Chandigarh: वारिस पंजाब दे’ का चंडीगढ़ कूच आज, अमृतपाल की रिहाई की मांग

‘वारिस पंजाब दे’ का चंडीगढ़ कूच आज: सांसद अमृतपाल की रिहाई की मांग, घर से निकलने से पहले रूट देख लें
हिंदी टीवी न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़। Published by: Megha Jain Updated Wed, 29 Jul 2026
कूच को देखते हुए मोहाली बॉर्डर (बुड़ैल जेल के पीछे) से सेक्टर-50/51 चौक और वहां से सेक्टर-44/45 लाइट प्वाइंट तक सरोवर पथ पर वाहनों की आवाजाही आंशिक रूप से डायवर्ट और प्रतिबंधित रहेगी।
पंजाब के सांसद अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर आज वारिस पंजाब दे के नेता चंडीगढ़ कूच करेंगे।
वारिस पंजाब दे के नेता मनप्रीत सिंह अयाली ने अमृतपाल सिंह और अन्य बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर आज के प्रस्तावित चंडीगढ़ कूच में युवाओं और आम लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।















