Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • From Waste Segregation to Global Stages: Students Turn Local Challenges into Real-World Solutions

  • CreditAccess Grameen Broadens its Global Lender Base with USD 175 Million Syndicated Social Loan Facility

  • GSMAI Launched to Build a Trusted Ecosystem for India's Global Skills Mobility, With 17 Founding Organisations

  • SKDRDP Wins Elaben Memorial Award for Best Women-Friendly Financial Institution 2025–26

  • SRM AP's Research Excellence Grows as 20 Faculty Members Feature Among the World's Top 2 percent Scientists

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Hemkund Sahib में बर्फबारी-बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बंद और फसलें चौपट

Hemkund Sahib में बर्फबारी-बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बंद और फसलें चौपट

By hinditvnews
May 29, 2026
132
0
Hemkund

Uttarakhand: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी, भारी बारिश एवं तूफान से जनजीवन अस्त व्यस्त, सड़कें बाधित, फसलें चौपट

हिंदी टीवी न्यूज ,उत्तराखंड। Published by: Megha Jain Updated Fri, 29 May 2026

उत्तराखंड में गुरुवार देर रात हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हेमकुंड साहिब में बर्फबारी के बीच जहां श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। वहीं प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सड़कें बाधित हो गई है।

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अचानक बदला। जहां एक ओर पवित्र हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हो रही है, जिससे वहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर भारी बारिश और तूफान ने राज्य के कई हिस्सों में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। कड़ाके की ठंड के बावजूद, हेमकुंड साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों के कुछ इलाकों में तेज बारिश की भी संभावना जताई गई है। राज्य के अन्य जिलों के लिए 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, तीन जून तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदला रहेगा।

द्वारीखाल विकासखंड में गुरुवार रात्रि को हुई भीषण बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। क्षेत्र में बिजली और नेटवर्क की समस्या गहरा गई है, जिसके कारण शुक्रवार को बैंक, पोस्ट ऑफिस और अन्य सरकारी कार्यों के लिए आए ग्रामीणों को निराश लौटना पड़ा। सिलोगी और चेलुसैंण क्षेत्रों में बिजली जाने के साथ ही नेटवर्क भी ठप हो जाते हैं, जिससे इंटरनेट आधारित सभी कार्य रुक जाते हैं। बारिश के कारण देवीखेत मोटर मार्ग भी बाधित हुआ है। इसके अलावा, आम, लीची, काफल और पुलम सहित कई फलों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।

लैंसडौन एरिया में भी पेड़ टूटे हैं और बिजली आपूर्ति बाधित रही। चेलुसैंण देवीखेत मोटरमार्ग भारी बारिश के कारण अवरुद्ध हो गया है। कोटद्वार और भाबर के 70 गांवों में रातभर चली आंधी-तूफान ने लोगों की नींद हराम कर दी। बिजली आपूर्ति बाधित होने से शुक्रवार सुबह घरों में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही।

रुड़की क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात चली तेज आंधी ने आम उत्पादकों और बाग स्वामियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। तेज हवाओं के कारण आम के बागों में भारी मात्रा में कच्चे और पके हुए आम जमीन पर गिर गए, जिससे बाग स्वामियों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। कई जगहों पर आम के पेड़ों की डालियां भी टूट गईं। शुक्रवार सुबह जब बाग स्वामी अपने बागों में पहुंचे, तो जमीन पर बिखरे आम देखकर उनके चेहरों पर मायूसी साफ झलक रही थी।

बाग स्वामी सोएब अंसारी, असगर, शौकीन, तनवीर सहित अन्य लोगों ने बताया कि इस बार आम की फसल अच्छी होने की उम्मीद थी, लेकिन अचानक आई तेज आंधी ने भारी नुकसान पहुंचाया है। बड़ी संख्या में आम झड़ने से उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा। बाग ठेके पर लेने वाले ठेकेदारों के चेहरों पर भी मायूसी देखी गई। कुड़ियाल थानो में तूफान के कारण एक गोशाला की छत उड़ गई और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं।

Share :
Tagsdehradun newshindi newsSnowfall at Hemkund Sahib Uttarakhand Weather Public life thrown into chaos heavy rains storms roads blockeduttarakhand news
Previous Article

India national cricket team और Afghanistan national ...

Next Article

Nitin Nabin: उत्तराखंड पहुंचे, जीत के ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Fir
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: आपत्तिजनक पोस्ट पर मंडी के जितेंद्र राजपूत पर SC/ST एक्ट में केस

    July 16, 2026
    By hinditvnews
  • Ai
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: छात्रों को नौकरी दिलाने में मदद करेगा AI, बॉयोडेटा कंपनियों तक पहुंचाएगा

    April 14, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: हाईकोर्ट सुनवाई के बीच जुखाला कॉलेज में साइंस-कॉमर्स संकाय बहाल

    June 30, 2026
    By hinditvnews
  • cbi
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal: ईपीएफओ ऑफिस बद्दी में CBI का छापा

    November 28, 2024
    By hinditvnews
  • Bc
    उत्तराखण्ड

    Haridwar: बीसी खंडूड़ी पंचतत्व में विलीन, नेताओं ने दी अंतिम विदाई।

    May 20, 2026
    By hinditvnews
  • School
    उत्तर प्रदेश

    “यूपी: शीतलहर से 8वीं तक के स्कूल 11 जनवरी तक बंद, 9-12 की कक्षाओं का समय बदला”

    January 4, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Hamirpur
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    HPSSC Recruitment: रद्द भर्तियों की फीस लौटाएगी सरकार, 4.27 करोड़ होंगे रिफंड

  • Atal Tunnel
    manaliलाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मनाली: महाजाम, रोहतांग के लिए कोकसर से भी परमिट जरूरी

  • Sanjay
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP NEWS: पर्यवेक्षक के सामने उलझे सिराज कांग्रेस के दो धड़े

Timeline

  • October 12, 2026

    From Waste Segregation to Global Stages: Students Turn Local Challenges into Real-World Solutions

  • October 12, 2026

    CreditAccess Grameen Broadens its Global Lender Base with USD 175 Million Syndicated Social Loan Facility

  • October 12, 2026

    GSMAI Launched to Build a Trusted Ecosystem for India's Global Skills Mobility, With 17 Founding Organisations

  • October 12, 2026

    SKDRDP Wins Elaben Memorial Award for Best Women-Friendly Financial Institution 2025–26

  • October 12, 2026

    SRM AP's Research Excellence Grows as 20 Faculty Members Feature Among the World's Top 2 percent Scientists

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • From Waste Segregation to Global Stages: Students Turn Local Challenges into Real World Solutions

    From Waste Segregation to Global Stages: Students Turn Local Challenges into Real-World Solutions

    By hinditvnews
    October 12, 2026
  • CreditAccess Grameen Broadens its Global Lender Base with USD 175 Million Syndicated Social Loan Facility

    By hinditvnews
    October 12, 2026
  • GSMAI Launched to Build a Trusted Ecosystem for India's Global Skills Mobility, With 17 Founding Organisations

    GSMAI Launched to Build a Trusted Ecosystem for India's Global Skills Mobility, With 17 Founding ...

    By hinditvnews
    October 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.