Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Best-Selling Used Hatchbacks in India in 2026: Why These Five Still Lead the Market

  • Big Bang Boom Solutions Announces Ambitious Plan to Build a Sovereign Quantum Radar at IEEE MILCOM 2026

  • The Foundery Opens Cohort 2: The Search for India's Next Generation of Entrepreneurs Begins

  • LIBA's PGDM Sees Rising Interest from Children of Gulf-Based Indians

  • Asia's No. 1 Business School Uses AI to Sharpen Judgement in Leaders

शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: बेटे ने की पिता की हत्या, मां समेत दोनों गिरफ्तार

Himachal: बेटे ने की पिता की हत्या, मां समेत दोनों गिरफ्तार

By hinditvnews
July 17, 2026
76
0
Murder

Himachal Crime : बेटे ने पीट-पीटकर की पिता की हत्या; मां ने खून साफ कर मिटाए सबूत, दोनों गिरफ्तार

हिंदी टीवी न्यूज, जाहू (हमीरपुर)। Published by: Megha Jain Updated Fri, 17 Jul 2026

हमीरपुर जिले के बड़ैहर गांव में शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान कथित तौर पर बेटे ने अपने 65 वर्षीय पिता रत्न चंद की पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बिलासपुर से पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच जारी है।

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के बडैहर गांव में बैंक से ऋण लेने के लिए जमीन गिरवी रखने की अनुमति नहीं देने पर बेटे ने 65 वर्षीय पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद मां ने भी बेटे का साथ देते हुए खून के निशान साफ कर हत्या को हादसा साबित करने की कोशिश की। पुलिस ने हत्या के आरोप में बेटे विजय कुमार और साक्ष्य मिटाने के आरोप में उसकी मां सोमा देवी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार बुधवार रात करीब 11:15 बजे रत्न चंद और उनके बेटे विजय कुमार के बीच जमीन पर ऋण लेने को लेकर विवाद हो गया। आरोपी विजय बिजली बोर्ड में टौणीदेवी स्थित कार्यालय में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत है। वह लंबे समय से कारोबार शुरू करने के लिए बैंक ऋण लेना चाहता था। इसके लिए पिता से जमीन के दस्तावेज और सहमति मांग रहा था। पिता के इन्कार के बाद दोनों में कहासुनी शुरू हुई। आरोप है कि विजय ने गुस्से में आकर पिता के चेहरे, नाक और मुंह पर मुक्कों से कई वार किए। गंभीर चोट लगने से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो मां-बेटे ने उन्हें बताया कि रत्न चंद बरामदे में गिरकर घायल हुए हैं। पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों ने खून के निशान साफ कर दिए थे। वीरवार सुबह बिलासपुर से पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। जांच में यह भी सामने आया कि रत्न चंद अपनी पत्नी, बेटे और बहू से अलग रहते थे। आशंका है कि वारदात के समय पिता और पुत्र दोनों ने शराब का सेवन किया था।

हत्या के आरोप में बेटे को गिरफ्तार किया है। साक्ष्य मिटाने के आरोप में मृतक की पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। दोनों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। – बलबीर सिंह, एसपी, हमीरपुर

घरेलू विवाद में पहले भी जा चुकी हैं जानें
हमीरपुर जिले में घरेलू विवाद के चलते जान जाने की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। 28 अप्रैल 2026 को लझयाणी में पिता-पुत्र के विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची रतनी देवी की धक्का लगने से मौत हो गई थी। 17 सितंबर 2025 को थाना भोरंज के बैलग गांव में नौकरी को लेकर हुए विवाद में 22 वर्षीय बेटे ने अपनी मां के सिर पर इस्त्री से वार कर उसकी हत्या कर दी थी।

 

Share :
Tagshamirpur bhoranj son arrested for father murder badehar villagehimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

Himachal: धर्मपुर मानसिक अस्पताल से भागा युवक, ...

Next Article

Himachal: कजाकिस्तान पहुंचे आईटीआई प्रशिक्षुओं से बोले ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • pushkar singh dhami
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: सीएम धामी ने चारधाम यात्रा की वर्चुअल समीक्षा की

    September 15, 2026
    By hinditvnews
  • Rape
    हरियाणा

    सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

    September 15, 2026
    By hinditvnews
  • Pregnency
    पंजाब

    Punjab: गांव में चादरें बेच रही थी गर्भवती, ज्यादा वजन के कारण शुरू हुआ दर्द

    November 25, 2024
    By hinditvnews
  • Panchayat1
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    सोलन: बुआसनी पंचायत में प्रधान पद के लिए नहीं मिला योग्य उम्मीदवार।

    May 20, 2026
    By hinditvnews
  • Cbi
    Chandigarh Newsपंजाबहरियाणा

    IDFC बैंक घोटाला: 590 करोड़ मामले में सीबीआई की छापेमारी, चंडीगढ़-पंचकूला में कार्रवाई

    May 15, 2026
    By hinditvnews
  • Dharamshala
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Assembly Winter Session: हिमाचल विधानसभा शीत सत्र के लिए 316 प्रश्न मिले

    December 17, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला वायु गुणवत्ता सूचकांक: 12 साल में 48% बढ़ा एक्यूआई

  • Weather update
    शिमलासिरमौरसोलनस्वास्थ्यहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    अब बारिश के साथ तूफान भी बनेगा आफत; अलर्ट जारी

  • Dawai
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal: राज्य में बनी 57 समेत 196 दवाओं के सैंपल फेल

Timeline

  • October 15, 2026

    Best-Selling Used Hatchbacks in India in 2026: Why These Five Still Lead the Market

  • October 15, 2026

    Big Bang Boom Solutions Announces Ambitious Plan to Build a Sovereign Quantum Radar at IEEE MILCOM 2026

  • October 15, 2026

    The Foundery Opens Cohort 2: The Search for India's Next Generation of Entrepreneurs Begins

  • October 15, 2026

    LIBA's PGDM Sees Rising Interest from Children of Gulf-Based Indians

  • October 15, 2026

    Asia's No. 1 Business School Uses AI to Sharpen Judgement in Leaders

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Best Selling Used Hatchbacks in India in 2026: Why These Five Still Lead the Market

    Best-Selling Used Hatchbacks in India in 2026: Why These Five Still Lead the Market

    By hinditvnews
    October 15, 2026
  • Big Bang Boom Solutions Announces Ambitious Plan to Build a Sovereign Quantum Radar at IEEE MILCOM

    Big Bang Boom Solutions Announces Ambitious Plan to Build a Sovereign Quantum Radar at IEEE ...

    By hinditvnews
    October 15, 2026
  • The Foundery Opens Cohort 2: The Search for India's Next Generation of Entrepreneurs Begins

    The Foundery Opens Cohort 2: The Search for India's Next Generation of Entrepreneurs Begins

    By hinditvnews
    October 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.