Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Signify Introduces Philips FocusGlow Range: Lighting Engineered for Eye Comfort, Without Compromising on True Colour

  • Manipal University Jaipur Brings Global Experts Together for ACIFFS-2026

  • Pre-Delivery Inspection Goes Mainstream: 1.7 Lakh Indians Researched PDI in 2025

  • India's Statutory Pharmacy Regulator PCI Joins Galgotias University for Workshop on NEP 2020-Aligned Pharmacy Education

  • New GTDC Research Illuminates Distribution's Expanding Role in Modern Technology Ecosystems

मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›मंडी›Mandi: भारत से एक मात्र धावक सावन बरवाल को मिला सीधा प्रवेश

Mandi: भारत से एक मात्र धावक सावन बरवाल को मिला सीधा प्रवेश

By hinditvnews
November 16, 2023
484
0
Sawan

Mandi: बैंक ऑफ चाइना हॉन्ग कॉन्ग की Half Marathon में दौड़ेगा हिमाचल का सावन, कई मेडल जीतकर रच चुके हैं इतिहास

Mandi News हिमाचल प्रदेश का सावन बरवाल अब बैंक ऑफ चाइना हॉन्‍ग कॉन्‍ग की हाफ मैराथन में दौड़ेगा। भारत के एकमात्र धावक सावन बरवाल को इसमें सीधे प्रवेश मिला है। सावन बरवाल को यहां दुनिया के नामी गिरामी कीनिया इथियोपिया बहरीन चीन व जापान के धावकों के साथ कड़ा मुकाबला होगा। सावन कई मेडल जीतकर इतिहास रच चुके हैं।

HIGHLIGHTS

  1. भारत के एकमात्र धावक सावन बरवाल को इसमें सीधे प्रवेश मिला है।
  2. सावन बरवाल का यहां दुनिया के नामी गिरामी धावकों के साथ कड़ा मुकाबला होगा।
  3. कई मेडल जीतकर रच चुके हैं इतिहास।

संवाददाता, मंडी। संयुक्त अरब अमीरात में अयोजित एशिया हाफ मैराथन प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीतने वाला सावन बरवाल अब 19 नवंबर को बैंक ऑफ चाइना हॉन्ग कॉन्ग की हाफ मैराथन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा।

भारत के एकमात्र धावक सावन बरवाल को इसमें सीधे प्रवेश मिला है। सावन बरवाल का यहां दुनिया के नामी गिरामी कीनिया , इथियोपिया, बहरीन, चीन व जापान के धावकों के साथ कड़ा मुकाबला होगा।

एशिया हाफ मैराथन प्रतियोगिता में कांस्य पदक किया था हासिल

जोगेंद्रनगर के रडा-भखेड़ (एहजू) में कुलदीप बरवाल व माता सुभद्रा देवी के घर वर्ष 1998 में जन्मे सावन बरवाल ने एक और उपलब्धि अपने नाम की है। संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित एशिया हाफ मैराथन प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल करने पर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने हांगकांग हाफ मैराथन के लिए सावन बरवाल को एंट्री दी है।

बेस्ट एथलीट बनकर रचा था इतिहास

24 वर्षीय धावक के करीब आठ साल तक प्रशिक्षक रह चुके प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर ने बताया कि इससे पहले सावन ने हिमाचल प्रदेश के लिए नॉर्थ जोन में लगातार 3 वर्ष 6 गोल्ड मेडल जीत कर तथा बेस्ट एथलीट बनकर इतिहास रचा था।

उसके बाद राष्ट्रीय क्रास कंट्री 2017 में सिल्वर मेडल,साल 2018 में फेडरेशन कप लखनऊ में दो सिल्वर मेडल,साल 2022 राष्ट्रीय खेलों में 5000 मीटर में रजत पदक, साल 2022 में राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स में 10000 मीटर में रजत पदक, साल 2022 में लंदन में अभ्यास के दौरान वेलफास्ट दौड़ में 3 किलोमीटर दौड़ 8 मिनट 8 सैकेंड में पूरी करके स्वर्ण पदक जीता था।

जोगेंद्रनगर में खुशी का माहौल

प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर भी एक अंतरराष्ट्रीय धावक रहे है जो वर्तमान में परम श्रेष्ठ प्रशिक्षण केंद्र एथलेटिक्स जोगेंद्रनगर में धावकों की एक और नर्सरी पैदा कर रहे। सावन बरवाल की इस उपलब्धि पर रडा-भखेड गांव तथा परम श्रेष्ठ प्रशिक्षण केंद्र जोगेंद्रनगर में खुशी का माहौल बना हुआ है। दिसंबर में सावन बरवाल के केंद्र में पहुंचने पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

Share :
Tagsnews of himachalnews of mand himachal pradeshnews of mandi himachalnews of shimlanews of sport
Previous Article

Himachal: रामपुर ब्रो पुलिस का जुए पर ...

Next Article

सुब्रत राय के अंतिम दर्शन के लिए ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Kullu Road
    manaliकुल्लूमंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    भूस्खलन से मंडी-कुल्लू एनएच 24 घंटों से बंद

    August 31, 2023
    By hinditvnews
  • Rana
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विधानसभा उपचुनाव: दो राणाओं की अदला-बदली से असमंजस में मतदाता

    May 3, 2024
    By hinditvnews
  • Markanda
    लाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    रवि को टिकट मिलते ही मारकंडा ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ दिया सामूहिक इस्तीफा

    March 26, 2024
    By hinditvnews
  • Ss
    लाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    अब स्‍पीति जाने के लिए देना होगा Green Tax

    December 29, 2023
    By hinditvnews
  • Sukkhu
    Lok Sabha Election 2024शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: ‘PM को सिर्फ चुनाव में आती है हिमाचल की याद

    May 23, 2024
    By hinditvnews
  • Dalai Lama
    कांगड़ाधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Dalai Lama Sikkim Visit: ड्रैगन पर नजर

    September 21, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Download (64)
    manaliWeatherकुल्लूहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बिगड़ा मौसम: रोहतांग-कोकसर में बर्फबारी शुरू, दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट

  • kullu
    कुल्लूमौसमहिमाचल प्रदेश

    Kullu Cloudburst: मेरे परिवार के 16 लोग लापता… कहते छलक पड़े बख्शी के आंसू

  • Igmc
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: आईजीएमसी में पेट स्कैन के लिए 20 करोड़

Timeline

  • July 29, 2026

    Signify Introduces Philips FocusGlow Range: Lighting Engineered for Eye Comfort, Without Compromising on True Colour

  • July 29, 2026

    Manipal University Jaipur Brings Global Experts Together for ACIFFS-2026

  • July 29, 2026

    Pre-Delivery Inspection Goes Mainstream: 1.7 Lakh Indians Researched PDI in 2025

  • July 29, 2026

    India's Statutory Pharmacy Regulator PCI Joins Galgotias University for Workshop on NEP 2020-Aligned Pharmacy Education

  • July 29, 2026

    New GTDC Research Illuminates Distribution's Expanding Role in Modern Technology Ecosystems

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Signify Introduces Philips Focusglow Range: Lighting Engineered For Eye Comfort, Without Compromising On True Colour

    Signify Introduces Philips FocusGlow Range: Lighting Engineered for Eye Comfort, Without Compromising on True Colour

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Manipal University Jaipur Brings Global Experts Together For Aciffs 2026

    Manipal University Jaipur Brings Global Experts Together for ACIFFS-2026

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Pre Delivery Inspection Goes Mainstream: 1.7 Lakh Indians Researched Pdi In 2025

    Pre-Delivery Inspection Goes Mainstream: 1.7 Lakh Indians Researched PDI in 2025

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.