Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

  • L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

  • High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

  • 19 Manipal University Jaipur Researchers Feature in Stanford–Elsevier Top 2% Scientists List; Number of MUJ Researchers Doubles Compared to Previous Year

  • योगी बोले: यूपी के 75 जिलों में साइबर थाने, हर मंडल में फॉरेंसिक लैब बनेगी

धर्मशालाहिमाचल प्रदेश
Home›धर्मशाला›धर्मशाला: पहले मैच में ही दावे हवा

धर्मशाला: पहले मैच में ही दावे हवा

By hinditvnews
October 8, 2023
478
0
Stadium

धर्मशाला: पहले मैच में ही दावे हवा, स्टेडियम में दर्शकों को नहीं मिला फ्री का पानी, 25 रुपये में बेचा गलास

आईसीसी के निर्देश थे कि मैच के दौरान हर दर्शक को तीन लीटर पानी मुफ्त मिले, लेकिन यहां ये निर्देश हवाई साबित हुए।

अफगानिस्तान और बांग्लादेश का मैच देखने आए दर्शकों को स्टेडियम में पानी मुफ्त नहीं मिला। आईसीसी के निर्देश थे कि मैच के दौरान हर दर्शक को तीन लीटर पानी मुफ्त मिले, लेकिन यहां ये निर्देश हवाई साबित हुए। ऐसे में कड़ी धूप में दर्शकों को अपनी प्यास बुझाने के लिए स्टेडियम में एक गिलास पानी 25 रुपये में खरीदना पड़ा। इस तरह से दर्शक आईसीसी के प्रति नाराज दिखे। दर्शकों का कहना था कि आईसीसी के निर्देश के अनुरूप वे अपने साथ बाहर से पानी नहीं लाए थे। उधर, एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने बताया कि स्टेडियम में पानी मुफ्त में देने की व्यवस्था की गई थी। अगर किसी को 25 रुपये में पानी का गिलास बेचा गया है तो इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

धर्मशाला में विश्वकप के पहले ही मैच में रोमांच कम नजर आया। न सड़कों पर जाम नजर आया और न ही स्टेडियम के अंदर भीड़। अगर मैच के लिए जिला मुख्यालय के साथ लगते कुछ निजी और सरकारी स्कूलों के बच्चों को न बुलाया गया होता तो स्टेडियम के स्टैंड पूरी तरह से खाली नजर आते। स्टेडियम में तीन से अधिक स्टैंडों में स्कूली बच्चों को बिठाया गया था। अन्य स्टैंडों में बहुत कम दर्शक थे। बांग्लादेश को 100 के करीब प्रशंसक मिल गए, लेकिन अफगानिस्तान की टीम को प्रशंसकों की कमी खूब खली। 20 हजार से अधिक दर्शकों की क्षमता रखने वाले स्टेडियम में बांग्लादेश-अफगानिस्तान टीम के बीच खेले मैच में 20 से 25 फीसदी दर्शक ही पहुंचे। वहीं, स्कूली बच्चों की संख्या से स्टेडियम में ऑक्यूपेंसी 40 से 50 फीसदी पहुंची। कुछ स्टैंडों पर तो इक्का-दुक्का दर्शक नजर आए। स्टेडियम का पैवेलियन स्टैंड लगभग खाली ही नजर आया।

 

आगे की कुर्सियों पर पुलिस ने बैठने नहीं दिए दर्शक
स्टेडियम में मैच के दौरान पुलिस ने दर्शकों को किसी भी स्टैंड में आगे वाली कुर्सियों पर बैठने नहीं दिया। पुलिस ने दर्शकों को आगे से पीछे बैठने को कहा। ऐसे में कई दर्शकों में रोष देखने को मिला। दर्शकों का कहना था कि वे खिलाड़ियों को आगे वाली कुर्सियों पर बैठकर नजदीक से देखना चाहते थे, मगर पुलिस ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

 

कमेंटेटर बोले, पहली बार देखी इतनी खराब आउटफील्ड

 विश्वकप के मैच शुरू होने से पहले सुखिर्यों में आई धर्मशाला स्टेडियम की खराब आउटफील्ड कमेंटेटरों की नजरों से भी नहीं बच पाई। लाइव कमेंटरी के दौरान उन्होंने यहां तक कह डाला कि धर्मशाला स्टेडियम में उन्होंने इतनी खराब आउटफील्ड पहली बार देखी है। खराब आउटफील्ड में स्लाइड करते समय खिलाड़ियों के पांव और घुटने रेत में धंस रहे हैं, जोकि उनके लिए अगले मैचों के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकती है।

मैच के दौरान कई ऐसे मौके देखने को मिले जहां पर खिलाड़ियों को मैदान के बीच लड़खड़ाते हुए देखा गया। 29.3 ओवर में बाउंडरी की तरफ आ रही गेंद को रोकने के लिए अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ी मुजीब-उर-रहमान ने स्लाइड लगाने की कोशिश की तो उनका पांव और घुटना रेत में धंस गया। मैदान से उड़ती रेत और घास भी साफ देखी गई। कमेंटेटरों ने कहा कि खराब आउटफील्ड खिलाड़ियों के लिए खतरा बन सकती है।

34.3 ओवर में अजमत ने बाउंडरी की तरफ जा रही गेंद को रोक दिया, लेकिन वह थोड़ा आगे निकल गए। इस बीच जब वह गेंद को पकड़ने के लिए वापस मुड़े तो उनका पांव ही आउटफील्ड की रेत में फंस गया, ऐसे में वह बाउंडरी को नहीं बचा पाए। कई ऐसे मौके थे, जब खिलाड़ियों को आउटफील्ड में फील्डिंग के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

Share :
Tagscricket newscricket stadium of dharamshalanews of dharamshala stadiumnews of himachal
Previous Article

भारत के आगे नतमस्तक हुआ कनाडा

Next Article

बांग्लादेश के लिए स्टेडियम हुआ भाग्यशाली

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Weather
    ऊनाशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Shimla Weather:ऊना और सोलन की रातें शिमला से भी सर्द

    December 9, 2023
    By hinditvnews
  • Vp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    दिल्ली में डटे विक्रमादित्य सिंह, प्रियंका वाड्रा और केसी वेणुगोपाल के साथ की मुलाकात

    March 4, 2024
    By hinditvnews
  • Pong
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    प्रवासी पक्षियों से गुलजार हुई पौंग झील

    November 18, 2023
    By hinditvnews
  • Cricket
    cricketखेल

    WTC प्वाइंट्स टेबल: पाकिस्तान की हार से भारत को झटका, बांग्लादेश ने सीरीज में किया क्लीन स्वीप।

    May 20, 2026
    By hinditvnews
  • Farm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान योजना के नहीं भरे जा सकेंगे फार्म

    March 20, 2024
    By hinditvnews
  • Education
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: नई शिक्षा नीति ने चिंता में डाले अभिभावक

    April 12, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Weather
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में हिमपात, 220 सड़कें बंद, 500 से अधिक ट्रांसफार्मर ठप

  • शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal:33 साल की नौकरी,छुट्टियां सिर्फ सात

  • Mukesh
    सिरमौरहिमाचल प्रदेश

    सिरमौर के लाल ग्रेनेडियर आशीष कुमार अरुणाचल में बलिदान, डिप्टी सीएम ने व्यक्त की संवेदना

Timeline

  • October 24, 2026

    India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

  • October 24, 2026

    L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

  • October 24, 2026

    High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

  • October 24, 2026

    19 Manipal University Jaipur Researchers Feature in Stanford–Elsevier Top 2% Scientists List; Number of MUJ Researchers Doubles Compared to Previous Year

  • October 24, 2026

    योगी बोले: यूपी के 75 जिलों में साइबर थाने, हर मंडल में फॉरेंसिक लैब बनेगी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

    India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

    L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share ...

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

    High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.