हरियाणा में तबादले: करनाल एनकाउंटर के बाद SP-IG बदले, बिजारणियां STF भेजे गए

हरियाणा में तबादले: करनाल एनकाउंटर के बाद एसपी-आईजी बदले, नरेंद्र बिजारणियां को एसटीएफ में भेजा
हिंदी टीवी न्यूज, चंडीगढ़ Published by: Megha Jain Updated Fri, 04 Sep 2026
गृह विभाग ने 30 आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। आदेश 3 सितंबर को राज्यपाल की मंजूरी के बाद तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।
करनाल में पुलिस एनकाउंटर को लेकर विवादों में घिरे एसपी नरेंद्र बिजारणियां को सरकार ने जिले से हटाकर एसटीएफ में भेज दिया है। उन्हें अब एसपी, एसटीएफ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, करनाल के नए एसपी की जिम्मेदारी गुरुग्राम के डीसीपी वेस्ट करण गोयल को सौंपी गई है।
विकास आरोड़ा को एडीजीपी प्रशासन के साथ एडीजीपी साइबर, टेलीकॉम व आईटी और निदेशक एससीआरबी का अतिरिक्त प्रभार मिला है। लोकेंद्र सिंह को एसपी सुरक्षा, सीआईडी-1 के साथ एटीएस और कमांडो नेवल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
भूपिंदर सिंह को पानीपत से एसपी सुरक्षा, सीआईडी लगाया गया है। सुमित कुमार को भिवानी से एसपी, एसटीएफ और नितीश अग्रवाल को पलवल से डीसीपी क्राइम, गुरुग्राम बनाया गया है।
मेधा भूषण को सोनीपत से पलवल एसपी और दीप्ति गर्ग को झज्जर डीसीपी से पानीपत एसपी लगाया गया है। मयंक मिश्रा को झज्जर/बहादुरगढ़ डीसीपी से भिवानी एसपी और फ्राबिना पी को मानेसर डीसीपी से नारनौल एसपी बनाया गया है।
फैसल खान को नारनौल के अतिरिक्त एसपी पद से झज्जर डीसीपी और आयुष यादव को रोहतक के अतिरिक्त एसपी पद से सोनीपत डीसीपी ईस्ट लगाया गया है।
वाई.वी.आर. शशि शेखर को नूंह के अतिरिक्त एसपी पद से गुरुग्राम के डीसीपी वेस्ट की जिम्मेदारी दी गई है। दीपिका अग्रवाल, रविंदर कुमार, शिवम और वैशाख बागी को प्रशिक्षण पूरा करने के बाद क्रमशः रेवाड़ी, करनाल, अंबाला और रोहतक में एएसपी नियुक्त किया गया है।















