Uttarakhand: खड़गे के दौरे से पहले छह सीटों पर परिवर्तन संकल्प यात्रा

Uttarakhand: खरगे के दौरे से पहले छह विस में होगी परिवर्तन संकल्प यात्रा, आठ अगस्त को हल्द्वानी में रैली
हिंदी टीवी न्यूज, देहरादून। Published by: Megha Jain Updated Thu, 30 Jul 2026
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की आठ अगस्त को हल्द्वानी में रैली तय है, लेकिन इससे पहले छह विधानसभाओं में परिवर्तन संकल्प यात्रा होगी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के उत्तराखंड दौरे से पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी देहरादून जिले के छह विधानसभाओं में परिवर्तन संकल्प यात्रा से सियासी माहौल गरमाएगी। पार्टी ने दूसरे चरण में विकासनगर, सहसपुर, कैंट, धर्मपुर, मसूरी व राजपुर विधानसभाओं में कार्यक्रम की तिथि तय कर दी है।














