, मेयर दफ्तर में बम ब्लास्ट की धमकी; सर्च शुरू

हिंदी टीवी न्यूज, लुधियाना (पंजाब) Published by: Megha Jain Updated Mon, 25 May 2026

नगर निगम के अधिकारियों को आई धमकी भरी ईमेल के बाद हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

विदेशों में बैठे अलगाववादी संगठनों की ओर से पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिशों के बीच सोमवार को लुधियाना में धमकी भरे ईमेल ने प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी।

नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजे गए एक ईमेल में मेयर हाउस, कार्यालय और पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के लुधियाना स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस, सुरक्षा एजेंसियां और साइबर सेल तुरंत सक्रिय हो गईं और पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह नगर निगम कमिश्नर समेत अन्य सरकारी ईमेल आईडी पर यह संदेश प्राप्त हुआ। ईमेल का विषय “बंब ब्लास्ट मेयर ऑफिस लुधियाना” लिखा गया था। इसमें कथित तौर पर धमाके का समय भी निर्धारित किया गया था। संदेश में दोपहर 1:11 बजे लुधियाना मेयर पर हमला करने और रात 9:11 बजे पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के घर पर विस्फोट करने की चेतावनी दी गई।

84 दंगों का भी जिक्र

ईमेल में धमकी देने वालों ने यह भी लिखा कि जो व्यक्ति दिलजीत दोसांझ की सहायता करेगा, उसे भी निशाना बनाया जाएगा। इसके साथ ही संदेश में वर्ष 1984 के सिख दंगों का जिक्र करते हुए भड़काऊ और हिंसक भाषा का इस्तेमाल किया गया। संदेश में दावा किया गया कि 6 जून तक सिलसिलेवार बम धमाकों के जरिए कई जगहों को निशाना बनाया जाएगा।

ईमेल के अंत में इसे कथित तौर पर एक अलगाववादी संगठन के नाम से जोड़ा गया है। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां अभी इसकी सत्यता की जांच कर रही हैं और किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही हैं।

धमकी मिलने के बाद पुलिस ने एहतियातन नगर निगम दफ्तरों को खाली कराया और पूरे परिसर में सर्च अभियान चलाया। जांच के दौरान बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा कर्मियों ने कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों की तलाशी ली। प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई, जिसके बाद कर्मचारियों को दोबारा कार्यालय के अंदर जाने की अनुमति दी गई।

वहीं मेयर कार्यालय सहित अन्य संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साइबर सेल ईमेल भेजने वाले की पहचान और आईपी एड्रेस ट्रेस करने में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पूरी पड़ताल के बाद ही आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।

Share :
Tagschandigarh newshindi newsLudhiana Newspunjab newsThreat to Blow Up Diljit Dosanjh House Officials Receive Email Threat of Bomb Blast at Mayor Office
Previous Article

पंजाब में भीषण गर्मी: पारा 44.6°C, 3 ...

Next Article

हरियाणा: दर्दनाक हादसा: ट्रक-स्कॉर्पियो टक्कर में एक ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Accident
    Rajasthan

    Alwar: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

    February 12, 2025
    By hinditvnews
  • Cmsukhu Ll
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    9 मार्च को भाजपा के वार पर पलटवार की रणनीति बनाएगी कांग्रेस

    March 7, 2025
    By hinditvnews
  • Transfer
    उत्तराखण्ड

    हरिद्वार: नौ दरोगाओं के तबादले, कई कोतवालियों में बदली जिम्मेदारी

    September 12, 2026
    By hinditvnews
  • Nayab
    हरियाणा

    हिसार HAU पहुंचे सीएम नायब सैनी: पुलिस ने लापता बेटी के पिता को मिलने से रोका

    January 9, 2025
    By hinditvnews
  • HRTC BUS.
    दिल्लीलाहौल & स्पीतिहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: परिवहन विभाग जारी करेगा 1000 नए रूट परमिट – अग्निहोत्री

    May 19, 2025
    By hinditvnews
  • Us Plane Carrying Deported Indians Lands In Amritsar
    Chandigarh Newsपंजाब

    73 साल की बुजुर्ग महिला हरजीत कौर को अमेरिका से डिपोर्ट, 33 साल बाद लौटाई पंजाब

    September 26, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: गैस सिलिंडर की तर्ज पर बैंक खाते में आएगी बिजली सब्सिडी

  • Vikramadityasingh
    मौसमहिमाचल प्रदेश

    Himachal: आपदा में बहे और क्षतिग्रस्त पुलों की जगह लेंगे बेली ब्रिज, मंत्री विक्रमादित्य ने दिए निर्देश

  • Education
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    नशा रोकथाम के लिए स्कूल-कॉलेजों में अभियान

Timeline

  • November 24, 2026

    Haryana: कैथल में शादी समारोह में डीजे पर विवाद, चाकू मारकर युवक की हत्या

  • November 24, 2026

    उत्तराखंड: दिव्यांग कोटे से भर्ती 100 शिक्षकों की होगी मेडिकल जांच

  • November 24, 2026

    Uttarakhand: ऋषिकेश बाईपास निर्माण की राह आसान, वन भूमि हस्तांतरण की अड़चन दूर

  • November 24, 2026

    हिमाचल: तीन दिन कोहरे का अलर्ट, ताबो में बढ़ी कड़ाके की ठंड

  • November 24, 2026

    हरियाणा में HRTC चालक-परिचालक से मारपीट, बहिष्कार की चेतावनी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in

    Haryana: कैथल में शादी समारोह में डीजे पर विवाद, चाकू मारकर युवक की हत्या

    By hinditvnews
    November 24, 2026
  • Teacher

    उत्तराखंड: दिव्यांग कोटे से भर्ती 100 शिक्षकों की होगी मेडिकल जांच

    By hinditvnews
    November 24, 2026
  • Dhami

    Uttarakhand: ऋषिकेश बाईपास निर्माण की राह आसान, वन भूमि हस्तांतरण की अड़चन दूर

    By hinditvnews
    November 24, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.