Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • CJP Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, पथराव और पानी की बोतल फेंकी

  • Uttarakhand: बारिश-जलभराव से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित

  • Badrinath Temple: चढ़ावा हेराफेरी के आरोपियों की संपत्ति खंगालेगी पुलिस

  • Himachal: मानसून असर, कालका-शिमला ट्रैक पर 5 अगस्त तक दो ट्रेनें बंद

  • हिमाचल HC: 2010 बैच अनुबंध लेक्चररों के नियमितीकरण पर रोक

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›शिमला: छात्र आंदोलन के समर्थन में आज कैंडल मार्च, CM सुक्खू होंगे शामिल

शिमला: छात्र आंदोलन के समर्थन में आज कैंडल मार्च, CM सुक्खू होंगे शामिल

By hinditvnews
July 25, 2026
3
0
Cmsukhu Ll

Himachal: छात्र आंदोलन के समर्थन में शिमला में आज होगा कैंडल मार्च, मुख्यमंत्री सुक्खू होंगे शामिल

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Sat, 25 Jul 2026

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शाम 6:00 बजे इस कैंडल मार्च में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आम जनता से इस मार्च में शामिल होकर विद्यार्थियों के प्रति एकजुटता प्रकट करने की अपील की है।

दिल्ली के जंतर-मंतर में विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत कॉकरोच जनता पार्टी व विद्यार्थियों के समर्थन में शनिवार शाम राजधानी शिमला में कैंडल मार्च निकाला जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शाम 6:00 बजे इस कैंडल मार्च में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आम जनता से इस मार्च में शामिल होकर विद्यार्थियों के प्रति एकजुटता प्रकट करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की आवाज को लोकतांत्रिक तरीके से उठाने के उनके अधिकार का सम्मान किया जाना चाहिए और उनकी चिंताओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। कैंडल मार्च के माध्यम से जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन के प्रति समर्थन व्यक्त किया जाएगा। कैंडल मार्च इंदिरा गांधी खेल परिषद से शुरू होकर स्कैंडल प्वाइंट होते हुए रिज मैदान पर समाप्त होगा। इस दौरान पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले बच्चों को भी श्रद्धांजलि दी जाएगी। उधर, कांग्रेस जिलों में भी मामले पर प्रदर्शन कर रही है।

लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस मंडल पांवटा ने निकाली रैली
प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस मंडल पांवटा साहिब शनिवार को विरोध प्रदर्शन व रैली निकाली। मौसम खेल खराब होने के बावजूद रैली में कांग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग शामिल हुए। पांवटा साहिब कांग्रेस मंडल अध्यक्ष हरप्रीत सिंह रत्न ने बताया कि आक्रोश रैली शनिवार को लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाउस, पांवटा साहिब से शुरू हुई।इसके बाद रैली शहर के मुख्य बाजार से होकर लघु सचिवालय तक पहुंची। रैली में कार्यकर्ताओ ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आरोप है कि नीट पेपर लीक जैसे मामलों से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। साथ ही प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की भी पार्टी ने कड़ी निंदा की है।

जोगिंद्रनगर में कांग्रेस ने हाईवे पर किया प्रदर्शन
दिल्ली में नीट परीक्षा को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को जोगिंद्रनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस के बैनर तले आयोजित विरोध-प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं, पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापार मंडल के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से शुरू हुए प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जीवन ठाकुर ने कहा कि नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज दबाने के लिए दिल्ली में बल प्रयोग किया गया, जिसे कांग्रेस स्वीकार नहीं करेगी। जिला कांग्रेस कमेटी की सचिव शुचिका प्रधान ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को हिरासत में लिए जाने की आलोचना की। वहीं ब्लॉक कांग्रेस और अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान रैली मुख्य बाजार, पठानकोट चौक और लक्ष्मी बाजार से होकर गुजरी। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित रखा और वाहनों की आवाजाही जल्द सामान्य करा दी।

 

Share :
TagsCandlelight march in support of the student movement in Shimla today; CM Sukhu; rallieshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल: एक अफसर-एक सरकारी गाड़ी नीति की ...

Next Article

हिमाचल HC: 2010 बैच अनुबंध लेक्चररों के ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Trump
    पंजाब

    US Deport: अमेरिका ने अवैध प्रवासियों को निकाला, कनाडा में अस्थायी निवास परमिट

    February 7, 2025
    By hinditvnews
  • PGI
    Chandigarh Newsपंजाब

    पीजीआई का विश्व रिकॉर्ड: एक दिन में 4 रोबोटिक सर्जरी

    January 2, 2026
    By hinditvnews
  • Manrega
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTऊनाकांगड़ाकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मनरेगा मजदूरों की हाजिरी चेहरा स्कैन से लगेगी

    January 15, 2025
    By hinditvnews
  • Bike
    Chandigarh Newsपंजाब

    चंडीगढ़: लैंड पूलिंग नीति के विरोध में किसानों की बाइक रैली

    July 13, 2026
    By hinditvnews
  • Yamunotri
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

    April 3, 2025
    By hinditvnews
  • Mlafund
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विधायक विकास निधि: सरकार ने प्रदेश के 10 जिलों को जारी किए 34.29 करोड़ रुपये

    January 29, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Cm Sukhu News
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बिजली बोर्ड पेंशनरों को एरियर जारी, PWD और जलशक्ति विभाग में बिलों का भुगतान जल्द

  • Chitta
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: भाजपा विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के रिश्तेदार समेत दो लोगों से चिट्टा बरामद

  • Mandi
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    दुष्कर्म के बाद महिला की गला घोंटकर की थी हत्या

Timeline

  • July 25, 2026

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, पथराव और पानी की बोतल फेंकी

  • July 25, 2026

    Uttarakhand: बारिश-जलभराव से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित

  • July 25, 2026

    Badrinath Temple: चढ़ावा हेराफेरी के आरोपियों की संपत्ति खंगालेगी पुलिस

  • July 25, 2026

    Himachal: मानसून असर, कालका-शिमला ट्रैक पर 5 अगस्त तक दो ट्रेनें बंद

  • July 25, 2026

    हिमाचल HC: 2010 बैच अनुबंध लेक्चररों के नियमितीकरण पर रोक

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Wrestlers Protest Against Wfi President At Jantar Mantar, New Delhi, Delhi, India 15 May 2023

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, पथराव और पानी की बोतल फेंकी

    By hinditvnews
    July 25, 2026
  • Kalka Train

    Uttarakhand: बारिश-जलभराव से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित

    By hinditvnews
    July 25, 2026
  • Badrinath

    Badrinath Temple: चढ़ावा हेराफेरी के आरोपियों की संपत्ति खंगालेगी पुलिस

    By hinditvnews
    July 25, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.