Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • दिल्ली: कांवड़ समिति का पुनर्गठन, कपिल मिश्रा बने अध्यक्ष

  • UP: बिजली बिल बढ़ेंगे, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ा

  • रोहतक: जमीन विवाद में किसान की पीट-पीटकर हत्या

  • आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट: मोबाइल शॉप की आड़ में 3 गिरफ्तार

  • ईडी का एक्शन: रॉयल एस्टेट ग्रुप के दो प्रमोटर गिरफ्तार

Chandigarh Newsपंजाब
Home›Chandigarh News›ईडी का एक्शन: रॉयल एस्टेट ग्रुप के दो प्रमोटर गिरफ्तार

ईडी का एक्शन: रॉयल एस्टेट ग्रुप के दो प्रमोटर गिरफ्तार

By hinditvnews
May 30, 2026
7
0
Ed

ईडी का एक्शन: रॉयल एस्टेट ग्रुप के प्रमोटर प्रवीण कंसल और नीरज कंसल गिरफ्तार, दिल्ली से पकड़े गए

हिंदी टीवी न्यूज, जालंधर Published by: Megha Jain Updated Sat, 30 May 2026

मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के तहत ईडी ने रॉयल एस्टेट ग्रुप और चंडीगढ़ रॉयल सिटी प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड (सीआरसीपीएल) से जुड़े 18 बैंक खातों की 286 संदिग्ध एंट्रीज की जांच तेज कर दी है।

ईडी ने रॉयल एस्टेट ग्रुप के प्रमोटर प्रवीण कंसल और नीरज कंसल को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के तहत गिरफ्तार किया गया है।

दोनों पर ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) की बकाया राशि का भुगतान जानबूझकर नहीं करने और करीब 32.67 करोड़ रुपये के बाउंस चेक जारी करने के आरोप हैं।

ईडी चंडीगढ़ जोनल ऑफिस-1 ने यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 की धारा-17 के तहत की। इससे पहले ईडी ने रॉयल एस्टेट ग्रुप, चंडीगढ़ रॉयल सिटी प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड (सीआरसीपीएल) और उनसे जुड़े निदेशकों, सीए, अकाउंटेंट्स समेत 20 लोगों के नौ ठिकानों पर छापा मारा था। कार्रवाई के दौरान कई अहम दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन से जुड़े साक्ष्य जब्त किए गए थे।

अधिकारियों के अनुसार यह जांच पंजाब पुलिस की ओर से 19 जुलाई 2025 को दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी। मामला सीआरसीपीएल के निदेशकों व अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश से जुड़ा है। आरोप है कि कंपनी ने गमाडा की बकाया राशि जानबूझकर जमा नहीं करवाई और करोड़ों रुपये के चेक जारी कर दिए, जो बाद में बाउंस हो गए।

 

18 बैंक खातों की 286 एंट्री जांच के दायरे में

ईडी अब रॉयल एस्टेट ग्रुप और उससे जुड़ी कंपनियों के 18 बैंक खातों की 286 संदिग्ध एंट्री की जांच कर रही है। एजेंसी को आशंका है कि निवेशकों से जुटाई गई रकम को अलग-अलग खातों और संपत्तियों में ट्रांसफर कर मनी ट्रेल छिपाने की कोशिश की गई।

सूत्रों के मुताबिक कई ऐसे वित्तीय लेनदेन सामने आए हैं, जिनमें रकम को दूसरी कंपनियों और प्रोजेक्ट्स में खपाने के संकेत मिले हैं। जांच अब केवल वित्तीय लेनदेन तक सीमित नहीं रही। ईडी ने गमाडा से पिछले पांच वर्षों में जारी सभी चेंज ऑफ लैंड यूज (सीएलयू) मामलों का रिकॉर्ड भी तलब कर लिया है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि किन परियोजनाओं को नियमों को दरकिनार कर मंजूरी दी गई और इससे सरकार को कितना वित्तीय नुकसान हुआ।

सनटेक और अल्टस प्रोजेक्ट भी रडार पर

ईडी की मौजूदा जांच रॉयल एस्टेट ग्रुप के अलावा सनटेक सिटी और अल्टस स्पेस बिल्डर्स से जुड़े मामलों तक पहुंच चुकी है। आरोप हैं कि कुछ परियोजनाओं में फर्जी दस्तावेजों और कथित गलत सहमति पत्रों के आधार पर सीएलयू हासिल किए गए। हाल ही में ईडी ने कई ठिकानों पर छापे के दौरान नकदी, संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड भी बरामद किए थे। सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में कई और बड़े बिल्डरों, हाउसिंग ग्रुप्स और उनसे जुड़े लोगों पर कार्रवाई हो सकती है।

Share :
Tagshindi newsjalandhar newspunjab newsRoyal Estate Group Promoters Praveen Kansal and Neeraj Kansal Arrested by ED in Delhi
Previous Article

Chandigarh: मधु किश्वर की अग्रिम जमानत याचिका ...

Next Article

आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट: मोबाइल शॉप की आड़ ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Dharamshala
    खेलधर्मशाला

    Himachal News: धर्मशाला स्टेडियम की क्षमता बढ़ेगी, 30 हजार दर्शक देख सकेंगे मैच

    February 12, 2025
    By hinditvnews
  • Panchayat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: HP पंचायत चुनाव अधिसूचना, अप्रैल के तीसरे हफ्ते में

    April 10, 2026
    By hinditvnews
  • Kissan
    पंजाब

    रेल रोको आंदोलन: अमृतसर में ट्रैक पर बैठे किसान

    October 3, 2024
    By hinditvnews
  • Narvare
    Mumbai

    संघर्ष विराम पर नरवणे: ‘युद्ध कोई बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्म नहीं’

    May 12, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: शिमला में हटेंगे बिना अनुमति लगे फ्लैक्स बैनर और विज्ञापन बोर्ड, हाई कोर्ट ने जारी किए आदेश

    May 15, 2024
    By hinditvnews
  • Police
    Chandigarh Newsपंजाब

    Khanna: पिस्तौल बरामद करने गई पुलिस पर आरोपी की फायरिंग, एसएचओ सहित दो घायल

    April 15, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • weather
    मौसमहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: मनाली के अंजनी नाले में बाढ़, पुल के उपर से पलचान गांव पहुंचा पानी; 8 घंटे बंद रहा लेह मार्ग

  • raksha bandan 2023
    धार्मिकहिमाचल प्रदेश

    Raksha Bandhan 2023: रक्षा बंधन पर भद्रा का साया, कितने बजे बंधेगी राखी, कब मनाया जाएगा त्‍योहार 30 या 31 अगस्‍त को?

  • Sukkhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    CM Sukkhu:बेबी इन्फ्लूएंजा पर प्रदेश सरकार की नजर

Timeline

  • May 30, 2026

    दिल्ली: कांवड़ समिति का पुनर्गठन, कपिल मिश्रा बने अध्यक्ष

  • May 30, 2026

    UP: बिजली बिल बढ़ेंगे, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ा

  • May 30, 2026

    रोहतक: जमीन विवाद में किसान की पीट-पीटकर हत्या

  • May 30, 2026

    आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट: मोबाइल शॉप की आड़ में 3 गिरफ्तार

  • May 30, 2026

    ईडी का एक्शन: रॉयल एस्टेट ग्रुप के दो प्रमोटर गिरफ्तार

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rekha

    दिल्ली: कांवड़ समिति का पुनर्गठन, कपिल मिश्रा बने अध्यक्ष

    By hinditvnews
    May 30, 2026
  • Bijli

    UP: बिजली बिल बढ़ेंगे, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ा

    By hinditvnews
    May 30, 2026
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in

    रोहतक: जमीन विवाद में किसान की पीट-पीटकर हत्या

    By hinditvnews
    May 30, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.