Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • यूपी: 50 हजार छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी

  • राहुल ने परखी पंजाब कांग्रेस नेताओं की सोशल मीडिया सक्रियता

  • Mohali: पत्नी को छोड़ विदेश भाग रहा शख्स हैदराबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार

  • धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 हजार से ज्यादा उपनल कर्मियों का भविष्य सुरक्षित

  • UKSSSC ने जारी किया 15 भर्तियों का कैलेंडर, अलग-अलग होंगी परीक्षा तिथियां

धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›धर्मशाला›हिमाचल: नवनिर्वाचित पार्षदों को 8 जून से पहले शपथ

हिमाचल: नवनिर्वाचित पार्षदों को 8 जून से पहले शपथ

By hinditvnews
May 28, 2026
131
0
Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea

Himachal: नगर निकाय के नवनिर्वाचित पार्षदों को आठ जून से पहले दिलाई जाएगी शपथ, सरकार ने हाईकोर्ट में दिया जवाब

हिंदी टीवी न्यूज, धर्मशाला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 28 May 2026

नगर निकाय चुनाव के बाद पार्षदों को तय सात दिन के भीतर शपथ नहीं दिलाने और अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की चयन प्रक्रिया में देरी के मामले पर बुधवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।

हिमाचल प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के बाद पार्षदों को तय सात दिन के भीतर शपथ नहीं दिलाने और अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की चयन प्रक्रिया में देरी के मामले पर बुधवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति रंजन शर्मा की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की। राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता ने अदालत में जवाब दाखिल करते हुए कहा कि राज्य के सभी नगर निकायों में निर्वाचित पार्षदों को 8 जून से पहले हर हाल में शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने 23 मई को राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना भी अदालत में प्रस्तुत की।

नियमों के अनुसार 30 दिन के भीतर शपथ दिलाना अनिवार्य

सरकार की ओर से बताया गया कि नियमों के अनुसार नवनिर्वाचित सदस्यों को सात दिन का नोटिस देकर 30 दिन के भीतर शपथ दिलाना अनिवार्य है। शपथ प्रक्रिया में देरी का कारण बताते हुए महाधिवक्ता ने कहा कि जिला उपायुक्त (डीसी), उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) सहित प्रशासनिक अधिकारी इन दिनों पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव कराने में व्यस्त हैं। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 28 मई और तीसरे चरण का मतदान 30 मई को होना है, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद के परिणाम 31 मई तक घोषित किए जाने हैं। इसी कारण नगर निकायों की शपथ प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है।

याचिकाकर्ता की ओर से अदालत में ये कहा गया

याचिकाकर्ता की ओर से अदालत में कहा गया कि चुनाव की शेष प्रक्रिया और उसका कार्यक्रम तय करने का अधिकार राज्य सरकार के बजाय राज्य निर्वाचन आयोग के पास है। आयोग एक स्वतंत्र सांविधानिक संस्था है, इसलिए उसका पक्ष आना जरूरी है। इस पर महाधिवक्ता ने दलील दी कि 23 मई को अधिसूचना जारी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग की भूमिका समाप्त हो चुकी है। नगर निकाय चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद अब हिमाचल प्रदेश नगर पालिका चुनाव नियम, 2015 के नियम 80 के तहत आगे की प्रक्रिया जैसे शपथ ग्रहण आदि कराने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है।

अगली सुनवाई में जवाब दाखिल करे आयोग

सुनवाई के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग के अधिवक्ता अदालत में उपस्थित नहीं थे। कोर्ट को बताया गया कि वे अपने पैतृक पंचायत क्षेत्र में चल रहे पंचायतीराज चुनाव में मतदान करने गए हैं। इस पर खंडपीठ ने कहा कि अगली सुनवाई में यदि आयोग की ओर से कोई उपस्थित नहीं होता, तो आयोग अपने किसी जिम्मेदार अधिकारी के माध्यम से अदालत में पैरवी कर रहे अधिवक्ता को आवश्यक निर्देश उपलब्ध कराए, ताकि मामले में अंतिम निर्णय लिया जा सके। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिवक्ता की अनुपस्थिति के कारण मामले की अगली सुनवाई 29 मई को निर्धारित की गई है। अदालत ने आयोग से इस मामले में जवाब दाखिल करने को कहा है।

नगर निकायों में अध्यक्ष चुनाव के नए नियम लागू, बैठक की तारीख तय करेगा प्रशासन

शहरी विकास विभाग ने हिमाचल प्रदेश नगर निकाय चुनाव नियम, 2015 में संशोधन लागू कर दिए हैं। नई अधिसूचना के अनुसार निर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद उपायुक्त या उनकी ओर से अधिकृत उपमंडलाधिकारी स्तर से कम नहीं अधिकारी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बैठक की तिथि, समय और स्थान तय करेंगे। वही, अधिकारी बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। नियमों में यह भी अनिवार्य किया गया है कि बैठक की तिथि और स्थान तय करने के कारण लिखित रूप में दर्ज किए जाएं। संशोधन के तहत अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान पीठासीन अधिकारी को निर्वाचित सदस्यों को उम्मीदवारों के नामांकन के लिए पर्याप्त समय देना होगा। विभाग ने इन बदलावों को लेकर जनता से आपत्तियां और सुझाव मांगे थे, लेकिन निर्धारित अवधि में कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग से परामर्श कर संशोधित नियम लागू कर दिए गए।

बीएड पास उम्मीदवारों के मामले में सरकार ने दायर किया जवाब

 प्रदेश हाईकोर्ट में वर्ष 2023 की भर्ती प्रक्रिया में बीएड पास उम्मीदवारों को नियुक्ति देने के मामले में सुनवाई की। राज्य सरकार की ओर से इस मामले में जवाब दाखिल कर दिया है। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की अदालत ने रजिस्ट्री को रिकॉर्ड पर लाने के निर्देश दिए गए हैं। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को इस जवाब पर अपना प्रति उत्तर दाखिल करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया है। उसके बाद ही इस मामले में अगली सुनवाई होगी। याचिकाकर्ताओं के अनुसार हाईकोर्ट ने 30 दिसंबर 2024 को हेमंत शर्मा मामले में सरकार के 11 अक्टूबर 2023 के सर्कुलर को पूरी तरह से रद्द कर दिया था।अदालत ने नोट किया कि जब सर्कुलर को पहले ही रद्द किया जा चुका था, इसके बावजूद सरकार ने उसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए 25 अप्रैल 2026 को परिणाम घोषित कर दिए। अदालत ने पिछली सुनवाई के दौरान इस पर सरकार को यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए है।

सिल्ट मामले में शिमला, मंडी के डीसी करें सर्वे : हाईकोर्ट

प्रदेश हाईकोर्ट ने सतलुज नदी और कोल डैम जलाशय क्षेत्र तत्तापानी में भारी मात्रा में जमा अतिरिक्त गाद (सिल्ट) को हटाने और सुरक्षात्मक उपाय करने को लेकर दायर जनहित याचिका पर अहम आदेश जारी किए हैं। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की अदालत ने शिमला और मंडी के उपायुक्त को निर्देश दिए हैं कि खनन विभाग के माध्यम से एक व्यापक सर्वे करेंगे। इस सर्वे में यह आकलन किया जाएगा कि इस रेत का उपयोग राज्य में खनन उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है या नविनियमों का उल्लंघन किए बिहीं। यदि नियमों और ना यह संभव पाया जाता है, तो इससे राज्य को वित्तीय लाभ भी होगा।मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने प्रदेश के उद्योग एवं खनन सचिव को मामले में प्रतिवादी बनाया है और नोटिस जारी कर दिया गया है, साथ ही अदालत में एक विस्तृत एवं व्यापक हलफनामा दायर करने को कहा गया है।

खंडपीठ ने यह आदेश कोल बांध जन कल्याण समिति सुन्नी की ओर से दायर जनहित याचिका पर किया है। अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि यह आम बात है कि सतलुज नदी के किनारों पर रेत के बड़े-बड़े ढेर मौजूद हैं। मानसून के दौरान पानी का बहाव बढ़ने से रेत के ढेर डूब जाते हैं और इसकी गाद नदी के पानी में मिल जाती है, इससे कोल डैम जलाशय में सिल्ट का स्तर लगातार बढ़ रहा है। वहीं, जब नदी उफान पर नहीं होती, तो ये रेत के ढेर दोनों तरफ साफ दिखाई देते हैं। याचिका में केवल पर्यावरण ही नहीं, बल्कि जनसुविधाओं का मुद्दा भी उठाया गया है। याचिकाकर्ताओं ने तत्तापानी में अत्यधिक सिल्ट हटाने के साथ-साथ वहां राजकीय प्राथमिक पाठशाला के लिए एक अलग भवन के निर्माण और एक पुल आदि बनाने की भी गुहार लगाई है। अदालत को बताया गया कि इसी तरह के दो अन्य मामले पहले ही लंबित हैं। पीठ ने निर्देश दिया कि अलग-अलग फैसलों में किसी भी तरह के विरोधाभास से बचने के लिए इन सभी मामलों को एक साथ जोड़कर सुना जाएगा। मामले की अगली सुनवाई 19 जून को होगी।

 

Share :
TagsDharamshala newshimachal Councilors of Nagar Parishads and Nagar Panchayats to be administered the oath by June 7himachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

HP पंचायत चुनाव: 1276 पंचायतों में आज ...

Next Article

हिमाचल: मंडी-मनाली मार्ग पर ट्रैवलर पलटी, 5 ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Bijli
    JaipurRajasthan

    राजस्थान बजट 2025: मुफ्त बिजली पर संकट, सौर ऊर्जा पर सरकार की योजना

    February 17, 2025
    By hinditvnews
  • Fir
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: चीनी नागरिक को पनाह देने वाला मकान मालिक भी एफआईआर में

    February 10, 2026
    By hinditvnews
  • Nayab
    Chandigarh Newsपंजाबहरियाणा

    लाडो लक्ष्मी योजना शुरू: CM सैनी पंचकूला में, छह चरणों में आवेदन

    September 25, 2025
    By hinditvnews
  • Accident
    उत्तराखण्ड

    गंगोत्री हाईवे हादसा: धरासू के पास बस पलटी, अफरातफरी मची

    May 23, 2025
    By hinditvnews
  • Shimla news
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हमीरपुर: 5 साल बाद कोहड़रा पंचायत को मिलेगा नया भवन

    April 4, 2025
    By hinditvnews
  • Mandir
    Horoscopeकांगड़ाचंबाबिलासपुरमंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Bhunda Maha Yagya 2024: संघेड़ा रस्म से शुरू होगा भूंडा महायज्ञ

    January 2, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Corona
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    Corona Booster Dose: नई बूस्टर डोज तैयार

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: आवेदन के समय ही करना होगा आरक्षण का दावा, हाईकोर्ट का आदेश

  • Fraud
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: शिमला में ट्रेडिंग सिखाकर मुनाफे का झांसा, लाखों की ठगी

Timeline

  • August 26, 2026

    यूपी: 50 हजार छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी

  • August 26, 2026

    राहुल ने परखी पंजाब कांग्रेस नेताओं की सोशल मीडिया सक्रियता

  • August 26, 2026

    Mohali: पत्नी को छोड़ विदेश भाग रहा शख्स हैदराबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार

  • August 26, 2026

    धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 हजार से ज्यादा उपनल कर्मियों का भविष्य सुरक्षित

  • August 26, 2026

    UKSSSC ने जारी किया 15 भर्तियों का कैलेंडर, अलग-अलग होंगी परीक्षा तिथियां

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Yogi

    यूपी: 50 हजार छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी

    By hinditvnews
    August 26, 2026
  • Rahul Gandhi

    राहुल ने परखी पंजाब कांग्रेस नेताओं की सोशल मीडिया सक्रियता

    By hinditvnews
    August 26, 2026
  • Arrest

    Mohali: पत्नी को छोड़ विदेश भाग रहा शख्स हैदराबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार

    By hinditvnews
    August 26, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.