उत्तराखंड: जिला सहकारी विकास संघों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध

Uttarakhand News: प्रदेश के सभी नौ जिला सहकारी विकास संघों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित
हिंदी टीवी न्यूज, देहरादून । Published by: Megha Jain Updated Wed, 15 Jul 2026
उत्तराखंड के सभी नौ जिला सहकारी विकास संघों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने निर्विरोध जीत दर्ज की है। पहली बार इन चुनावों में 33 फीसदी महिला आरक्षण लागू किया गया, जिससे महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ी है।
उत्तराखंड के सभी नौ जिला सहकारी विकास संघों (डीसीडीएफ) में भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। इन चुनावों में पहली बार 33 फीसदी महिला आरक्षण लागू किया गया था। इसका सकारात्मक प्रभाव दिखा, जहां तीन जिला सहकारी विकास संघों में महिला अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुईं। सहकारिता विभाग ने इसे महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया है।















