Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Uttarakhand: हरिद्वार में मृत श्रमिकों के नाम पर सहायता लेने की कोशिश, केस दर्ज

  • उत्तराखंड: प्राथमिक शिक्षक की इंटर कॉलेज में तैनाती, तबादलों पर उठे सवाल

  • देहरादून: चयनित अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र, धामी ने दी शुभकामनाएं

  • Himachal: मनाली में 14 वर्षीय नाबालिग से यौन अपराध का आरोप, युवक हिरासत में

  • विधानसभा सत्र: 1500 करोड़ पर सुक्खू-जयराम आमने-सामने, पेंशन-एरियर पर घमासान

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›उत्तराखंड: प्राथमिक शिक्षक की इंटर कॉलेज में तैनाती, तबादलों पर उठे सवाल

उत्तराखंड: प्राथमिक शिक्षक की इंटर कॉलेज में तैनाती, तबादलों पर उठे सवाल

By hinditvnews
September 3, 2026
3
0
Teacher

उत्तराखंड: इंटर कॉलेज में कर दी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक की तैनाती, सवालों के घेरे में तबादलों की प्रक्रिया

हिंदी टीवी न्यूज, देहरादून। Published by: Megha Jain Updated Thu, 03 Sep 2026

शिक्षा विभाग के हालिया तबादलों के बाद पिथौरागढ़ के एक इंटर कॉलेज में शिक्षक व्यवस्था को लेकर नया मामला सामने आया है। विषयवार शिक्षकों की कमी के बीच की गई एक तैनाती ने विभागीय प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

शिक्षा विभाग ने राजकीय इंटर कॉलेज में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक की तैनाती कर दी। मामला पिथौरागढ़ जिले के राजकीय इंटर कॉलेज बांसबगड़ का है। मुख्य शिक्षा अधिकारी तरुण पंत के मुताबिक स्कूल से चार शिक्षकों के तबादले हुए हैं। गणित एलटी स्तर पर कोई शिक्षक न होने से वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर प्राथमिक विद्यालय से शिक्षक की तैनाती की गई है।

शिक्षा विभाग में पिछले दिनों 1500 से अधिक शिक्षकों के तबादले हुए हैं। इसमें कुछ तबादलों की प्रक्रिया सवालों के घेरे में हैं। ताजा मामला पिथौरागढ़ जिले के जीआईसी बांसबगड़ का है। एक साथ चार शिक्षकों के तबादले से स्कूल में शिक्षकों की कमी हो गई। खंड शिक्षा अधिकारी मुनस्यारी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक स्कूल से विभिन्न विषयों के शिक्षकों के तबादलों से स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रबंधन समिति में नाराजगी है।

समिति का कहना है कि यदि स्कूल में जल्द शिक्षकों की नियुक्ति न की गई तो इसके विरोध में जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। छात्रहित में राजकीय प्राथमिक विद्यालय रुमीडोला मुनस्यारी से सहायक अध्यापक कमलेश जोशी की शिक्षण कार्य के लिए जीआईसी बांसबगड़ में तैनाती की गई। वहीं, एक अन्य मामले में शिक्षिका को पद पर दो साल भी नहीं हुए इसके बावजूद उनका अनुरोध के आधार पर तबादला कर दिया गया।

जीआईसी चहज पिथौरागढ़ में सहायक अध्यापिका हेमलता खाती का तबादला राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंगोलीहाट कर दिया गया। अपर निदेशक कुमाऊं मंडल गजेंद्र सिंह सौन ने जारी आदेश में कहा, शिक्षिका को सहायक अध्यापक एलटी के पद पर अभी दो साल पूरे नहीं हुए। उनका परिवीक्षाकाल भी पूर्ण नहीं हुआ। उनके तबादले को रद्द कर दिया गया है।

20 से 25 साल हो गए फिर भी नहीं हुआ तबादला

शिक्षा विभाग में कई शिक्षकों को दुर्गम और अति दुर्गम क्षेत्रों में 20 से 25 साल हो गए हैं। इसके बावजूद शिक्षक प्रयास के बाद भी सुगम में नहीं आ पा रहे हैं। ऐसे में एक पद पर जिसे दो साल भी पूरे नहीं हुए इस तरह के शिक्षकों के तबादले से विभाग की कार्यप्रणाली सवाल खड़े हो रहे है।

Share :
Tagsdehradun newshindi newsuttarakhand newsUttarakhand News Primary School Teacher Posted at Government Inter College in Pithoragarh read All Updates
Previous Article

देहरादून: चयनित अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र, ...

Next Article

Uttarakhand: हरिद्वार में मृत श्रमिकों के नाम ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Kinnaur
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल बारिश: किन्नौर में बादल फटा, 555 सड़कें बंद

    September 19, 2025
    By hinditvnews
  • Uk Weathers
    Weatherउत्तराखण्ड

    उत्तराखंड मौसम: 7 जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार

    June 12, 2026
    By hinditvnews
  • Telangana Bus Accident
    राष्ट्रीय

    आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-और बस की जोरदार टक्कर; 6 लोगों की जलकर मौत

    May 15, 2024
    By hinditvnews
  • Kissan
    पंजाब

    Punjab: मुक्तसर में किसानों को हिरासत में लिया, मोगा में झड़प

    March 20, 2025
    By hinditvnews
  • Holi
    किन्नौरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    किन्नौर: सांगला घाटी की होली में मुंबई समेत देशभर से पर्यटक उमड़े

    March 3, 2026
    By hinditvnews
  • Ayodhya Ram Mandir Timings And History 1
    उत्तर प्रदेश

    Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा चोरी, दो पदाधिकारियों पर मनमानी के आरोप

    June 24, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Kinnar
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    किन्नौर कैलाश यात्रा: भावुक हुए श्रद्धालु, भक्ति में लीन दर्शन

  • mandi news today rain
    शिमलासिरमौरसोलनहिमाचल प्रदेश

    Shimla Rains: शिमला में 200 से ज्यादा पेड़ गिरे, कई गाड़ियां दबीं, भवनों को खतरा, तस्वीरों में देखें तबाही

  • Download (48)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    cryptocurrency Fraud: मामले में 10 करोड़ की और संपत्ति सीज,एसआईटी ने 11 एजेंटों के खिलाफ की कार्रवाई

Timeline

  • September 3, 2026

    Uttarakhand: हरिद्वार में मृत श्रमिकों के नाम पर सहायता लेने की कोशिश, केस दर्ज

  • September 3, 2026

    उत्तराखंड: प्राथमिक शिक्षक की इंटर कॉलेज में तैनाती, तबादलों पर उठे सवाल

  • September 3, 2026

    देहरादून: चयनित अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र, धामी ने दी शुभकामनाएं

  • September 3, 2026

    Himachal: मनाली में 14 वर्षीय नाबालिग से यौन अपराध का आरोप, युवक हिरासत में

  • September 3, 2026

    विधानसभा सत्र: 1500 करोड़ पर सुक्खू-जयराम आमने-सामने, पेंशन-एरियर पर घमासान

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Himachal High Court

    Uttarakhand: हरिद्वार में मृत श्रमिकों के नाम पर सहायता लेने की कोशिश, केस दर्ज

    By hinditvnews
    September 3, 2026
  • Teacher

    उत्तराखंड: प्राथमिक शिक्षक की इंटर कॉलेज में तैनाती, तबादलों पर उठे सवाल

    By hinditvnews
    September 3, 2026
  • Dhami1

    देहरादून: चयनित अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र, धामी ने दी शुभकामनाएं

    By hinditvnews
    September 3, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.