पंजाब: वीबी-जी राम योजना लागू, मान सरकार ने जारी की अधिसूचना

पंजाब में VB-G RAM G योजना लागू: मान सरकार ने जारी की अधिसूचना, पहले आप ने किया था विरोध
हिंदी टीवी न्यूज, चंडीगढ़। Published by: Megha Jain Updated Sat, 27 Jun 2026
केंद्र की इस स्कीम के तहत एक वित्तीय वर्ष में ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के रोजगार की गारंटी देने की व्यवस्था की गई है।
पंजाब में वीबी जी राम जी (विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन) योजना लागू हो गई है। राज्य सरकार ने स्कीम लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी है।
केंद्र सरकार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम को रद्द करके विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण अधिनियम लाई थी। संसद से ये बिल पिछले साल दिसंबर में पारित हुआ था, जिसके बाद इसे राष्ट्रपति की मंजूरी मिली थी।














