Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • गांव रोड़ी: रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 15 लोगों पर हमला करने का आरोप

  • उत्तराखंड: 810 नए बूथों पर भाजपा की मजबूत टीम, SIR के बाद बढ़े मतदान केंद्र

  • देहरादून: तेज रफ्तार कार की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत

  • हिमाचल: विधानसभा परिसर में सत्ता-विपक्ष का तख्तियों के साथ प्रदर्शन

  • हिमाचल: पेंशनरों के बकाया भुगतान पर सरकार का संशोधित आदेश जारी

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: करुणामूलक रोजगार मामलों को दूसरा मौका, जानें अंतिम तिथि

Himachal: करुणामूलक रोजगार मामलों को दूसरा मौका, जानें अंतिम तिथि

By hinditvnews
July 8, 2026
63
0
Hp

हिमाचल: करुणामूलक रोजगार के बंद मामलों को मिला दूसरा मौका, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Wed, 08 Jul 2026

वित्त विभाग ने एकमुश्त विशेष छूट के तहत उन मामलों की दोबारा समीक्षा करने का फैसला लिया है, जिन्हें पहले केवल गैर-निर्धनता के आधार पर खारिज कर दिया गया था।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने करुणामूलक रोजगार की उम्मीद लगाए बैठे सैकड़ों परिवारों को बड़ी राहत दी है। वित्त विभाग ने एकमुश्त विशेष छूट के तहत उन मामलों की दोबारा समीक्षा करने का फैसला लिया है, जिन्हें पहले केवल गैर-निर्धनता के आधार पर खारिज कर दिया गया था। वित्त विभाग से जारी कार्यालय ज्ञापन के बाद उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी उपनिदेशकों और सरकारी महाविद्यालयों को निर्देश जारी कर पात्र आश्रितों से नए आवेदन मांगे हैं। पात्र अभ्यर्थियों को 31 दिसंबर 2026 तक संबंधित विभागाध्यक्ष के समक्ष आवेदन प्रस्तुत करना होगा।

ऐसे मामलों में परिवार की आर्थिक स्थिति का पुनर्मूल्यांकन वर्तमान परिस्थितियों के आधार पर किया जाएगा। यदि आश्रित आज भी आर्थिक संकट में पाया जाता है तो उसे करुणामूलक नियुक्ति के लिए पात्र माना जा सकेगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह राहत केवल उन मामलों के लिए होगी, जिन्हें पहले सिर्फ आर्थिक रूप से निर्धन न पाए जाने के कारण अस्वीकार किया गया था। जिन मामलों को किसी अन्य कारण से खारिज किया गया था, उन्हें दोबारा नहीं खोला जाएगा। वित्त विभाग ने पुनर्विचार के लिए छह माह की समय-सीमा तय की है। विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि आवेदन प्राप्त होने के एक माह के भीतर मामलों का निपटारा करें और पात्र पाए जाने पर नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।

करुणामूलक नियुक्तियां प्रत्यक्ष भर्ती कोटे में उपलब्ध पदों पर की जाएंगी। सभी पात्र मामलों में विभागीय स्तर पर जांच और पात्रता सुनिश्चित करने के बाद अंतिम नियुक्ति से पूर्व मुख्यमंत्री की स्वीकृति प्राप्त करनी होगी। इसके बाद ही औपचारिक नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। उच्च शिक्षा निदेशक ने सभी उपनिदेशकों, सरकारी महाविद्यालयों के प्राचार्यों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे ऐसे सभी लंबित एवं पूर्व में अस्वीकृत मामलों की जानकारी पात्र आश्रितों तक पहुंचाएं और प्राथमिकता के आधार पर प्रक्रिया पूरी करें।

करुणामूलक आधार पर 121 युवाओं को मिली नौकरी

वहीं  प्रदेश सरकार ने करुणामूलक आधार पर लंबे समय से रोजगार का इंतजार कर रहे आश्रितों को बड़ी राहत देते हुए भर्ती निदेशालय के तहत राज्य संवर्ग में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के पदों पर जॉब ट्रेनी नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से मंगलवार को जारी कार्यालय आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों से चयनित अभ्यर्थियों को यह नियुक्तियां प्रदान की गई हैं। आदेश में कहा गया है कि प्रशासनिक विभागों की सिफारिशों, वित्त विभाग और कार्मिक विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप पात्र अभ्यर्थियों को करुणामूलक आधार पर नियुक्ति दी गई है। सूची में शिमला, कांगड़ा, कुल्लू, चंबा, सोलन, सिरमौर, ऊना और मंडी सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। भर्ती निदेशालय की ओर से जारी आदेशों के तहत चयनित युवाओं को राज्य संवर्ग के तहत जॉब ट्रेनी–जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के रूप में नियुक्त किया जाएगा। करुणामूलक नियुक्तियों के लंबित मामलों को लेकर लंबे समय से परिवारों में असंतोष रहा है।

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आज, कंप्यूटर शिक्षकों, टैबलेट वितरण और भर्ती पर होगी चर्चा

 प्रदेश के शिक्षा विभाग से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बुधवार को सचिवालय में होने वाली समीक्षा बैठक में मंथन होगा। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शिक्षा सचिव, उच्च शिक्षा निदेशक, स्कूल शिक्षा निदेशक सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। बैठक में एसएमसी और कंप्यूटर शिक्षकों की स्थिति, पीजीटी व डीपीई के भर्ती एवं पदोन्नति नियम, विद्यार्थियों को टैबलेट वितरण, पाठ्यक्रम संशोधन, लंबित अदालती मामलों और विभागीय घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा विज्ञान और वाणिज्य संकायों के युक्तिकरण, सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों, केंद्रीय विद्यालयों के संचालन तथा विभिन्न श्रेणियों के शिक्षकों और सहायक प्रोफेसरों की भर्ती की स्थिति पर भी चर्चा होगी। आउटसोर्स कंप्यूटर शिक्षकों की मांगों और उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन का मुद्दा भी बैठक के एजेंडे में शामिल है।

 

Share :
Tagshimachal pradeshHimachal: Closed compassionate appointment cases get a second chance; check the application deadlinehindi newsshimla news
Previous Article

Shimla News: चमियाना अस्पताल का AIMSS ऐप ...

Next Article

HPSSC Recruitment: रद्द भर्तियों की फीस लौटाएगी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Kcc
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में 8 साल बाद भी नहीं भरे 216 पद

    March 7, 2025
    By hinditvnews
  • Bijli
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बिजली पर नया सेस, 10 श्रेणियों पर ₹1 प्रति यूनिट अतिरिक्त शुल्क

    May 15, 2026
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    आरडीजी पर हिमाचल विधानसभा का विशेष सत्र 17 को, राज्यपाल को प्रस्ताव भेजा

    February 5, 2026
    By hinditvnews
  • Sanjauli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: संजौली में अवैध निर्माण के खिलाफ लोगों ने किया जोरदार प्रदर्शन

    September 5, 2024
    By hinditvnews
  • Images
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Hamirpur (Himachal) News: कोट और मटाहणी स्कूल की छात्राओं को समझाया तनाव प्रबंधन

    September 20, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 6 दिन बारिश, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    August 7, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Rafting
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kullu News: कुल्लू में ब्यास की लहरों पर रिवर राफ्टिंग का रोमांच

  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: नकल के आरोप में 18 यूजी छात्रों के पेपर रद्द

  • Aag
    किन्नौरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal:किन्नौर के जंगलों में आग ने मचाया तांडव

Timeline

  • August 22, 2026

    गांव रोड़ी: रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 15 लोगों पर हमला करने का आरोप

  • August 22, 2026

    उत्तराखंड: 810 नए बूथों पर भाजपा की मजबूत टीम, SIR के बाद बढ़े मतदान केंद्र

  • August 22, 2026

    देहरादून: तेज रफ्तार कार की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत

  • August 22, 2026

    हिमाचल: विधानसभा परिसर में सत्ता-विपक्ष का तख्तियों के साथ प्रदर्शन

  • August 22, 2026

    हिमाचल: पेंशनरों के बकाया भुगतान पर सरकार का संशोधित आदेश जारी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in

    गांव रोड़ी: रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 15 लोगों पर हमला करने का आरोप

    By hinditvnews
    August 22, 2026
  • Bjp

    उत्तराखंड: 810 नए बूथों पर भाजपा की मजबूत टीम, SIR के बाद बढ़े मतदान केंद्र

    By hinditvnews
    August 22, 2026
  • Accident

    देहरादून: तेज रफ्तार कार की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत

    By hinditvnews
    August 22, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.