Himachal: बड़ा भंगाल दौरे पर सीएम सुक्खू, सड़क व ST दर्जे का भरोसा

बड़ा भंगाल दौरे पर सीएम सुक्खू: सड़क के लिए 10 करोड़, ST दर्जे का भरोसा; महिलाओं को 1500 रुपये
हिंदी टीवी न्यूज, बैजनाथ (कांगड़ा)। Published by: Megha Jain Updated Sun, 28 Jun 2026
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा के दुर्गम बड़ा भंगाल क्षेत्र का दौरा कर आपदा प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये मंजूर किए, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की घोषणाएं कीं। साथ ही बड़ा भंगाल को प्राकृतिक पंचायत का दर्जा दिलाने, एसटी श्रेणी के लिए प्रयास करने और स्थानीय राजमाह की ब्रांडिंग कराने का भरोसा दिया।
सड़क निर्माण में तेजी लाने के निर्देश : मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सड़क निर्माण के लिए प्रत्येक किलोमीटर की अलग-अलग निविदाएं जारी की जाएं, ताकि कार्य में तेजी लाई जा सके। उन्होंने निर्माण मशीनरी को हवाई मार्ग से पहुंचाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की और इसके लिए 10 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की।
बिजली व्यवस्था को लेकर बड़े फैसले: ग्रामीणों की मांग पर मुख्यमंत्री ने अपर और लोअर बड़ा भंगाल में एक-एक डीजल जनरेटर उपलब्ध कराने की घोषणा की। साथ ही सभी घरों में बिजली कनेक्शन और वायरिंग का सर्वे कराने तथा सौर ऊर्जा परियोजनाओं की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए।















