Dehradun: युवा विद्यार्थी मंथन में बोले धामी, संकल्प लेकर आगे बढ़ें युवा

सीएम सर की क्लास: युवा विद्यार्थी मंथन में बोले धामी; जिम्मेदारियां मिलेंगी, युवा संकल्प लेकर आगे बढ़ें
हिंदी टीवी न्यूज, देहरादून। Published by: Megha Jain Updated Mon, 10 Aug 2026
Dehradun News: देहरादून के मुख्य सेवक सदन में आज मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में सीएम धामी ने विद्यार्थियों से संवाद किया।
देहरादून में आज सीएम धामी ने आज मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में विद्यार्थियों से बात की। इस दौरान ढाई लाख से अधिक युवा वर्चुअल माध्यम से संवाद से जुड़े हैं।
युवाओं ने पूछे ये सवाल
युवा- हमारे मोहल्ले में शराब की दुकान है। ऐसे में नशा कैसे रुकेगा? नशा की लत लग रही है ड्रग्स माफिया है। स्कूल के आसपास भी नशा बिकता है। इस पर रोक लगनी चाहिए।
जवाब: हमें युवाओं को स्किल सीखना चाहिए। तभी नशे से दूर रह पाएंगे।
युवा- दिव्या सीएनआई गर्ल्स इंटर कॉलेज, ड्रग्स की दुकानें बंद होनी चाहिए।
युवा- साहिना , सूर्य अस्त पहाड़ी मस्त, पहाड़ में शराब में शादी समारोह में परोसी जाती है। पहाड़ में शराब बिल्कुल बंद होनी चाहिए। पर्यटक उत्तराखंड आते हैं।















