Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • From Waste Segregation to Global Stages: Students Turn Local Challenges into Real-World Solutions

  • CreditAccess Grameen Broadens its Global Lender Base with USD 175 Million Syndicated Social Loan Facility

  • GSMAI Launched to Build a Trusted Ecosystem for India's Global Skills Mobility, With 17 Founding Organisations

  • SKDRDP Wins Elaben Memorial Award for Best Women-Friendly Financial Institution 2025–26

  • SRM AP's Research Excellence Grows as 20 Faculty Members Feature Among the World's Top 2 percent Scientists

Chandigarh Newsपंजाब
Home›Chandigarh News›Chandigarh: मधु किश्वर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Chandigarh: मधु किश्वर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

By hinditvnews
May 30, 2026
106
0
Pu High Court

मधु किश्वर को झटका: पीएम पर भ्रामक वीडियो किया था साझा, हाईकोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका

हिंदी टीवी न्यूज, चंडीगढ़ Published by: Megha Jain Updated Sat, 30 May 2026

हाईकोर्ट ने कहा कि रचनात्मक आलोचना और सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति अथवा सांविधानिक पद के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण टिप्पणी के बीच स्पष्ट अंतर है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े भ्रामक और आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा करने के मामले में फंसी प्रसिद्ध लेखिका और शिक्षाविद् मधु पूर्णिमा किश्वर को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है।

जस्टिस अमन चौधरी की अदालत ने माना कि मामले की परिस्थितियां अग्रिम जमानत देने के लिए उपयुक्त नहीं हैं और जांच के हित में हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता से इन्कार नहीं किया जा सकता। मधु किश्वर ने गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए अग्रिम जमानत की मांग की थी।a उनके खिलाफ चंडीगढ़ के सेक्टर-26 थाना में मामला दर्ज है।

याचिका में मधु किश्वर की ओर से दलील दी गई कि उन्होंने केवल 14 सेकंड का एक वीडियो री-ट्वीट किया था। उनका कहना था कि इसमें कोई दुर्भावना नहीं थी और जालसाजी अथवा वीडियो तैयार करने से उनका कोई संबंध नहीं है।

वहीं, चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से अदालत को बताया गया कि यह केवल साधारण री-ट्वीट का मामला नहीं है। जांच में सामने आया कि संबंधित वीडियो पहले अन्य सोशल मीडिया मंचों पर डाला गया था लेकिन मधु किश्वर ने उसे डाउनलोड कर अपने एक्स अकाउंट से दोबारा पोस्ट किया।

प्रशासन ने अदालत को बताया कि उनके लाखों फॉलोअर्स होने के कारण वीडियो को व्यापक प्रसार मिला और उसे करीब 1.74 लाख व्यूज प्राप्त हुए। इससे भ्रामक सूचना फैलाने और एक सांविधानिक पद की छवि को नुकसान पहुंचाने में मदद मिली। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि रिकॉर्ड से यह भी स्पष्ट हुआ है कि जांच एजेंसी की ओर से भेजे गए नोटिसों के बावजूद याचिकाकर्ता जांच में शामिल नहीं हुईं जबकि अन्य सह-आरोपी जांच में शामिल हो चुके हैं। कोर्ट ने इसे उनके आचरण का महत्वपूर्ण पहलू माना।

हाईकोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि रचनात्मक आलोचना और सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति अथवा सांविधानिक पद के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण टिप्पणी के बीच स्पष्ट अंतर है। अदालत के अनुसार, बड़े सोशल मीडिया प्रभाव वाले व्यक्तियों की पोस्ट का व्यापक असर पड़ सकता है और ऐसी सामग्री सामाजिक सौहार्द तथा सार्वजनिक व्यवस्था को प्रभावित करने की क्षमता रखती है। इन सभी तथ्यों, जांच की आवश्यकता और सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न फैसलों में तय सिद्धांतों का हवाला देते हुए हाईकोर्ट ने मधु किश्वर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।

Share :
Tagschandigarh newshindi newspunjab newsSetback for Madhu Kishwar Shared Misleading Video About PM High Court Rejects Anticipatory Bail Plea
Previous Article

Chandigarh: पंजाब कांग्रेस में फिलहाल नहीं बदलेगा ...

Next Article

ईडी का एक्शन: रॉयल एस्टेट ग्रुप के ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal Snow News
    Weatherधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh Weather हिमाचल प्रदेश में वीरवार को भारी हिमपात-वर्षा ने किसानों-बागवानों सहित पर्यटन कारोबारियों को राहत दी है। पर्यटन ...

    February 2, 2024
    By hinditvnews
  • Ram mandir
    उत्तर प्रदेश

    राम मंदिर में कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात लीक होने पर होगी कार्रवाई

    September 15, 2026
    By hinditvnews
  • 09 11 2023 high court himachal pradesh 23577120
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल सरकार ग्रेच्युटी व छुट्टियों का बकाया नकद जारी करेगी: HC को आश्वासन

    September 25, 2025
    By hinditvnews
  • Nayab
    Chandigarh Newsहरियाणा

    भाजपा-अकाली गठबंधन की अटकलें खारिज, सैनी बोले- पीएम किसी से भी मिल सकते हैं

    August 10, 2026
    By hinditvnews
  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: गर्मी से राहत, कई इलाकों में इस दिन से बारिश के आसार

    May 21, 2026
    By hinditvnews
  • Chitta
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    नशे की गिरफ्त में युवा: चिट्टा तस्करी के 80% आरोपी 18-35 साल के

    September 7, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • 1
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    न रोजगार मिला, न महिलाओं को 1500 रुपए, कांग्रेस की गारंटियों पर संबित पात्रा ने जमकर घेरी कांग्रेस

  • Paise
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 4900 मेधावियों को आज मिलेंगे 16-16 हजार रुपये

  • Mukesh Agnihotri
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: प्रदेश में खुलेंगे पांच निजी ऑटोमेटिक फिटनेस टेस्टिंग सेंटर, पीपीपी मॉडल पर होगा संचालन

Timeline

  • October 12, 2026

    From Waste Segregation to Global Stages: Students Turn Local Challenges into Real-World Solutions

  • October 12, 2026

    CreditAccess Grameen Broadens its Global Lender Base with USD 175 Million Syndicated Social Loan Facility

  • October 12, 2026

    GSMAI Launched to Build a Trusted Ecosystem for India's Global Skills Mobility, With 17 Founding Organisations

  • October 12, 2026

    SKDRDP Wins Elaben Memorial Award for Best Women-Friendly Financial Institution 2025–26

  • October 12, 2026

    SRM AP's Research Excellence Grows as 20 Faculty Members Feature Among the World's Top 2 percent Scientists

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • From Waste Segregation to Global Stages: Students Turn Local Challenges into Real World Solutions

    From Waste Segregation to Global Stages: Students Turn Local Challenges into Real-World Solutions

    By hinditvnews
    October 12, 2026
  • CreditAccess Grameen Broadens its Global Lender Base with USD 175 Million Syndicated Social Loan Facility

    By hinditvnews
    October 12, 2026
  • GSMAI Launched to Build a Trusted Ecosystem for India's Global Skills Mobility, With 17 Founding Organisations

    GSMAI Launched to Build a Trusted Ecosystem for India's Global Skills Mobility, With 17 Founding ...

    By hinditvnews
    October 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.