Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • बॉक्स ऑफिस: ‘हनुमान अंश’ की धुआंधार कमाई, ‘हैवान’ का खेल खत्म; ‘मिर्जापुर’ का कलेक्शन

  • दिल्ली: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत में मिली लाश

  • यूपी: 26 ग्लोबल कंपनियां GCC में करेंगी निवेश, 22 हजार रोजगार मिलेंगे

  • आप का चुनावी अभियान: लुधियाना में 19 को पैंफलेट जारी, 20 से डोर-टू-डोर अभियान

  • हाईकोर्ट: 42 साल बाद विधवा को पेंशन का हक, सेना से जवान की अमान्य रिहाई हुई थी

मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›मंडी›हिमाचल: क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, यूपी-नेपाल तक नेटवर्क

हिमाचल: क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, यूपी-नेपाल तक नेटवर्क

By hinditvnews
September 18, 2026
7
0
Cripto

हिमाचल: क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, यूपी से नेपाल तक फैला नेटवर्क; जानें विस्तार से

हिंदी टीवी न्यूज, मंडी। Published by: Megha Jain Updated Fri, 18 Sep 2026

मंडी में क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर निवेशकों से कथित तौर पर करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में पुलिस जांच आगे बढ़ रही है। जांच के अनुसार आरोपी ने वर्ष 2025 में कमांद में कंपनी खोलकर लोगों को 60 से 70 दिन में रकम दोगुनी करने का लालच दिया। शुरुआती निवेशकों को खाते में बढ़ी हुई रकम दिखाकर उनका भरोसा जीता जाता था।

क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी का नेटवर्क यूपी और नेपाल तक है। यहां भी शातिर ठगी को अंजाम दे चुका है। पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है। आरोपी मुख्य तौर संस्थान के आसपास ही अपना कार्यालय खोलकर निवेशकों को रिझाता था। निवेशकों को टारगेट में रखते हुए ही कार्यालय की लोकेशन रहती थी। आरोपी ने लोगों को फंसाने के लिए ऐसा जाल बिछाता था कि शुरुआती चरण में निवेश करने वाले खुद ही उसके लिए नए ग्राहक जुटाने लगे। आरोपी निवेशकों को एक से दो घंटे में ही उनके निवेश पर दोगुना मुनाफा दिखा देता। खाते में रकम बढ़ी हुई देखकर निवेशकों का भरोसा मजबूत हो जाता।

इसके बाद वे खुद और पैसा लगाने के साथ अपने परिचितों को भी निवेश के लिए तैयार करते। आरोपी ने वर्ष 2025 में कमांद में कंपनी खोलकर निवेश की गतिविधियां शुरू की। लोगों को 60 से 70 दिन में रकम दोगुनी करने का लालच दिया जाता। शुरुआती निवेश में मुनाफा दिखाने के लिए आरोपी की ओर से एक विशेष तरीका अपनाया जाता। किसी व्यक्ति ने दो लाख रुपये लगाए तो कुछ समय बाद उसे अकाउंट में बढ़ी हुई रकम दिखाई जाती। इससे निवेशक को योजना वास्तविक और फायदे वाली लगती। पर्याप्त रकम जमा होने के बाद आरोपी वेबसाइट का सर्वर डाउन बताता था।  इसके बाद निवेशकों को न तो उनकी मूल रकम वापस मिलती थी और न ही कथित मुनाफा। करीब 22 लोगों के निवेश संबंधी विवरण पुलिस जांच में सामने आए हैं।
पुलिस को उपलब्ध शिकायतों और दस्तावेजों के आधार पर ठगी की रकम चार करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। आरोपी महाराष्ट्र का रहने वाला है, जबकि उसका ससुराल कांगड़ा जिले में है। उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है।
डिजिटल साक्ष्य से रहेगी नजर
विजिलेंस मामलों की जांच में अब डिजिटल और मोबाइल फोरेंसिक से लेकर साक्ष्यों के दस्तावेजीकरण और चार्जशीट तैयार करने तक हर स्तर पर गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया जाएगा। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ओर से जांच अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी मामले की जांच करीब 80 फीसदी पूरी होने पर ड्राफ्ट चार्जशीट तैयार कर अभियोजन या कानूनी राय ली जाए। इससे जांच में रह गई संभावित कमियों को समय रहते दूर किया जा सकेगा। विजिलेंस मामलों की जांच को अधिक पेशेवर और प्रभावी बनाने के लिए 16 और 17 सितंबर को विजिलेंस मुख्यालय शिमला में दो दिवसीय एकीकृत प्रशिक्षण पाठ्यक्रम आयोजित किया गया। एसपी एसआईयू विजिलेंस विरेंद्र कालिया ने भी सत्र को संबोधित किया। डीजीपी एवं राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के प्रमुख अशोक तिवारी डीजीपी ने पेशेवर, साक्ष्य आधारित, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच पर जोर दिया।

 

Share :
Tagscrypto trading fraud network up nepal mandi investors croreshimachal pradeshhindi newsmandi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल: क्षेत्रीय-जातीय संतुलन में अटका मंत्रिमंडल विस्तार

Next Article

हिमाचल: नित्थर में कार 500 मीटर गहरी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Kullu
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Ambassadors Conference: कुल्लू में रूस सहित छह देशों के राजदूतों का सम्मेलन, सीएम

    October 18, 2024
    By hinditvnews
  • Jhanki Punjab
    पंजाबहिमाचल प्रदेश

    Republic Day 2024: 12 झांकियों में दिखी पंजाब की जनकल्याणकारी योजनाएं और विकास कार्यों की झलक, जन-जन को किया गया ...

    January 26, 2024
    By hinditvnews
  • Maan
    Chandigarh Newsपंजाब

    Punjab: लुधियाना में केजरीवाल का रोड शो, भगवंत मान करेंगे बैठक

    March 17, 2025
    By hinditvnews
  • Thyroid Diet
    राष्ट्रीय

    Thyroid Awareness Month 2024: थायरॉइड की बीमारी से करना है बचाव, तो न होने दें इन 5 पोषक तत्वों की ...

    January 22, 2024
    By hinditvnews
  • Him
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: लंबित देनदारियों के भुगतान को लेकर पेंशनरों का धरना

    September 1, 2026
    By hinditvnews
  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बर्फ-उमस के बीच 18 से भारी बारिश का अलर्ट

    July 15, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Download (15)
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: सीएम ने चॉपर भेजकर बड़ा भंगाल से बीमार महिला को किया एयरलिफ्ट, बेटे बोला- सरकार ने बचा दी मां की जान

  • Nirdaliya
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हरियाणा के साथ हो सकते हैं हिमाचल में खाली तीन सीटों पर उपचुनाव

  • Kangra Tea
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    International Tea Day: अब पालमपुर से बिकेगी कांगड़ा चाय, बेयर हाउस की तैयारी

Timeline

  • September 18, 2026

    बॉक्स ऑफिस: ‘हनुमान अंश’ की धुआंधार कमाई, ‘हैवान’ का खेल खत्म; ‘मिर्जापुर’ का कलेक्शन

  • September 18, 2026

    दिल्ली: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत में मिली लाश

  • September 18, 2026

    यूपी: 26 ग्लोबल कंपनियां GCC में करेंगी निवेश, 22 हजार रोजगार मिलेंगे

  • September 18, 2026

    आप का चुनावी अभियान: लुधियाना में 19 को पैंफलेट जारी, 20 से डोर-टू-डोर अभियान

  • September 18, 2026

    हाईकोर्ट: 42 साल बाद विधवा को पेंशन का हक, सेना से जवान की अमान्य रिहाई हुई थी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Hanuman

    बॉक्स ऑफिस: ‘हनुमान अंश’ की धुआंधार कमाई, ‘हैवान’ का खेल खत्म; ‘मिर्जापुर’ का कलेक्शन

    By hinditvnews
    September 18, 2026
  • Rape

    दिल्ली: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत में मिली लाश

    By hinditvnews
    September 18, 2026
  • yogi adityanath

    यूपी: 26 ग्लोबल कंपनियां GCC में करेंगी निवेश, 22 हजार रोजगार मिलेंगे

    By hinditvnews
    September 18, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.