Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • HELL ENERGY DRINK Returns as Title Sponsor of HORRORCON 2026 for the Third Consecutive Year

  • DHL Express India Adds a Touch of Yellow to Diwali with Festive Discounts of up to 60% on Shipments

  • Manipal University Jaipur Hosts 6th International Conference on Mechanical Engineering and Nanotechnology – ICAMEN 2026

  • VELS University Achieves Major Skill Development Milestone with 14,000+ Students through UNICEF Partnership

  • REVA University Inaugurates First Edition of REVA Literature Festival, Celebrating the Power of Words and Stories

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal Budget 2024: आर्थिक संकट से जूझते हिमाचल में कर्मचारियों को खुश करना चुनौती

Himachal Budget 2024: आर्थिक संकट से जूझते हिमाचल में कर्मचारियों को खुश करना चुनौती

By hinditvnews
February 8, 2024
502
0
cm sukhu hp

कर्मचारी वर्ग को सीएम सुखविंद्र सिंह सुुक्खू के कार्यकाल के इस दूसरे बजट से बहुत उम्मीदें हैं। हिमाचल प्रदेश आर्थिक संकट से जूझ रहा है।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 17 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश करने जा रहे हैं। कर्मचारी वर्ग को उनके कार्यकाल के इस दूसरे बजट से बहुत उम्मीदें हैं। हिमाचल प्रदेश आर्थिक संकट से जूझ रहा है। सामने लोकसभा चुनाव हैं तो मुख्यमंत्री सुक्खू के समक्ष स्वाभाविक रूप से हर वर्ग को खुश करने की चुनौती है। ऐसे में कर्मचारियों की कई लंबित मांगें इस बजट में पूरी की जा सकती हैं। राज्य में नियमित कर्मचारी करीब दो लाख हैं, जबकि लगभग डेढ़ लाख पेंशनर्स हैं। सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए एक जुलाई 2022 से चार प्रतिशत, एक जनवरी 2023 से भी चार प्रतिशत और एक जुलाई 2023 से फिर चार प्रतिशत महंगाई भत्ता लंबित है।दूसरे बजट में मुख्यमंत्री सुक्खू चार फीसदी या इससे अधिक महंगाई भत्ता जारी करने का एलान कर सकते हैं। इसके अलावा राज्य के कर्मचारियों को नए वेतनमान का एरियर भी देना है। नया वेतन पिछली जयराम सरकार के कार्यकाल में देना शुरू किया गया था। कर्मचारियों को नए वेतनमान का लाभ देने की अधिसूचना जयराम सरकार के कार्यकाल में 3 जनवरी 2022 को लागू की गई थी। कर्मचारियों को पूरे एरियर का भुगतान करने के लिए करीब 10,000 करोड़ रुपये का आर्थिक बोझ पड़ेगा। सुक्खू सरकार इसकी एक किस्त देने का प्रयास कर रही है। एसएमसी और कंप्यूटर शिक्षकों को नियमितीकरण की उम्मीद है।

हर बार की तरह ही अस्थायी कामगारों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा वर्कराें, मिड डे मील वर्करों, जलरक्षकों, पैरा फिटरों, पंप आपरेटरों, दिहाड़ीदारों, आउटसोर्स कर्मियों, पंचायत, राजस्व, चौकीदारों, सिलाई अध्यापिकाओं सहित विभिन्न वर्गों का मानदेय बढ़ाया जा सकता है। बिजली बोर्ड के कर्मियों को ओपीएस बहाली की उम्मीद है। सभी सरकारी विभागों, निगमों-बोर्डों आदि में पुरानी पेंशन बहाल हुई है। सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के चिकित्सा बिलों के भुगतान की घोषणा भी संभावित है।

महंगाई भत्ते की उम्मीद
नए बजट में कर्मचारियों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री महंगाई भत्ता जारी करने की घोषणा करेंगे। वह नए वेतनमान का एरियर भी जारी करने का भी एलान कर सकते हैं।

लंबित एरियर की है आस
बजट से उम्मीद है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार महंगाई भत्ते की तीन किस्तों का भुगतान करेंगे और कर्मचारियों के लंबित एरियर को भी जारी करेंगे। कर्मचारियों की फिलहाल यही मांगें हैं।
–
डीए और एरियर की मांग

बजट से उम्मीद है कि कर्मचारियों के लिए कुछ अच्छा होगा। उन्हें डीए मिलेगा और एरियर बहाल होगा। मेडिकल बिल और टीए बिल का भुगतान कर रहे है। अस्थायी कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति बनेगी।

कर्मचारियों के 9000 करोड़ रुपये जल्द वापस करे सरकार
नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने एनएसडीएल के पास कर्मचारियों के जमा 9000 करोड़ रुपये को वापस करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। महासंघ ने उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को इस संबंध में ज्ञापन भेजा। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में प्रदेश सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल करके नेक कार्य किया है। लेकिन पुरानी पेंशन बहाली के पश्चात केंद्र सरकार के अधीन एनएसडीएल के पास 9000 करोड़ रुपये प्रदेश के कर्मचारियों और प्रदेश सरकार का शेष है, जिसे वापस नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले भी केंद्र सरकार को इस विषय में पत्र लिखा गया था लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई कार्य नहीं हो पाया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर भी इस विषय को रखा गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसको लेकर प्रदेश सरकार ने केंद्र को पत्र लिखा है, लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं आया है। हाल ही में राज्य स्तरीय बैठक में निर्णय लिया गया था कि सभी जिला कार्यकारिणी की ओर से उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र भेजा जाएगा। इसलिए ज्ञापन भेजा गया। उन्होंने कहा कि जल्द यदि यह पैसा वापस नहीं आता तो बड़े आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी। जिला अध्यक्ष लेखराज ने कहा कि उपायुक्त मंडी का स्वागत भी जिला मंडी में किया गया तथा उनके माध्यम से जो ज्ञापन भेजे गए हैं। यदि यह पैसा जल्द नहीं मिलता तो राज्य कार्यकारिणी के जो आदेश होंगे उसी तरह जिला मंडी में भी कर्मचारी संघर्ष के लिए तैयार हैं। इस मौके पर राज्य सलाहकार कन्हैया राम सैनी, रजनीश ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर, होशियार सिंह, हंसराज शर्मा, विक्रांत शर्मा, सुरेश ठाकुर, भूप सिंह, पंकज शर्मा तथा कश्मीर सिंह इत्यादि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पेंशनर कुनिहार में 15 को निकालेंगे रोष रैली
भारतीय राज्य पेंशन कर्मचारी महासंघ इकाई कुनिहार के पदाधिकारियों की बैठक निजी होटल हाटकोट कुनिहार में हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष आरपी जोशी की अध्यक्षता में की गई। आरपी जोशी ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के 2016 से बकाया राशि, 12 प्रतिशत डीए और मेडिकल के बिलों का भुगतान न किए जाने के संदर्भ में15 फरवरी को तालाब कुनिहार में समस्त विभागों के पेंशन कर्मचारियों की बैठक होगी। इसमें आगामी रणनीति तय की जाएगी। बैठक में भारतीय राज्य पेंशन कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा भी उपस्थित रहेंगे। इसी दिन हिमाचल प्रदेश सरकार के खिलाफ एक आक्रोश रैली तालाब कुनिहार से नए बस अड्डा हाटकोट तक निकाली जाएगी।
Share :
TagsHimachal Budget 2024आर्थिक संकट से जूझते
Previous Article

Himachal Weather: पांच जिलों में शीत लहर ...

Next Article

हिमाचल: एसएमसी और कंप्यूटर शिक्षकों को अनुबंध ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: आज बिगड़ेगा मौसम, विभाग ने जारी किया अलर्ट

    May 13, 2026
    By hinditvnews
  • Gun
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: रोहड़ू के कुलगांव में हर्ष फायरिंग से महिला की मौत, कार्रवाई की मांग

    April 27, 2026
    By hinditvnews
  • Igmc shimla
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: अल्ट्रासाउंड-ईसीजी शुल्क मेडिकल कॉलेज खुद तय करेंगे, सरकार ने दी अनुमति

    April 7, 2025
    By hinditvnews
  • Pratibha
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने मंत्रियों सहित 27 नेताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

    April 5, 2024
    By hinditvnews
  • Car
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    जुब्बल में सड़क से 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

    January 10, 2024
    By hinditvnews
  • School
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सरकारी स्कूलों में शिक्षक जींस और चटक रंग के कपड़े नहीं पहन सकेंगे

    April 18, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • 4 9
    election 2024Himachal Election 2024India Newsशिमलाहिमाचल प्रदेश

    शातिरों ने तीन बार बेची जेपी नड्डा की गाड़ी

  • Ed
    कांगड़ाधर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: लाखों की आय में 13 करोड़ की जमीन खरीद, विजिलेंस रिकॉर्ड ED-आयकर को भेजेगी

  • Sawan
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Mandi: भारत से एक मात्र धावक सावन बरवाल को मिला सीधा प्रवेश

Timeline

  • October 30, 2026

    HELL ENERGY DRINK Returns as Title Sponsor of HORRORCON 2026 for the Third Consecutive Year

  • October 30, 2026

    DHL Express India Adds a Touch of Yellow to Diwali with Festive Discounts of up to 60% on Shipments

  • October 30, 2026

    Manipal University Jaipur Hosts 6th International Conference on Mechanical Engineering and Nanotechnology – ICAMEN 2026

  • October 30, 2026

    VELS University Achieves Major Skill Development Milestone with 14,000+ Students through UNICEF Partnership

  • October 30, 2026

    REVA University Inaugurates First Edition of REVA Literature Festival, Celebrating the Power of Words and Stories

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • HELL ENERGY DRINK Returns as Title Sponsor of HORRORCON 2026 for the Third Consecutive Year

    HELL ENERGY DRINK Returns as Title Sponsor of HORRORCON 2026 for the Third Consecutive Year

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • DHL Express India Adds a Touch of Yellow to Diwali with Festive Discounts of up to 60% on Shipments

    DHL Express India Adds a Touch of Yellow to Diwali with Festive Discounts of up ...

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Manipal University Jaipur Hosts 6th International Conference on Mechanical Engineering and Nanotechnology ICAMEN

    Manipal University Jaipur Hosts 6th International Conference on Mechanical Engineering and Nanotechnology – ICAMEN 2026

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.