Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Bajaj Finance Personal Loan EMI Calculator: How Borrowers Can Estimate Monthly Loan Repayments

  • Luxury Housing Takes Centre Stage as NCR Developers Focus on Premium and Luxury Residential Supply

  • West India's First SkyWalker Orthopedic Robotic System Launched at CURIS Hospital, Ahmedabad

  • Inside VinFast's Technology Strategy for the Next Generation of Intelligent Vehicles

  • Sacred Weaves Brings Authentic Banarasi Silk Sarees to the Wedding Season

Chandigarh Newsपंजाबहरियाणा
Home›Chandigarh News›ट्यूशन से बचने के लिए हत्या: 16 वर्षीय किशोर पर वयस्क की तरह चलेगा मुकदमा

ट्यूशन से बचने के लिए हत्या: 16 वर्षीय किशोर पर वयस्क की तरह चलेगा मुकदमा

By hinditvnews
July 10, 2026
120
0
Pu High Court

ट्यूशन जाने से बचने के लिए की थी हत्या: हाईकोर्ट ने कहा-16 वर्षीय किशोर पर वयस्क की तरह चलेगा मुकदमा

हिंदी टीवी न्यूज,  चंडीगढ़ Published by: Megha Jain Updated Fri, 10 Jul 2026

पांच अगस्त 2025 को दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, ट्यूशन पढ़ाने वाली महिला ने बताया कि उनका 16 वर्षीय छात्र रोजाना दोपहर में पढ़ने आता था। उन्हें अपनी सास की चीख सुनाई दी। बाहर आकर देखा तो उनकी सास बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ी थीं और छात्र वहीं खड़ा था।

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में 16 वर्षीय किशोर पर वयस्क की तरह मुकदमा चलाने के निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखा है।

अदालत ने कहा कि उपलब्ध मनोवैज्ञानिक, सामाजिक और प्रारंभिक मूल्यांकन रिपोर्टों से स्पष्ट है कि किशोर में कथित अपराध को अंजाम देने और उसके परिणाम समझने की पर्याप्त मानसिक व शारीरिक क्षमता थी। ऐसे में उसे किशोर के बजाय वयस्क की तरह मुकदमे का सामना करना होगा।
न्यायमूर्ति जसजीत सिंह बेदी की पीठ ने कहा कि रिकॉर्ड से यह भी सामने आता है कि आरोपी ने अपने ट्यूशन अध्यापक पर ही संदेह का माहौल बनाने की कोशिश की। उसने यह कहानी गढ़ी कि अध्यापक के अपनी सास के साथ संबंध अच्छे नहीं थे और उन्होंने एक बार उन्हें थप्पड़ भी मारा था। अदालत ने इसे आरोपी की परिपक्व सोच का संकेत माना।
अदालत के आदेश में आरोपी के पिता के बयान का भी उल्लेख किया गया है। पिता के अनुसार, उनका बेटा ट्यूशन पढ़ने नहीं जाना चाहता था और शिक्षक को डराने के उद्देश्य से उसने यह वारदात की। हाईकोर्ट ने कहा कि यह पहलू भी मामले की गंभीरता को दर्शाता है।

मामला फरीदाबाद का है। 5 अगस्त 2025 को दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, ट्यूशन पढ़ाने वाली महिला ने बताया कि उनका 16 वर्षीय छात्र रोजाना दोपहर में पढ़ने आता था। उन्हें अपनी सास की चीख सुनाई दी। बाहर आकर देखा तो उनकी सास बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ी थीं और छात्र वहीं खड़ा था। बाद में घायल महिला की मौत हो गई। घटना के समय आरोपी की उम्र लगभग 16 वर्ष 4 माह थी। किशोर न्याय बोर्ड ने उसे किशोर मानते हुए उसी के अनुरूप मुकदमा चलाने का आदेश दिया था।

मृतका की बहू ने बोर्ड के आदेश को सत्र अदालत में चुनौती दी। सत्र अदालत ने बोर्ड का फैसला रद्द करते हुए कहा था कि उस पर वयस्क की तरह मुकदमा चलना चाहिए। इसी आदेश के खिलाफ आरोपी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

हाईकोर्ट ने कहा कि मनोचिकित्सक की रिपोर्ट में आरोपी को औसत से अधिक बुद्धिमान छात्र बताया गया है। प्रारंभिक मूल्यांकन में यह भी सामने आया कि उसके भविष्य को लेकर स्पष्ट लक्ष्य थे। इसलिए सत्र अदालत का आदेश सही है और उसमें हस्तक्षेप का कोई आधार नहीं बनता।

Share :
Tagschandigarh newshindi newsMurder committed to avoid going to tuition High Court rules 16 year old to be tried as an adult
Previous Article

देहरादून: केसी वेणुगोपाल बोले- उत्तराखंड कांग्रेस में ...

Next Article

Aukera Raises Rs. 90 Cr (Over USD ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Train
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal: धर्मपुर-शिमला ट्रेन सेवा फिर शुरू, पर्यटकों को राहत

    September 4, 2026
    By hinditvnews
  • Varunavrat
    उत्तराखण्ड

    Uttarkashi: पल-पल सताता डर…वरुणावत में भूस्खलन

    September 4, 2024
    By hinditvnews
  • Cbi
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Bribery Case: ईपीएफओ क्षेत्रीय आयुक्त ने असेसमेंट रिपोर्ट खारिज कर जारी किया था नोटिस

    November 28, 2024
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: करुणामूलक रोजगार मामलों को दूसरा मौका, जानें अंतिम तिथि

    July 8, 2026
    By hinditvnews
  • Rohit
    Horoscopemanalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Guest Teacher Policy: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बोले- गेस्ट टीचर रखना अस्थायी व्यवस्था

    December 17, 2024
    By hinditvnews
  • Igmc
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    TB Patients In HP: शोध में हुआ खुलासा, हिमाचल में 25 से 55 साल के लोग टीबी की चपेट में

    November 6, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Rana
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP politics: बागियों पर सीएम सुक्खू के बयान से गरमाई सियासत

  • Rape
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kullu: शिक्षक पर छात्रा से अश्लील हरकत का आरोप, पॉक्सो में केस दर्ज

  • Dead body
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Chamba:30 दिन बाद चंबा पहुंचा पृथ्वी का पार्थिव शरीर

Timeline

  • November 25, 2026

    Bajaj Finance Personal Loan EMI Calculator: How Borrowers Can Estimate Monthly Loan Repayments

  • November 25, 2026

    Luxury Housing Takes Centre Stage as NCR Developers Focus on Premium and Luxury Residential Supply

  • November 25, 2026

    West India's First SkyWalker Orthopedic Robotic System Launched at CURIS Hospital, Ahmedabad

  • November 25, 2026

    Inside VinFast's Technology Strategy for the Next Generation of Intelligent Vehicles

  • November 25, 2026

    Sacred Weaves Brings Authentic Banarasi Silk Sarees to the Wedding Season

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bajaj Finance Personal Loan EMI Calculator: How Borrowers Can Estimate Monthly Loan Repayments

    Bajaj Finance Personal Loan EMI Calculator: How Borrowers Can Estimate Monthly Loan Repayments

    By hinditvnews
    November 25, 2026
  • Luxury Housing Takes Centre Stage as NCR Developers Focus on Premium and Luxury Residential Supply

    Luxury Housing Takes Centre Stage as NCR Developers Focus on Premium and Luxury Residential Supply

    By hinditvnews
    November 25, 2026
  • West India's First SkyWalker Orthopedic Robotic System Launched at CURIS Hospital, Ahmedabad

    West India's First SkyWalker Orthopedic Robotic System Launched at CURIS Hospital, Ahmedabad

    By hinditvnews
    November 25, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.