Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

  • Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

  • From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

  • Manipal University Jaipur Celebrates Day 1 of its Grand 13th Convocation; Over 4,100 Students Conferred Degrees Across Two-Day Ceremony

  • Varun Dhawan is the 'Sizzl'ing Face of Licious

खेलराष्ट्रीय
Home›खेल›Kohli:पाकिस्तान में विराट को लेकर क्रेज

Kohli:पाकिस्तान में विराट को लेकर क्रेज

By hinditvnews
September 13, 2023
485
0
Virat

Virat Kohli: पाकिस्तान में विराट को लेकर क्रेज, वहां फैंस के सबसे चहेते क्रिकेटर, इसकी वजह जान रह जाएंगे हैरान

एशिया कप 2023 में भारतीय टीम की जीत का सिलसिला जारी है। पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज का पहला मुकाबला धुलने के बाद टीम इंडिया ने लगातार तीन मैच जीते हैं। इनमें ग्रुप स्टेज में नेपाल के खिलाफ 10 विकेट से जीत, फिर सुपर फोर राउंड में पाकिस्तान पर 228 रन और श्रीलंका पर 41 रन की जीत शामिल हैं। हालांकि, इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ (सुपर4) मैच को छोड़कर विराट कोहली का बल्ला कुछ खास नहीं चला है। पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले में विराट ने 94 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 122 रन बनाए। इस पारी ने पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया।

पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा चलता है विराट का बल्ला
यह कोई नया नहीं है जब विराट का बल्ला खासतौर पर पाकिस्तान के खिलाफ मैच में चला हो। इससे पहले भी कई बार वह भारत के चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खूब रन बना चुके हैं। पिछले साल टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में उनकी मैच जिताऊ पारी को कौन भूल सकता है। हालांकि, इन तमाम पारियों के बावजूद विराट पाकिस्तान में काफी लोकप्रिय हैं। वह वहां के सबसे पसंदीदा क्रिकेटर में से एक हैं।

virat4

विराट की बैटिंग देखकर खुश हो जाते हैं पाकिस्तानी फैंस
पाकिस्तानी फैंस जब भी भारत के खिलाफ अपनी टीम का मैच देखने आते हैं, दिल में भले उनके पाकिस्तान की जीत को लेकर जज्बा रहता हो, लेकिन वह विराट की बैटिंग देखकर भी खुश हो जाते हैं। भले ही इससे उनकी टीम क्यों न हारी हो। पाकिस्तानी फैंस कभी भी विराट की तारीफ करने से नहीं चूकते। आखिर ऐसी क्या वजह है जो भारत का यह दिग्गज बल्लेबाज पड़ोसी मुल्क में भी इतना लोकप्रिय है। अल जजीरा ने पाकिस्तानी लोगों से इस बारे में बातचीत की और इसकी वजह जानने की कोशिश की। आइए जानते हैं…

virat 2

कराची के फैन ने क्या कहा?
कराची के रहने वाले अली कहते हैं- पाकिस्तान की टीम भले ही भारत से हार गई हो, लेकिन वह अपने पसंदीदा भारतीय क्रिकेटर की झलक पाकर भी बेहद खुश हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि पूरा पाकिस्तान विराट कोहली से प्यार करता है। इसका सीधा सा कारण है- वह राजनीति को दोस्ती के रास्ते में नहीं आने देते। वह हमारे खिलाड़ियों के साथ जिस तरह का व्यवहार करते हैं और उनके साथ जिस तरह से मिलकर बातचीत करते हैं, वह सबको दिखता है। इसलिए हमें भी उनका गर्मजोशी से स्वागत करना चाहिए।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ विराट की दोस्ती
दरअसल, जब भी भारत-पाकिस्तान का मैच होता है, विराट को पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हंसी मजाक और बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। इस बार भी ग्रुप स्टेज के दौरान वह पाकिस्तानी खिलाड़ियों से मिले थे और उनसे बातचीत की थी। इसको लेकर गौतम गंभीर नाराज भी हुए थे। उन्होंने कहा था कि दोस्ती मैदान के बाहर दिखानी चाहिए। इसको लेकर गंभीर की खूब आलोचना भी हुई थी।

बारिश से प्रभावित दो भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए श्रीलंका गए अली ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ विराट के शानदार रिकॉर्ड के बावजूद पूर्व भारतीय कप्तान को वह काफी मानते हैं। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 15 वनडे मैचों में 55.17 की औसत से 662 रन बनाए हैं। इसमें तीन शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 10 टी20 मैचों में 81.33 की औसत से 488 रन बनाए हैं। इसमें पांच अर्धशतक शामिल हैं। विराट का वनडे में सर्वश्रेष्ठ स्कोर (183 रन) भी पाकिस्तान के खिलाफ ही (2012 में) आया था।

विराट के रिकॉर्ड को देखकर विचलित नहीं होते हैं पाकिस्तानी फैंस
हालांकि, विराट के ये रिकॉर्ड्स सीमा पार उनके फैन क्लब को विचलित नहीं करते हैं। इसकी जगह ये रिकॉर्ड्स देखकर उनके पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस के दिल में उनके लिए सम्मान और बढ़ जाता है। फैंस का मानना है कि 34 साल की उम्र में विराट के अपने प्रदर्शन को बरकरार रखने की क्षमता से वह आश्चर्यचकित हैं।

एक अन्य पाकिस्तानी फैन शोएब खालिद ने सोमवार रात कोहली के मैच विनिंग शतक लगाने के बाद कहा- 34 वर्षीय इस एथलीट के लिए उनका फिटनेस स्तर क्रिकेट में बेजोड़ है। मैं क्रिकेट में उनके हर खिताब जीतने के बावजूद खेल के प्रति उनकी जागरूकता और जुनून की प्रशंसा करता हूं। वह खेल का सम्मान करते हैं, इसलिए हम भी उनका सम्मान करते हैं।

खराब दौर में विराट को पाकिस्तान से भी मिला था समर्थन
पिछले साल जब कोहली क्रिकेट में अपने खराब दौर से गुजर रहे थे, तो उन्हें पड़ोसी मुल्क से खूब समर्थन मिला था। वह भी भारत के मैच में नहीं, बल्कि पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले में। कराची में पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट मैच के दौरान एक फैन ने भारतीय स्टार के प्रति अपना समर्थन दिखाते हुए एक पोस्टर ले रखा था। इसमें लिखा था- प्रिय विराट! भले आप शतक लगाएं या नहीं, आप हमेशा मेरे हीरो रहेंगे। उस पोस्टर पर अब्दुल्ला आरिफ का नाम लिखा था।

virat 3

फैंस के चहेते हैं विराट कोहली
एशिया कप में भी भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान जब कोहली बैटिंग के लिए आए तो फैंस ने जोर-जोर से कोहली! कोहली! कोहली के नारे लगाए थे। यह नारे तब भी लगते रहे जब वह बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे। कोहली जहां भी फील्डिंग करते थे, भीड़ मधुमक्खियों के झुंड की तरह उनके साथ चलती थी। जब वह मिडविकेट बाउंड्री पर गए, तो हर उम्र के फैंस उन्हें देखने के लिए उत्सुक हो गए। फैंस ने कोहली-कोहली के नारे लगाए और उनसे हाथ मिलाने की विनती की। इतना ही नहीं कोहली ने फैंस की तरफ घूमकर उनका अभिवादन भी स्वीकारा।

भारत के चेन्नई के रहने वाले फैन जोएल अब्राहम ने कहा कि उन्हें पता है कि क्यों कोहली सीमा पार और पूरी दुनिया में इतने लोकप्रिय हैं। जोएल ने कहा- जब वह मैदान से बाहर निकलते हैं, तो वह अपनी आक्रामकता को पीछे छोड़ देते हैं और अपना असली स्वभाव दिखाते हैं, जो कि मानवीय है। यह विनम्रता और सम्मान से भरा होता है। कोहली जानते हैं कि अपने पेशेवर और व्यक्तिगत आचरण को कैसे अलग करना है। यही उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है। पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस उन्हें एक ऐसे खिलाड़ी के रूप में देखते हैं जिससे वे जुड़ सकते हैं।

पाकिस्तानी क्रिकेटर्स से विराट की दोस्ती फैंस को पसंद
पाकिस्तान के रुबाब ऐजाज ने कहा- विराट हमारे खिलाड़ियों और फैंस के प्रति सम्मानजनक हैं, जो कि ज्यादातर भारतीय क्रिकेटरों के लिए असामान्य है। यह कुछ ऐसा है जिसे सभी क्रिकेटर्स को फॉलो करना चाहिए। जब उन्होंने सोमवार को अपना शतक पूरा किया, तो घर पर मेरे सभी दोस्तों और परिवार ने उनके लिए जश्न मनाया और सभी खुश थे। एशिया कप में वह पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाई-फाइव करते, गले मिलते और मुस्कुराते देखे गए थे।

 

एशिया कप के ग्रुप स्टेज में मैच के दौरान जब बारिश के कारण खेल रुका तो कोहली पाकिस्तान ड्रेसिंग रूम के बाहर खड़े हो गए और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ मजाक किया। कोहली ने कभी भी पाकिस्तान में प्रोफेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। उन्होंने केवल जूनियर टीम के साथ उस देश का दौरा किया था। ऐसे में पाकिस्तानी फैंस के पास विराट का किसी तटस्थ स्थान पर समर्थन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। भारत ने 2008 के मुंबई हमलों के बाद पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। 2012-13 के बाद से तो दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय सीरीज भी नहीं खेली गई है। कुछ पाकिस्तानी फैंस का कहना है कि वह सार्वजनिक रूप से विराट से पाकिस्तान आने का अनुरोध करना चाहते हैं और किसी एक मैच का उपयोग इसके लिए करना चाहते हैं।

 

पाकिस्तानी फैन ने कोहली के नाम की जर्सी पहनी
पाकिस्तानी फैंस को कोहली के नाम की जर्सी पहने हुए देखना भी आम बात है। 2019 में पाकिस्तान के एक शहर लाहौर में एक मोटरसाइकिल चालक को क्रिकेट विश्व कप के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जर्सी पहने हुए देखा गया था, जिसके पीछे कोहली का नाम लिखा हुआ था। पिछले हफ्ते एशिया कप के ग्रुप स्टेज में भारत के खिलाफ पाकिस्तान क मैच से पहले, पाकिस्तान के कम आबादी वाले बलूचिस्तान प्रांत के तटीय शहर ग्वादर के सैंड आर्टिस्ट सचान बलोच ने समुद्र तट पर कोहली का चित्र बनाया था। कलाकार और उसके काम का ड्रोन फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

kohli

लूच ने इस तरह दिखाया प्यार
बलूच ने बाद में एक स्थानीय टेलीविजन चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह सिर्फ कोहली के प्रति अपना प्यार और सम्मान दिखाना चाहते थे। अली ने कहा कि वह अपने पसंदीदा क्रिकेटर को कोलंबो में खेलते हुए देखने के एहसास को कभी नहीं भूलेंगे और उम्मीद करते हैं कि उन्हें किसी और मौके के लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में फाइनल मुकाबला भी हो सकता है। इसके लिए पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ 14 सितंबर को होने वाले मुकाबले में जीत हासिल करनी होगी। इसके अलावा भारत और पाकिस्तान 14 अक्तूबर को वनडे विश्व कप में अहमदाबाद में भिड़ेंगे।

 

Share :
TagsAsia cup newscricket newsnews of cricketnews of kohlinews of virat kohli
Previous Article

आजम खान की करीबी के घर IT ...

Next Article

Teacher Recruitment 2023:ऐसे कर सकेंगे आवेदन

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Stadium
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    धर्मशाला: पहले मैच में ही दावे हवा

    October 8, 2023
    By hinditvnews
  • Cricket
    दिल्ली

    Delhi Traffic:इन रास्तों पर वाहन प्रवेश पर रोक

    October 11, 2023
    By hinditvnews
  • Cricket
    cricketउत्तर प्रदेशखेल

    PL 2025: आज इकाना में लखनऊ-मुंबई की टक्कर, रोहित-ऋषभ पर रहेंगी निगाहें, जानें पिच रिपोर्ट

    April 4, 2025
    By hinditvnews
  • Kolambo
    खेलराष्ट्रीय

    IND vs SL Weather:आज कैसा है कोलंबो का मौसम

    September 12, 2023
    By hinditvnews
  • Cricket
    cricketखेल

    WTC प्वाइंट्स टेबल: पाकिस्तान की हार से भारत को झटका, बांग्लादेश ने सीरीज में किया क्लीन स्वीप।

    May 20, 2026
    By hinditvnews
  • Dharamshala
    cricketखेलधर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    धर्मशाला: आज पंजाब-दिल्ली मुकाबला, बारिश का साया

    May 11, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Jogindra
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    HP Govt Jobs: जोगिंद्रा सहकारी बैंक सोलन में 32 पदों की भर्ती, मंजूरी मिली

  • Modi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बल्क ड्रग पार्क में देरी पर पीएम मोदी नाराज, 30 दिन में भूमि हस्तांतरण के निर्देश

  • rohit thakur
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    Himachal School News: हिमाचल प्रदेश में पांच विद्यार्थियों की संख्या वाले 700 स्कूल होंगे मर्ज

Timeline

  • October 31, 2026

    Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

  • October 31, 2026

    Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

  • October 31, 2026

    From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

  • October 31, 2026

    Manipal University Jaipur Celebrates Day 1 of its Grand 13th Convocation; Over 4,100 Students Conferred Degrees Across Two-Day Ceremony

  • October 31, 2026

    Varun Dhawan is the 'Sizzl'ing Face of Licious

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

    Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

    Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

    From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand ...

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.