Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • राजस्थान: बच्चों संग टंकी में कूदा दंपती, पूरा परिवार खत्म

  • UP: नकली दवाओं का करोड़ों का फर्जी कारोबार

  • Delhi News: पेपर लीक बिल की सीएम रेखा गुप्ता ने की सराहना

  • Delhi News: E20 मुद्दे पर केजरीवाल का एकजुट होने का आह्वान

  • Haryana: भाई की हत्या का बदला, युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: लाखों की नौकरी छोड़ चिट्टा तस्कर बना सॉफ्टवेयर इंजीनियर

Himachal: लाखों की नौकरी छोड़ चिट्टा तस्कर बना सॉफ्टवेयर इंजीनियर

By hinditvnews
February 11, 2025
388
0
Chitta

Himachal: लाखों की नौकरी छोड़ सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन गया चिट्टा तस्कर, पुलिस पूछताछ में खुलासा

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by:Megha Jain Updated Tue, 11 Feb 2025

चिट्टा तस्कर संदीप शाह ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम करता था।

रातोंरात अमीर बनने के लालच में सॉफ्टयेवर इंजीनियर चिट्टा तस्कर बन गया। अब यह सलाखों के पीछे है। चिट्टा तस्कर संदीप शाह ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम करता था। उसे करीब 15 लाख रुपये सालाना पैकेज मिलता था। शाह के खिलाफ चिट्टा तस्करी के साथ ही दुष्कर्म का मामला भी दर्ज है। पुलिस अब उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर होने की वजह से उसे तकनीक के हर उस पहलू की जानकारी थी, जिससे आम आदमी और पुलिस भी कहीं न कहीं अनजान थी।

इसकी बात का फायदा उठाकर वह सालों तक शिमला शहर में ऑनलाइन चिट्टा तस्करी के अवैध कारोबार को चलाता रहा। इसके लिए उसने ऐसे बेरोजगार और नशे के आदी युवाओं का इस्तेमाल किया, जिन्हें पैसे और नशे की जरूरत थी। इन्ही युवाओं के जरिये वह खुद कोलकाता में बैठकर दिल्ली से चिट्टे की तस्करी पहले शिमला और यहां पर विभिन्न लोकेशन में करवाता। शाह इतनी चालाकी से पूरे काम को अंजाम दे रहा था कि किसी को उसकी भनक न लगे। उसके लिए तस्करी करने वालों से भी वह सीधे तौर पर कभी नहीं मिलता।

नशा खरीदने वाला उसके बताए खातों में ऑनलाइन पेमेंट करता। इसके बाद व्हाट्सएप पर लोकेशन भेजकर नशा लेने के लिए उन्हें कहा जाता। इससे पहले पुलिस वर्ष 2023 में ढली थाना के क्षेत्र में चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था लेकिन तब भी पुलिस को यह पता नहीं चला कि वह इतने बड़े स्तर पर अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी का नेटवर्क चला रहा है। अभी तक की जांच में 400 के करीब खातों का पता चला है, जिसके जरिये नशे की खरीद-फरोख्त की पेमेंट इधर से उधर होती थी।

अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करों से कनेक्शन भी तलाश रही पुलिस
संदीप शाह कई सालों से उत्तर भारत के पांच राज्यों में नशा तस्करी का अवैध कारोबार कर रहा था। प्रारंभिक जांच में मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस का मानना है कि सरगना 25 से 30 करोड़ रुपये की चिट्टा तस्करी को अंजाम दे चुका है। इससे उसके पाकिस्तान समेत विदेशों में अंतरराष्ट्रीय चिट्टा तस्करों के साथ कनेक्शन होने की संभावना से भी मना नहीं किया जा सकता है। खास बात यह है कि नशा तस्करी के लिए संदीप शाह डार्क वेब का इस्तेमाल करता था, जिसमें दुनिया भर के लोग अवैध गतिविधियों को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल करते हैं। इसमें हथियारों की तस्करी के अलावा, फिरौती, नशा तस्करी समेत अन्य अवैध गतिविधियों के लिए प्रयोग किया जाता है।

अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर संदीप शाह गिरोह के मामले में पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। अभी तक 400 बैंक खातों की पहचान हो चुकी है। सरगना तकनीकी रूप से सक्षम था और पुलिस ने इसी को हथियार बनाकर तकनीकी एक्सपर्ट की मदद से उसके खिलाफ सुबूत जुटाए हैं। मामले में कई और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।-संजीव कुमार गांधी, एसपी शिमला
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsrevealed in police interrogationshimla newsSoftware engineer quit his job worth lakhs to become a chitta smuggler
Previous Article

सिरमौर: रेणुका जू में नर भालू को ...

Next Article

Himachal: बेटियों को मिलेगा संपत्ति में समान ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Male Doctor In The Hospital
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल के 40 आदर्श अस्पतालों में विशेषज्ञ और मशीनरी की भारी कमी: स्वास्थ्य मंत्री का बयान

    February 23, 2026
    By hinditvnews
  • Suspended
    Chandigarh Newsपंजाब

    अमृतसर टेंडर घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 7 अधिकारी निलंबित

    December 31, 2025
    By hinditvnews
  • Voter Card
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: ग्राम पंचायत उप प्रधान के 7466 पदों पर आज मतदान

    July 15, 2026
    By hinditvnews
  • Suicide
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Bilaspur: 10वीं में कंपार्टमेंट आने पर किशोर ने दी जान

    May 11, 2026
    By hinditvnews
  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबादिल्लीधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम अपडेट: 6 दिन बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट

    April 27, 2026
    By hinditvnews
  • Dawai
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: दवा सैंपल फेल होने की वजह का पता चलेगा, गुणवत्ता में सुधार होगा

    February 12, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में दिसंबर की गर्मी, शिमला में 34 साल का रिकॉर्ड टूटा

  • Solan
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: जिंदा महिला का कागजों में अंतिम संस्कार, मृत्यु प्रमाणपत्र जारी

  • kalka shimla railway treak
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    कवायद: कालका-शिमला ट्रैक को दुरुस्त करने की योजना तैयार, 13 करोड़ होंगे खर्च

Timeline

  • July 27, 2026

    राजस्थान: बच्चों संग टंकी में कूदा दंपती, पूरा परिवार खत्म

  • July 27, 2026

    UP: नकली दवाओं का करोड़ों का फर्जी कारोबार

  • July 27, 2026

    Delhi News: पेपर लीक बिल की सीएम रेखा गुप्ता ने की सराहना

  • July 27, 2026

    Delhi News: E20 मुद्दे पर केजरीवाल का एकजुट होने का आह्वान

  • July 27, 2026

    Haryana: भाई की हत्या का बदला, युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in

    राजस्थान: बच्चों संग टंकी में कूदा दंपती, पूरा परिवार खत्म

    By hinditvnews
    July 27, 2026
  • Medicine

    UP: नकली दवाओं का करोड़ों का फर्जी कारोबार

    By hinditvnews
    July 27, 2026
  • Rekha

    Delhi News: पेपर लीक बिल की सीएम रेखा गुप्ता ने की सराहना

    By hinditvnews
    July 27, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.