Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • शिमला समर फेस्टिवल: कुलदीप शर्मा ने लूटी महफिल, आज गुरनाम भुल्लर का धमाल

  • Rustomjee Partners with Rotary Club of Bombay Airport to Advance Water Security and Sustainable Livelihoods in Palghar

  • HKTB Launches "Hong Kong Summer Fun": A Season of Events, Experiences and Exclusive Visitor Offers

  • Enterprise Marketing's Reckoning with The GEO Growth Summit Arrives at INDEX'26 New York

  • 91Wheels and Mahindra Electric Complete Record-setting Cross-border EV Expedition from India to Bhutan

शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal Political: SC पहुंचे अयोग्य घोषित विधायक

Himachal Political: SC पहुंचे अयोग्य घोषित विधायक

By hinditvnews
March 5, 2024
281
0
Supreem Court

Himachal Political Crisis: SC पहुंचे अयोग्य घोषित विधायक, याचिका में दिया तर्क; बोले- नहीं थी व्हिप की जानकारी

Himachal Political Crisis हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक संकट के चलते छह अयोग्‍य घोषित विधायक सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं। छह मार्च को सुनवाई हो सकती है। याचिका में तर्क दिया है कि व्हिप की जानकारी सभी विधायकों को नहीं थी इसके बावजूद उनकी सदस्यता खत्म कर दी गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार में कोई भी विधायक नाराज नहीं है।

शिमला। प्रदेश कांग्रेस के अयोग्य घोषित छह विधायक सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय पहुंच गए। इन्होंने हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के निर्णय के विरुद्ध याचिका दायर की है। छह मार्च को सुनवाई हो सकती है। याचिका में तर्क दिया है कि व्हिप की जानकारी सभी विधायकों को नहीं थी, इसके बावजूद उनकी सदस्यता खत्म कर दी गई।
कानून के जानकार मानते हैं कि इस तरह के मामलों में अदालतों में लंबा समय लगता है, इसलिए याचिका में विधानसभा अध्यक्ष के आदेश को जल्द स्टे करने का आग्रह किया गया है, ताकि इनकी सदस्यता बहाल हो सके। इस बीच, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दावा किया कि सरकार भाजपा के सात विधायकों पर कार्रवाई की तैयारी में है।

व्हिप की अवहेलना का भी निर्णय में किया जिक्र

कुलदीप पठानिया ने दलबदल रोधी कानून (एंटी डिफेक्शन ला) के तहत दोषी मानते हुए इन विधायकों को 28 फरवरी को अयोग्य घोषित किया था। इसके बाद सुजानपुर से कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा, धर्मशाला के सुधीर शर्मा, कुटलैहड़ के देवेंद्र कुमार भुट्टो, बड़सर के इंद्रदत्त लखनपाल, लाहौल-स्पीति के रवि ठाकुर और गगरेट के चैतन्य शर्मा हिमाचल विधानसभा के सदस्य नहीं रहे हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान के माध्यम से दायर याचिका पर निर्णय सुनाते हुए कहा था कि यह कार्रवाई दल-बदल रोधी कानून के तहत की गई। व्हिप की अवहेलना का भी निर्णय में जिक्र किया है।

भाजपा के सात विधायकों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू

उधर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दावा किया है कि सरकार बचाने के लिए भाजपा के सात विधायकों पर कार्रवाई करने की तैयारी में है। इनमें सतपाल सत्ती, विपिन परमार, हंसराज, विनोद कुमार, जनक राज, त्रिलोक जम्वाल, दीपराज कपूर शामिल हैं। सोमवार को विधानसभा में विशेषाधिकार समिति की बैठक में भाजपा के सात विधायकों से 10 दिन के भीतर जवाब मांगा है। आरोप लगाया कि आनन-फानन में कमेटी की बैठक कर भाजपा के विधायकों को नोटिस जारी किए हैं।

इसमें सदन की बैठक स्थगित होने के बाद किए व्यवहार को आधार बनाया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि हमारे समय में सदन के भीतर विधायकों ने माइक तोड़े, अनेक बार विधानसभा में कागज फेंके, इसके बावजूद कभी किसी पर कार्रवाई नहीं हुई है। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विपक्ष के कुछ विधायकों पर आरोप है कि उन्होंने कागज फाड़ पर आसन की तरफ फेंके। हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ऐसी कोई जानकारी नहीं है। यदि हुआ होगा तो विशेषाधिकार समिति के माध्यम से किया होगा।

कोई नाराज नहीं, सभी संतुष्ट: सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार में कोई भी विधायक नाराज नहीं है। न ही सरकार किसी को खुश करने का प्रयास कर रही है। सभी संतुष्ट हैं। शिमला में सोमवार को एशियन रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कहना गलत है कि सरकार विधायकों को खुश करने का प्रयास कर रही है।

जो विधायक जिस काम की क्षमता रखते हैं, उन्हें वह काम दिया जा रहा है। हमारी सरकार पहले दिन से ही आम जनता व समाज के हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं हाईकमान के आदेशों का अनुसरण करता हुं। हाईकमान ने जो निर्देश दिए हैं उसे लागू किया जा रहा है।

मुकेश ने सोनिया-प्रियंका को सौंपी रिपोर्ट

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को दिल्ली में पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा से भी भेंटकर प्रदेश में चल रहे सियासी घटनाक्रम की रिपोर्ट सौंपी है। राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग के कारण, सरकार का रिपोर्ट कार्ड व लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में बताया।

जानकारी के अनुसार सोनिया-प्रियंका ने सरकार व संगठन को तालमेल से काम करने के लिए कहा। लोकसभा चुनाव तक उन्होंने सरकार में किसी तरह के बदलाव नहीं करने के संकेत दिए हैं। उधर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह सोमवार को दिल्ली से लौट आए।

अनुराग-धूमल विरोधी गुट ने किया सरकार गिराने का प्रयास: धर्माणी

घुमारवीं में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आरोप लगाया कि भाजपा के अनुराग-धूमल विरोधी कहलाने वाले एक गुट ने सरकार गिराने का प्रयास किया। उन्होंने एक तीर से दो निशाने साधने का कार्य किया है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में जनता के जनादेश का निरादर कर रही है। जनता ने कांग्रेस को प्रदेश में पांच साल के लिए जनादेश दिया है, जिसका लोग आने वाले उपचुनाव में भाजपा को जवाब देंगे।

 

Share :
Tagsnews of cm sukkhunews of government of himachalnews of Himachal Political Crisisnews of himachal politicsnews of shimla
Previous Article

Himachal News: हिमाचल की महिलाओं के लिए ...

Next Article

Himachal News: कांग्रेस के बागी विधायकों पर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Weather
    manaliWeatherकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: आज बारिश का येलो अलर्ट

    October 9, 2023
    By hinditvnews
  • Pratibha
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने मंत्रियों सहित 27 नेताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

    April 5, 2024
    By hinditvnews
  • Anurag Thakur Minister
    Lok Sabha Election 2024शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Anurag Thakur: ‘इंडी गठबंधन के पास न कोई सर्वमान्य नेता

    May 20, 2024
    By hinditvnews
  • Kangra News
    कांगड़ाधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    अश्लील हरकतें करने के दोषी को दो साल कैद

    October 11, 2023
    By hinditvnews
  • Rrr
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव प्रचार के अंतिम दौर में आपदा

    May 27, 2024
    By hinditvnews
  • Tandon
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Politics: भाजपा में शामिल नेताओं ने सह प्रभारी संजय टंडन से की मुलाकात

    March 26, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Kiratpur
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन: कैंचीमोड़ में 1800 मीटर लंबी पहली टनल शुरू

  • Mandi
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Mandi News: नौ साल की मासूम की मौत

  • Pratibha
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    633 करोड़ ऊंट के मुंह में जीरा, बोलीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह

Timeline

  • June 11, 2026

    शिमला समर फेस्टिवल: कुलदीप शर्मा ने लूटी महफिल, आज गुरनाम भुल्लर का धमाल

  • June 10, 2026

    Rustomjee Partners with Rotary Club of Bombay Airport to Advance Water Security and Sustainable Livelihoods in Palghar

  • June 10, 2026

    HKTB Launches "Hong Kong Summer Fun": A Season of Events, Experiences and Exclusive Visitor Offers

  • June 10, 2026

    Enterprise Marketing's Reckoning with The GEO Growth Summit Arrives at INDEX'26 New York

  • June 10, 2026

    91Wheels and Mahindra Electric Complete Record-setting Cross-border EV Expedition from India to Bhutan

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Kuldeep

    शिमला समर फेस्टिवल: कुलदीप शर्मा ने लूटी महफिल, आज गुरनाम भुल्लर का धमाल

    By hinditvnews
    June 11, 2026
  • Rustomjee Partners With Rotary Club Of Bombay Airport To Advance Water Security And Sustainable Livelihoods In Palghar

    Rustomjee Partners with Rotary Club of Bombay Airport to Advance Water Security and Sustainable Livelihoods ...

    By hinditvnews
    June 10, 2026
  • Hktb Launches "hong Kong Summer Fun": A Season Of Events, Experiences And Exclusive Visitor Offers

    HKTB Launches "Hong Kong Summer Fun": A Season of Events, Experiences and Exclusive Visitor Offers

    By hinditvnews
    June 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.