Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • बॉक्स ऑफिस: ‘हनुमान अंश’ की धुआंधार कमाई, ‘हैवान’ का खेल खत्म; ‘मिर्जापुर’ का कलेक्शन

  • दिल्ली: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत में मिली लाश

  • यूपी: 26 ग्लोबल कंपनियां GCC में करेंगी निवेश, 22 हजार रोजगार मिलेंगे

  • आप का चुनावी अभियान: लुधियाना में 19 को पैंफलेट जारी, 20 से डोर-टू-डोर अभियान

  • हाईकोर्ट: 42 साल बाद विधवा को पेंशन का हक, सेना से जवान की अमान्य रिहाई हुई थी

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल पुलिस: AI से डेटा विश्लेषण कर नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा

हिमाचल पुलिस: AI से डेटा विश्लेषण कर नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा

By hinditvnews
September 18, 2026
7
0
Police

हिमाचल पुलिस: एआई के जरिये डेटा विश्लेषण कर नशा तस्करों पर होगी कार्रवाई, तकनीक पर काम करने के निर्देश

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Fri, 18 Sep 2026

नेशनल एंटी-नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की ओर से राज्यों को नशा तस्करी के पारंपरिक तरीकों के साथ आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाने पर जोर दिया गया है। इसके तहत हिमाचल में डिजिटल फॉरेंसिक, डार्क वेब मॉनिटरिंग, वित्तीय लेनदेन की जांच और विभिन्न मामलों के डेटा को आपस में जोड़कर तस्करी नेटवर्क की पहचान करने पर काम किया जाएगा।

हिमाचल में चिट्टा और दूसरे मादक पदार्थों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस की जांच में अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और डेटा विश्लेषण की भूमिका बढ़ाने की तैयारी है। नेशनल एंटी-नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की ओर से राज्यों को नशा तस्करी के पारंपरिक तरीकों के साथ आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाने पर जोर दिया गया है। इसके तहत हिमाचल में डिजिटल फॉरेंसिक, डार्क वेब मॉनिटरिंग, वित्तीय लेनदेन की जांच और विभिन्न मामलों के डेटा को आपस में जोड़कर तस्करी नेटवर्क की पहचान करने पर काम किया जाएगा। तकनीकी जांच का मुख्य उद्देश्य किसी आरोपी के पास से बरामद नशे तक कार्रवाई सीमित रखने के बजाय उसके पीछे मौजूद सप्लायर और नेटवर्क तक पहुंचना होगा।

अलग-अलग मामलों में सामने आए मोबाइल नंबर, संपर्क, वाहनों, बैंकिंग लेनदेन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण कर यह पता लगाने की कोशिश होगी कि किन आरोपियों के बीच लगातार संपर्क रहा है। एआई आधारित डेटा विश्लेषण से बड़ी मात्रा में उपलब्ध जानकारी में आपस में जुड़ी कड़ियों और संदिग्ध पैटर्न की पहचान करने में मदद मिल सकती है। गिरफ्तार आरोपियों से बरामद मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जांच का अहम हिस्सा होंगे।
डिजिटल फॉरेंसिक के जरिये कानून के तहत प्राप्त डेटा का विश्लेषण कर संपर्क, डिजिटल संचार और अन्य प्रासंगिक साक्ष्यों की जांच की जा सकती है।

अलग-अलग आरोपियों के उपकरणों से मिलने वाले समान संपर्क या डिजिटल कड़ियां सामने आने पर पुलिस को नेटवर्क की संरचना समझने में मदद मिल सकती है। इससे बैकवर्ड लिंकेज के जरिये राज्य से बाहर बैठे सप्लायरों तक जांच ले जाने में भी मदद मिलेगी। नशे की ऑनलाइन खरीद-फरोख्त के लिए इंटरनेट के छिपे हिस्से और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल की आशंका को देखते हुए डार्क वेब मॉनिटरिंग पर भी जोर है। विशेष साइबर टीमें संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों और उपलब्ध डिजिटल संकेतों का विश्लेषण कर सकती हैं। ऑनलाइन सामने आने वाली जानकारी को दूसरे डिजिटल और भौतिक साक्ष्यों से मिलाकर यह पता लगाने का प्रयास होगा कि इसके पीछे वास्तविक व्यक्ति या नेटवर्क कौन है।

अंतरजिला-राज्य ड्रग नेटवर्क की कड़ियां जोड़ेगा एआई
एआई और डेटा विश्लेषण से हिमाचल के अलग-अलग जिलों में दर्ज एनडीपीएस मामलों का एक साथ विश्लेषण किया जा सकेगा। मोबाइल संपर्क, वित्तीय लेनदेन और अन्य समानताओं के आधार पर शिमला, कांगड़ा, कुल्लू, सोलन व ऊना के मामलों में संभावित नेटवर्क की पहचान होगी। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से जुड़ी कड़ियों का भी विश्लेषण किया जा सकेगा। तकनीक जांच की दिशा तय करने में मदद करेगी, लेकिन एआई से मिले संकेत अपराध का प्रमाण नहीं होंगे। कानूनी कार्रवाई के लिए स्वतंत्र जांच और सत्यापित साक्ष्य जरूरी होंगे।

एआई और डेटा एनालिटिक्स का इस्तेमाल नशा तस्करी के मामलों में अलग-अलग स्रोतों से मिलने वाली सूचनाओं को जोड़कर सप्लाई नेटवर्क की पहचान में किया जाएगा। तकनीक जांचकर्ताओं को संभावित कड़ियों तक पहुंचने में मदद करेगी, जबकि कार्रवाई कानून के तहत सत्यापित साक्ष्यों के आधार पर ही होगी। बैकवर्ड लिंकेज की पहचान पर पहले ही काम हो रहा है और इसके अच्छे परिणाम भी मिल रहे हैं।– अशोक तिवारी, डीजीपी, हिमाचल

 

 

Share :
TagsAction to be taken against drug smugglers using AI-based data analysis; instructions issued to work on the techimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

International Hardware Fair India 2026 to Bring ...

Next Article

हिमाचल: क्षेत्रीय-जातीय संतुलन में अटका मंत्रिमंडल विस्तार

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Uttrakhand
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: मलबे में आधे घंटे दबी रही महिला मजदूर

    January 6, 2025
    By hinditvnews
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: हिंदुस्तान-तिब्बत रोड की बदहाली पर PWD को फटकार, अधिकारी तलब

    May 23, 2026
    By hinditvnews
  • Kalka train
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: 24 अप्रैल तक रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं, 10 जोड़ी ट्रेनों में कंफर्म सीट नहीं

    March 3, 2026
    By hinditvnews
  • Maya
    उत्तर प्रदेश

    यूपी: मायावती ने चुनावी रेवड़ियों से सावधान रहने को कहा, जेन जी का समर्थन

    August 31, 2026
    By hinditvnews
  • Bhang
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: दवा के लिए भांग उगाने का लाइसेंस अब ₹1 लाख प्रति बीघा

    August 25, 2026
    By hinditvnews
  • Dhan
    उत्तराखण्ड

    Uttarkashi: परिवार संग यमुनोत्री धाम पहुंचे कैबिनेट मंत्री धन सिंह

    October 25, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: नवनिर्वाचित पार्षदों को 8 जून से पहले शपथ

  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: कई जिलों में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

  • Supreem court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: भूंडा महायज्ञ में पशु बलि पर SC ने सरकार को जारी किया नोटिस

Timeline

  • September 18, 2026

    बॉक्स ऑफिस: ‘हनुमान अंश’ की धुआंधार कमाई, ‘हैवान’ का खेल खत्म; ‘मिर्जापुर’ का कलेक्शन

  • September 18, 2026

    दिल्ली: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत में मिली लाश

  • September 18, 2026

    यूपी: 26 ग्लोबल कंपनियां GCC में करेंगी निवेश, 22 हजार रोजगार मिलेंगे

  • September 18, 2026

    आप का चुनावी अभियान: लुधियाना में 19 को पैंफलेट जारी, 20 से डोर-टू-डोर अभियान

  • September 18, 2026

    हाईकोर्ट: 42 साल बाद विधवा को पेंशन का हक, सेना से जवान की अमान्य रिहाई हुई थी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Hanuman

    बॉक्स ऑफिस: ‘हनुमान अंश’ की धुआंधार कमाई, ‘हैवान’ का खेल खत्म; ‘मिर्जापुर’ का कलेक्शन

    By hinditvnews
    September 18, 2026
  • Rape

    दिल्ली: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत में मिली लाश

    By hinditvnews
    September 18, 2026
  • yogi adityanath

    यूपी: 26 ग्लोबल कंपनियां GCC में करेंगी निवेश, 22 हजार रोजगार मिलेंगे

    By hinditvnews
    September 18, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.