HPSSC Recruitment: रद्द भर्तियों की फीस लौटाएगी सरकार, 4.27 करोड़ होंगे रिफंड

HPSSC Recruitment: रद्द भर्तियों के आवेदन शुल्क के 4.27 करोड़ अभ्यर्थियों को लौटाएगी सरकार, जानें विस्तार से
हिंदी टीवी न्यूज, हमीरपुर (हि. प्र.)। Published by: Megha Jain Updated Wed, 08 Jul 2026
हिमाचल सरकार ने पूर्व कर्मचारी चयन आयोग की वर्ष 2022 की 80 पोस्ट कोड भर्तियां रद्द होने के बाद 3,41,742 अभ्यर्थियों को 4.27 करोड़ रुपये आवेदन शुल्क लौटाने का फैसला लिया है। 1,423 पदों के पुराने विज्ञापन निरस्त कर दिए गए हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि शुल्क वापसी से ज्यादा जरूरी नई भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करना है।















