Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • VinFast India Named 'EV Manufacturer of the Year' at HT Auto Leaderboard Awards 2026

  • Crompton Simplifies Household Water Management with INTELLISENSE SmartPro

  • Hyderabad Real Estate Developer Ajitesh Korupolu Wins Growth Leader of the Year Award

  • Quick India Movement Returns to Instamart, Bigger on Assortment and Deals

  • Boxeopath's Fury Brings Professional Boxing Action to IRIS Broadway, Gurugram

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: दवा के लिए भांग उगाने का लाइसेंस अब ₹1 लाख प्रति बीघा

हिमाचल: दवा के लिए भांग उगाने का लाइसेंस अब ₹1 लाख प्रति बीघा

By hinditvnews
August 25, 2026
48
0
Bhang

हिमाचल प्रदेश: अब प्रति बीघा एक लाख में मिलेगा दवा के लिए भांग उगाने का लाइसेंस, सरकार ने किया संशोधन

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Tue, 25 Aug 2026

राज्य सरकार ने भांग की नियंत्रित खेती और उससे जुड़े उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए लाइसेंस शुल्क में कटौती कर दी है।

हिमाचल प्रदेश में औषधीय एवं वैज्ञानिक उपयोग के लिए भांग की खेती का रास्ता अब और आसान हो गया है। राज्य सरकार ने भांग की नियंत्रित खेती और उससे जुड़े उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए लाइसेंस शुल्क में कटौती कर दी है। सरकार ने खेती के लिए लाइसेंस शुल्क को तीन लाख रुपये प्रति बीघा से घटाकर एक लाख रुपये प्रति बीघा कर दिया है, जबकि प्रसंस्करण और विनिर्माण इकाइयों के लिए वार्षिक लाइसेंस शुल्क दो करोड़ से घटाकर एक करोड़ रुपये कर दिया गया है। राज्य कर एवं आबकारी विभाग की ओर से अधिसूचित दूसरे संशोधन नियम 2026 के तहत यह फैसला लिया गया है।

ने निवेशकों और किसानों को आकर्षित करने के लिए शुल्क ढांचे में व्यापक बदलाव किए
माना जा रहा है कि पहले निर्धारित ऊंची फीस के कारण कोई भी इच्छुक किसान या उद्योगपति आवेदन के लिए आगे नहीं आया था ऐसे में सरकार ने निवेशकों और किसानों को आकर्षित करने के लिए शुल्क ढांचे में व्यापक बदलाव किए हैं। सरकार की इस पहल के साथ हिमाचल प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जहां नियंत्रित और कानूनी ढांचे के तहत बड़े स्तर पर औषधीय उपयोग के लिए भांग की खेती की जाएगी। राज्य सरकार का मानना है कि इससे औषधीय उत्पादों, कॉस्मेटिक्स, टेक्सटाइल, अनुसंधान और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में नए अवसर पैदा होंगे। संशोधित नियमों के तहत अब भांग की व्यावसायिक खेती के लिए न्यूनतम पांच बीघा का एकीकृत क्षेत्र होना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही किसान को लाइसेंस लेने से पहले किसी अधिकृत निर्माता या कंपनी के साथ बाय-बैक एग्रीमेंट करना होगा। यानी उत्पादित फसल को खरीदने की जिम्मेदारी पहले से तय होगी। इससे किसानों को बाजार की अनिश्चितता का सामना नहीं करना पड़ेगा और फसल बिक्री की गारंटी मिलेगी।

भांग की खेती के लिए उपयोग किए जाने वाले बीजों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी
सरकार ने केवल शुल्क में राहत ही नहीं दी है, बल्कि पूरी व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए नए नियम भी लागू किए हैं। अब कृषि विभाग के कृषि विकास अधिकारी (एडीओ) या उससे ऊपर के अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे, जो खेती की निगरानी करेंगे। भांग की खेती के लिए उपयोग किए जाने वाले बीजों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी। बीज आपूर्तिकर्ताओं को प्रयोगशाला से जारी गुणवत्ता प्रमाणपत्र देना अनिवार्य होगा। खेती शुरू करने से कम से कम 21 दिन पहले किसानों को बीजों और अन्य दस्तावेजों की जानकारी नोडल अधिकारी को देनी होगी। नए शुल्क ढांचे के तहत अधिकृत बीज आपूर्तिकर्ता को 25 हजार रुपये का शुल्क देना होगा। इसके नवीनीकरण के लिए भी समान राशि निर्धारित की गई है। वहीं भांग के भंडारण लाइसेंस का शुल्क 10 हजार रुपये रखा गया है। अनुसंधान और विश्लेषणात्मक परीक्षण के लिए लाइसेंस का शुल्क एक लाख रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा चिकित्सा और वैज्ञानिक उपयोग के लिए उत्पादित भांग के परिवहन हेतु जारी किए जाने वाले ट्रांसपोर्ट परमिट के लिए दो हजार रुपये शुल्क लिया जाएगा।

पूरे प्रदेश को बनाया जा सकता है औद्योगिक खेती का क्षेत्र
– संशोधित आदेश में औद्योगिक उपयोग के लिए भांग की खेती को लेकर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। पहले खेती केवल अधिसूचित क्षेत्रों तक सीमित थी, लेकिन अब पूरे हिमाचल प्रदेश को संभावित क्षेत्र के रूप में देखने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। इससे निवेशकों और किसानों दोनों के लिए नए अवसर खुल सकते हैं।

औद्योगिक खेती की दरों में भी की गई कटौती
– राज्य सरकार ने औद्योगिक भांग उगाने को प्रति बीघा पांच सौ रुपये लाइसेंस शुल्क तय किया है। पहले यह शुल्क दो हजार रुपये था। उत्पादों के निर्माण-प्रोसेसिंग के लिए 10 लाख रुपये की वार्षिक लाइसेंस शुल्क को घटाकर पांच लाख रुपये कर दिया है। औद्योगिक भांग उगाने वाला हिमाचल प्रदेश देश में तीसरा राज्य बनने जा रहा है। इससे पहले उत्तराखंड और असम में इसका प्रयोग हो रहा है।

Share :
Tagshimachal pradeshHimachal Pradesh: Cannabis for medicinal use can now be cultivated by paying ₹1 lakh per bigha; govt amends ruhindi newsshimla news
Previous Article

Shaping India's Urban Future Through AI, Safety ...

Next Article

हाईकोर्ट: ₹50 हजार कमाने वाले पति से ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाबहरियाणा

    हाईकोर्ट में कार पूलिंग, वर्चुअल सुनवाई और 33% स्टाफ वर्क फ्रॉम होम लागू

    May 22, 2026
    By hinditvnews
  • Whatsapp Image 2024 09 12 At 12.20.42 Pm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: संजाैली लाठीचार्ज के विरोध में शिमला व्यापार मंडल ने दिया धरना

    September 12, 2024
    By hinditvnews
  • Airport
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: दिल्ली-भुंतर उड़ानें अब रोज, जानें नई टाइमिंग और किराया

    June 26, 2026
    By hinditvnews
  • Salary
    उत्तराखण्ड

    जरा सोचिए… कैसे चल रहा होगा घर? दो माह से वेतन के लिए तरस रहे पेयजल निगम कर्मचारी, उधार मांगने ...

    February 20, 2024
    By hinditvnews
  • Vidhan Sabha
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP विधानसभा बजट सत्र: 26 मार्च को पारित होगा बजट

    February 19, 2025
    By hinditvnews
  • Kangra news
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: कांगड़ा में दादा और दो पोतों की डूबने से मौत

    May 19, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Ramlal
    धर्मशालालाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Assembly byelection: मारकंडा और चौधरी के मैदान में होने से त्रिकोणीय बना लाहौल-स्पीति

  • Whatsapp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla News:व्हाट्सऐप पर लॉटरी का झांसा

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: भर्ती में शामिल होकर चुनौती नहीं दे सकते अभ्यर्थी: हाईकोर्ट

Timeline

  • October 9, 2026

    VinFast India Named 'EV Manufacturer of the Year' at HT Auto Leaderboard Awards 2026

  • October 9, 2026

    Crompton Simplifies Household Water Management with INTELLISENSE SmartPro

  • October 9, 2026

    Hyderabad Real Estate Developer Ajitesh Korupolu Wins Growth Leader of the Year Award

  • October 9, 2026

    Quick India Movement Returns to Instamart, Bigger on Assortment and Deals

  • October 9, 2026

    Boxeopath's Fury Brings Professional Boxing Action to IRIS Broadway, Gurugram

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • VinFast India Named 'EV Manufacturer of the Year' at HT Auto Leaderboard Awards

    VinFast India Named 'EV Manufacturer of the Year' at HT Auto Leaderboard Awards 2026

    By hinditvnews
    October 9, 2026
  • Crompton Simplifies Household Water Management with INTELLISENSE SmartPro

    Crompton Simplifies Household Water Management with INTELLISENSE SmartPro

    By hinditvnews
    October 9, 2026
  • Hyderabad Real Estate Developer Ajitesh Korupolu Wins Growth Leader of the Year Award

    Hyderabad Real Estate Developer Ajitesh Korupolu Wins Growth Leader of the Year Award

    By hinditvnews
    October 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.