Uttarakhand: हल्द्वानी रैली में भाजपा पर बरसेंगे खरगे

Uttarakhand: खरगे देंगे चुनावी मुद्दों को धार, भाजपा पर करेंगे सियासी वार, आठ अगस्त को हल्द्वानी में रैली
हिंदी टीवी न्यूज, देहरादून । Published by: Megha Jain Updated Thu, 06 Aug 2026
राहुल गांधी के देहरादून में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के बाद अब राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी रैली से चुनावी शंखनाद होगा। आने वाले समय में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व अन्य शीर्ष नेताओं के उत्तराखंड में कार्यक्रम होंगे।
ढाई साल बाद उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे चुनावी मुद्दों को धार देने के साथ ही भाजपा पर सियासी वार करेंगे। आठ अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कार्यकर्ताओं की रैली से कुमाऊं मंडल की 29 विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी माहौल गरमाएंगे।















